फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020सीएम नीतीश कुमार बोले- हर वर्ग के लोगों का विकास कर सक्षम बिहार बनाएंगे

सीएम नीतीश कुमार बोले- हर वर्ग के लोगों का विकास कर सक्षम बिहार बनाएंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं और युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों का उत्थान किया जाएगा। सक्षम और स्वावलंबी बिहार बनेगा, जिसमें हर किसी की भागीदारी होगी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को...

सीएम नीतीश कुमार बोले- हर वर्ग के लोगों का विकास कर सक्षम बिहार बनाएंगे
हिन्दुस्तान,पटनाWed, 14 Oct 2020 08:34 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं और युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों का उत्थान किया जाएगा। सक्षम और स्वावलंबी बिहार बनेगा, जिसमें हर किसी की भागीदारी होगी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को सुल्तानगंज, तारापुर और अमरपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के बिना विकास संभव नहीं है। सरकार इस दिशा में लगातार प्रयत्नशील है। इंटर करने वाली बेटियों को अब 25 हजार और स्नातक करने वाली बेटियों को 50 हज़ार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कुशल युवा कार्यक्रम के तहत नई तकनीक का प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशासनिक संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। युवाओं के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के साथ-साथ पॉलिटेक्निक और आईटीआई में नई तकनीक का प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा, ताकि युवाओं के पास अधिक से अधिक रोजगार की संभावनाएं बढ़ सकें। जिला स्तर पर मेधा स्किल सेंटर और अनुमंडल स्तर पर टूल रूम खोला जाएगा। महिलाओं को सक्षम और स्वावलंबी बनाने के लिए पांच लाख बिना ब्याज के अनुदान राशि मिलेगी। 

नीतीश कुमार ने कहा कि अब प्रत्येक गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने तथा सभी खेतों तक पटवन की व्यवस्था होगी। हर बड़े शहर में जरूरत के हिसाब से फ्लाईओवर का निर्माण कराने की भी योजना है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने विरोधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोगों के लिए सिर्फ अपना परिवार ही सब कुछ है, लेकिन मेरे लिए पूरा बिहार एक परिवार है। इस दौरान जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी भी मौजूद थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें