फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनाव : कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज और बिल करेंगे माफ

बिहार विधानसभा चुनाव : कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज और बिल करेंगे माफ

बिहार में अगले हफ्ते से शुरू हो रहे विधानसभा आम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने इसे बिहार बदलाव पत्र नाम दिया है। इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने बिहार के...

बिहार विधानसभा चुनाव : कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज और बिल करेंगे माफ
हिन्दुस्तान टीम, पटनाWed, 21 Oct 2020 12:28 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में अगले हफ्ते से शुरू हो रहे विधानसभा आम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने इसे बिहार बदलाव पत्र नाम दिया है। इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने बिहार के किसानों से सत्ता में आने पर मुफ्त बिजली और कर्ज माफ करने का वादा किया है। इसके अलावा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में तेजस्वी यादव को जगह दी है।

पटना में स्थित बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में घोषणा पत्र जारी करते हुए पार्टी नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ करेगी और बिजली बिल भी माफ करेगी। इसके अलावा किसानों को फसल का सही मूल्य दिलाने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की तर्ज पर केंद्र के कानून को खारिज किया जाएगा।

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि 24 हज़ार करोड़ रुपए का जल से नल योजना का घोटला हमने देखा। बिहार में 'राइट-टू-वॉटर' यानी पानी का अधिकार (सरदार वल्लभ भाई पटेल पेय जल योजना) होगा। बिहार के केजी से पीजी तक बेटियों की शिक्षा मुफ्त होगी। इसके अलावा राजबब्बर ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो नौकरी मिलने तक बेरोजगारों को हर महीने 1500 रुपए देगी। उन्होंने कहा कि नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख नौकरी देने का फैसला लिया जाएगा।

वहीं, कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि आज शिक्षा के लिए बिहार के छात्र बाहर जाने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का अनुरोध किया लेकिन प्रधानमंत्री ने नहीं सुनी। ये मुख्यमंत्री की हैसियत है प्रधानमंत्री के सामने। उन्होंने कहा कि बारहवीं कक्षा में 90% से ज्यादा नंबर लाने वाली छात्राओं को सरकार को स्कूटी देगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें