फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020जाले विधानसभा सीट पर कांग्रेस की सीधी टक्कर भाजपा से 

जाले विधानसभा सीट पर कांग्रेस की सीधी टक्कर भाजपा से 

बिहार विधानसभा चुनाव में दरभंगा जिले की जाले विधानसभा सीट पर तीसरे और आखिरी चरण में 7 नवंबर को वोटिंग है। 2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के जिवेश कुमार को यहां से सफलता मिली थी। 2020 के विधानसभा...

जाले विधानसभा सीट पर कांग्रेस की सीधी टक्कर भाजपा से 
लाइव हिन्दुस्तान टीम,जालेWed, 04 Nov 2020 09:31 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव में दरभंगा जिले की जाले विधानसभा सीट पर तीसरे और आखिरी चरण में 7 नवंबर को वोटिंग है। 2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के जिवेश कुमार को यहां से सफलता मिली थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर से जिवेश कुमार को अपना कैंडिडेट बनाया वहीं कांग्रेस ने डाॅ मशकूर अहमद उस्मानी पर भरोसा दिखाया है। 


क्या रहा है इतिहास 

2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के जीवेश कुमार ने जेडीयू के ॠषि मिश्रा को 4 वोटों से हराया था। 2015 के विधानसभा चुनाव जेडीयू और आरजेडी एक दूसरे के खिलाफ लड़ी थी। इस बार दोनों पार्टियां गठबंधन का हिस्सा है। इस विधानसभा सीट पर अभी तक 17 बार विधानसभा के चुनाव हुए हैं। जिसमें 5 बार कांग्रेस और 3 बार भाजपा को सफलता मिली है। 

 कैसे रहेंगे समीकरण 

जातीय समीकरण की अगर बात करें तो भूमिहार, मुस्लिम, यादव पासवान मतदाताओं की भूमिका निर्णायक रहेगी। 2015 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं का मत प्रतिशत पुरुषों से काफी अधिक था। तब 61.2 परसेंटे महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 2020 के विधानसभा चुनाव में 2.98 लाख मतदाता वोट करेंगे। जिसमें 1.59 लाख पुरुष मतदाता और 1.39 लाख महिला मतदाता हैं। 

10 नवंबर को आएंगे परिणाम 

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी। और उसी दिन शाम तक यह पता चल जाएगा कि बिहार की जनता किसे अपना नेतृत्व दे रही है। इस आखिरी चरण के लिए सभी पार्टियों के नेता पूरी कोशिश कर रहें हैं। रैली, बैठक, और कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए वोटरों को साधने की कोशिश हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें