फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020बयानबाजी के बजाय, जनता की सेवा करे विपक्ष : भाजपा

बयानबाजी के बजाय, जनता की सेवा करे विपक्ष : भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा है कि कोरोना संकट के इतने दिनों बाद भी विपक्ष के रवैए में किसी तरह का परिवर्तन नहीं आना निराशाजनक है। एक तरफ जहां भाजपा कार्यकर्ता कोरोना और बाढ़, दो-दो...

बयानबाजी के बजाय, जनता की सेवा करे विपक्ष : भाजपा
पटना, हिन्दुस्तान टीमTue, 28 Jul 2020 10:59 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा है कि कोरोना संकट के इतने दिनों बाद भी विपक्ष के रवैए में किसी तरह का परिवर्तन नहीं आना निराशाजनक है। एक तरफ जहां भाजपा कार्यकर्ता कोरोना और बाढ़, दो-दो मोर्चों पर एक साथ लड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल आज भी खोखली बयानबाजी से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

डॉ जायसवाल ने कहा कि विपक्ष के रवैए से यह साफ़ है कि इन्होंने यह मान लिया है कि जनसेवा सिर्फ और सिर्फ भाजपा गठबंधन का काम है। केंद्र, राज्य और जनता द्वारा बरती जा रही तमाम सावधानियों के बावजूद प्रदेश में एकाएक बढ़े कोरोना के मामलों एवं बाढ़ की समस्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ता एक बार फिर से जनसेवा के कामों में जुट चुके हैं। पार्टी द्वारा इन दोनों समस्याओं से निपटने के लिए जिलास्तर पर टास्क फोर्सों का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। विपक्ष चाहे जो भी करे, हमारा मंसूबा बिल्कुल साफ़ है। आपदा में पार्टी का एकमात्र एजेंडा लोगों की मदद करना है, जिसके लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। सभी से यह अपील है कि फेस कवर और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन खुद भी करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। 

जदयू के वोटों में 39 फीसदी की वृद्धि हुई है : नीरज
सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री व जदयू नेता नीरज कुमार ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया है कि वे अर्द्धविस्मृति के शिकार हैं। अतीत का संताप उन्हें सालता है। आरोप लगाया कि नेता विपक्ष को 26, 27 जुलाई का अंतर समझ में नहीं आता। दरअसल 8वीं-9वीं फेल होने से उनका गणित कमजोर है। 
नीरज ने सोमवार को कहा कि गत 26 जुलाई 2017 को भ्रष्टाचार के आरोपित से गठबंधन तोड़ने का फैसला लिया गया था। भ्रष्टाचार से समझौता न करने को गठबंधन छोड़ा गया। तेजस्वी यादव मेधा वटी खाएं। इससे याददाश्त कुछ सुधरेगी। कहा कि 2015 में महागठबंधन में जदयू को 64 लाख 17, 041 मत मिला, जबकि 2019 में जदयू को मिला 89,02,719 मत। ये है जनादेश। भ्रष्टाचार से समझौता न करने पर जदयू के वोटों में 39 फीसदी की वृद्धि हुई है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें