फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 202049 सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए कांग्रेस कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक, बिहार में राहुल गांधी कर सकते हैं 6 रैली

49 सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए कांग्रेस कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक, बिहार में राहुल गांधी कर सकते हैं 6 रैली

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन खत्म हो चुका है। चुनाव प्रचार आहिस्ता-आहिस्ता तेज हो रहा है। पर अभी तक कांग्रेस बाकी चरणों के लिए अपने उम्मीदवार तय नहीं कर पाई। बिहार में कांग्रेस 70...

49 सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए कांग्रेस कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक, बिहार में राहुल गांधी कर सकते हैं 6 रैली
विशेष संवाददाता, हिन्दुस्तान,नई दिल्ली।Wed, 14 Oct 2020 05:40 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन खत्म हो चुका है। चुनाव प्रचार आहिस्ता-आहिस्ता तेज हो रहा है। पर अभी तक कांग्रेस बाकी चरणों के लिए अपने उम्मीदवार तय नहीं कर पाई। बिहार में कांग्रेस 70 सीट पर चुनाव लड़ रही है, पर अभी तक पार्टी ने 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। बाकी प्रत्याशियों का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है।

बाकी 49 उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए बुधवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने की उम्मीद है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उम्मीदवारों के पैनल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। ताकि, वह प्रचार शुरू कर सकें।

यह भी पढ़ें- BJP का आरोप, RJD की सरकार बनी तो कश्मीर के आतंकी बिहार में लेंगे पनाह

इस बीच, पार्टी चुनाव प्रचार रणनीति को भी अंतिम रूप देने में जुटी है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि राहुल गांधी चुनाव में छह रैलियों को संबोधित करेंगे। इनमें से दो रैलियों में प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हो सकती हैं। इसके साथ पार्टी आठ से दस वर्चुअल रैलियां भी करने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने बिहार में ‘बोले बिहार-बदले सरकार’ प्रचार भी शुरू किया है।

कांग्रेस का दावा, 2020 में BJP हाफ और JDU साफ
प्रदेश कांग्रेस ने दावा किया कि 2020 के आम चुनाव में बिहार में भाजपा हाफ और जदयू साफ हो जाएगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि बिहार की राजनीति में शब्दों की बाजीगरी पिछले 15 वर्षो से की जा रही है। बिहार के लोग इससे त्रस्त हो चुके हैं। जनता जदयू व भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आमजनों की आवाज बनकर सरकार को बदलने की कोशिश कर रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें