फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020मखदुमपुर विधानसभा सीट : कौन बनेगा अगला विधायक, क्या कहते हैं समीकरण ?

मखदुमपुर विधानसभा सीट : कौन बनेगा अगला विधायक, क्या कहते हैं समीकरण ?

जहानाबाद जिले की मखदुमपुर विधानसभा सीट आरक्षित है। एनडीए गठबंधन में यह सीट बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (सेकुलर) के पास है। यहाँ से उन्होंने देवेन्द्र...

मखदुमपुर विधानसभा सीट : कौन बनेगा अगला विधायक, क्या कहते हैं समीकरण ?
लाइव हिन्दुस्तान,मखदुमपुर Fri, 23 Oct 2020 10:35 AM
ऐप पर पढ़ें

जहानाबाद जिले की मखदुमपुर विधानसभा सीट आरक्षित है। एनडीए गठबंधन में यह सीट बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (सेकुलर) के पास है। यहाँ से उन्होंने देवेन्द्र मांझी को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं राजद ने सतीश दास पर भरोसा जताया है। बसपा से व्यासमुनी प्रकाश और लोजपा से रानी कुमारी भी चुनावी मैदान में हैं। 

क्या रहा है चुनावी इतिहास 

चुनावी इतिहास की अगर बात करें तो 2015 में यह सीट राजद ने जीती थी। उनके उम्मीदवार सूबेदार दास ने जीतने राम मांझी को 26,777 मतों से हराया था। जबकि जीतन राम मांझी 2010 में जदयू से विधायक बनें थे। इसी दौरान जीतन राम मांझी 9  महीने के बिहार के मुख्यमंत्री बनें थे। अबतक हुए 16 चुनावों में 7 बार कांग्रेस, तीन बार राजद और एक बार जदयू सफल हुई है। 

चुनावी समीकरण 

इस सीट पर 2.38 लाख मतदाता 28 अक्तूबर को मतदान करेंगे। जिसमें 1.16 लाख महिला और 1.25 लाख पुरुष मतदाता हैं। 

कोइरी, यादव और भूमिहार इस सीट पर काफी अहम भूमिका निभाते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें