फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020Bihar Result : JDU के कई दिग्गजों की हार, NDA और RJD को सभी नतीजों का इंतजार

Bihar Result : JDU के कई दिग्गजों की हार, NDA और RJD को सभी नतीजों का इंतजार

बिहार की कई सीटों पर मतगणना खत्म हो चुकी है। कुछ सीटों पर अभी वोटों की गिनती जारी है। हालांकि कई सीटें ऐसी भी हैं जहां उम्मीदवार जीत गए हैं। लेकिन आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। बिहार में हार-जीत के...

Bihar Result : JDU के कई दिग्गजों की हार, NDA और RJD को सभी नतीजों का इंतजार
हिन्दुस्तान ब्यूरो ,पटना Tue, 10 Nov 2020 09:57 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार की कई सीटों पर मतगणना खत्म हो चुकी है। कुछ सीटों पर अभी वोटों की गिनती जारी है। हालांकि कई सीटें ऐसी भी हैं जहां उम्मीदवार जीत गए हैं। लेकिन आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। बिहार में हार-जीत के नतीजों के बीच अब बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। भाजपा, राजद और जदयू पार्टी के बड़े नेताओं ने अपने-अपने आवास और कार्यालयों पर हार-जीत को लेकर मंथन शुरू कर दिया। जहां प्रत्याशी जीते हैं वहां पर जश्न मनाने की तैयारी भी चल रही है। हालांकि जिन सीटों पर अभी नतीजे नहीं आए हैं उन सीटों के परिणामों का एनडीए और राजद को इंतजार है। चुनाव आयोग ने बताया कि अभी तक एक करोड़ से ज्यादा वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। बाकी वोटों की गिनती जारी है। फाइनल रिजल्ट आने में कुछ समय लग सकता है। अभी तक के रुझान में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा नीतीश कुमार की जेडीयू से ज्यादा सीटें लाती दिख रही है। रुझान देखकर लग रहा है कि इस बार एग्जिट पोल के अनुमान फेल हो रहे हैं। बिहार चुनाव की पहली जीत एनडीए के नाम हुई है। केवटी से भाजपा के मुरारी मोहन झा ने जीत हासिल की।

लाइव अपडेट :

-वैशाली विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी सिद्धार्थ पटेल हुए विजयी।

-लालगंज विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने दर्ज की जीत।

-हिलसा विधानसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी कृष्णमुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया 13 वोटों से चुनाव जीते। राजद के अत्री मुनी उर्फ शक्ति सिंह यादव चुनाव हारे। 

-रिकाउंटिंग के बाद हिलसा में जदयू प्रत्याशी कृष्णमुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया 13वोटों से चुनाव जीत गये। राजद के अत्री मुनी उर्फ शक्ति सिंह यादव हारे। वे पहले भी राजद से यहां के विधायक थे।

-मुंगेर विधानसभा विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रणव यादव लगभग 800 वोट से जीते।

-तारापुर विधानसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी मेवालाल चौधरी लगभग 2000 वोट से जीते।

-जमालपुर विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार 6000 वोट से हारे। औपचारिक घोषणा और सर्टिफिकेट देना अभी बाकी।

-सोनवर्षा विधानसभा सीट से जदयू के रत्नेश सादा विजयी।

-बरबीघा विधानसभा सीट से जदयू के सुदर्शन कुमार 113 मतों से चुनाव जीते। कांग्रेस के गजानंद शाही हारे।

-जहानाबाद विधानसभा सीट पर राजद प्रत्याशी 75030 वोटों से जीते। दूसरे नंबर जदयू प्रत्याशी हारे।

-ब्रह्मपुर विधानसभा सीट पर मतगणना खत्म। राजद प्रत्याशी शंभुनाथ यादव 89059 वोटों के साथ चुनाव जीते। लोजपा के हुलास पांडेय को दी शिकस्त।

-बक्सर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संजय कुमार 3351 वोटों से चुनाव जीते। इन्हें 58181 वोट मिले। जबकि दूसरे नंबर पर रहे प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी परशुराम चौबे 54830 वोटों के साथ हार गए।

-औरंगाबाद जिले की नबीनगर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह 19926 वोट से जीते। जदयू के वर्त्तमान विधायक वीरेन्द्र कुमार सिंह को हराया। डब्लू सिंह को 66586 जबकि वीरेंद्र सिंह को 44660 वोट मिले।

-भभुआ विधानसभा सीट पर मतगणना खत्म। राजद के भरत बिंद 57561 वोटों से चुनाव जीते। दूसरे नंबर पर भाजपा की रिंकी पांडेय चुनाव हारीं। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।

-जमालपुर विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी शैलेश कुमार ने मानी अपनी हार।

-तारापुर विधानसभा पर मतगणना के 19 राउंड पूरे। जदयू के मेवालाल 38072 वोटों से आगे। राजद की दिव्या प्रकाश 34805 वोटों से दूसरे नंबर पर।

-मोहनियां विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म। राजद की संगीता कुमारी 61235 वोटों के साथ विजयी। प्रतिद्वंदी रहे भाजपा के निरंजन राम 49181 वोट के साथ हारे।

-सहरसा जिले की सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से मुकेश सहनी 2131 मतो से पीछे।

-भोजपुर जिले की सात सीटों में से दो पर एनडीए और पांच पर महागठबंधन आगे। 

-छपरा जिले की सात सीटों पर महागठबंधन और तीन सीटों पर बीजेपी जीती। हालांकि छपरा की सीट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है।

-सिकंदरा विधानसभा सीट पर हमके प्रफुल्ल मांझी ने 7000 वोटों से बढ़त बना रखी है। 

-किशनगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार इजहरुल हुसैन 1266 वोट से जीत चुके हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी स्वीटी सिंह को हराया है। 

-भोजपुर जिले की सात सीटों में से दो एनडीए और पांच महागठबंधन की सीटें  जीतने की सूचना आ रही है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

-जमुई विधानसभा सीट पर श्रेयशी की जीत लगभग तय मानी जा रही है। श्रेयशी 25 हजार से अधिक मतों से आगे चल रही हैं। 

-सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में हमके प्रफुल्ल मांझी ने 7000 वोटों से बढ़ा रखी है। 

-जमुई के चकाई विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सुमित कुमार सिंह ने मारी बाजी। 683 वोट से जीते चुनाव। 

-झाझा विधानसभा सीट से दामोदर रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 1400 मतों से हरा दिया है। हालांकि दोना ही प्रत्याशियों के जीतने की अभी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।

-हिलसा विधानसभा सीट से 550 वोटों से राजद के अत्री मुनी उर्फ शक्ति सिंह यादव जीतीं।

-हरनौत विधानसभा सीट से हरिनारायण सिंह 30 हजार मतों से विजयी। 

-अस्थावां विधानसभा पर काउंटिंग खत्म। जीतेन्द्र कुमार 10544 वोटों से विजयी घोषित। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

-बड़हरिया विधानसभा पर राजद प्रत्याशी बच्चा पांडेय ने जदयू प्रत्याशी श्याम बहादुर सिंह को हराया।

-रघुनाथपुर विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी हरिशंकर यादव ने लोजपा प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह को हराया।

-महाराजगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयशंकर दूबे ने जदयू प्रत्याशी हेमनारायण साह को हराया।

-जीरादेई विधानसभा सीट पर भाकपा माले प्रत्याशी अमीरजीत कुशवाहा ने जदयू प्रत्याशी कमला को हराया।

-दरौली विधानसभा सुरक्षित सीट से भाकपा माले के प्रत्याशी सत्यदेव राम ने भाजपा के रामायाण मांझी को हराया।

-सीवान विधानसभा सीट पर राजद प्रत्याशी अवध बिहारी जीते। उन्होंने भाजपा के ओमप्रकाश यादव को हराया।

-दरौंदा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने भाकपा माले के अमरनाथ यादव को हराया।

-गोरेयाकोठी विधानसभा सीट पर भाजपा के देवेशकांत सिंह ने राजद प्रत्याशी नतून देवी को हराया।

-कोढ़ा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कविता पासवान पहली बार चुनाव जीतीं। कांग्रेस के पूनम पासवान को हराया।

-बरारी विधानसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी विजय कुमार सिंह जीते। उन्होंने राजद प्रत्याशी नीरज कुमार यादव को हराया।

-जहानाबाद जिले की तीनों विधानसभा सीट पर महागठबंधन विजयी। अधिकारी पुस्टि देर रात तक।

-कटिहार विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी तारकिशोर प्रसाद लगातार चौथी बार राजद के रामप्रकाश महतो से हारे।

-कदवा विधानसभा सीट पर कांग्रेस डॉ शकील अहमद लगातर दूसरी बार जीते। उन्होंने जदयू प्रत्याशी सूरज राय को हराया।

-प्राणपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी निशा सिंह जीती। पहली बार मंत्री बिनोद कुमार सिंह के निधन पर लड़ी थी चुनाव।

-मनिहारी विधानसभा सीट पर कांग्रेस मनोहर प्रसाद सिंह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते। जदयू प्रत्याशी शंभू सुमन को हराया। 

-बरबीघा विधानसभा सीट पर 23वें राउंड की समाप्ति के बाद सुदर्शन कुमार ने 38971 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गजानन शाही को शिकस्त दी है। गजानन को इस सीट पर 38373 वोट मिले हैं। 

-जहानाबाद विधानसभा सीट पर जदयू उम्मीदवार कृष्ण नंदन वर्मा करीब 33 हजार वोट से हारे हैं। राजद के उम्मीदवार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय की हुई जीत। हालांकि अभी 2500 पोस्टल वैलेट की गिनती बाकी है।

-बहादुरगंज विधानसभा सीट से एआईएमआईएम प्रत्याशी अंजार नईमी ने महागठबंधन और एनडीए प्रत्याशी को पटकनी दी है। यहां निवर्तमान विधायक मो तौसीफ आलम को हराया है।

-भोजपुर विधानसभा सीट से रेप केस में फरार राजद विधायक अरुण यादव की पत्नी राजद उम्मीदवार किरण देवी रिकॉर्ड 57 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं। 

-बिहारशरीफ की अस्थावां विधानसभा सीट पर 30 राउंड में वोटों की गिनती होनी हैं। यहां अब तक 21 राउंड में वोटों की गिनती हो चुकी है। इस सीट से 13972 वोटों के साथ जदयू प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 

-बिहार शरीफ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी 79722 वोटों के साथ आगे हैं।

-राजगीर विधानसभा सीट पर 4217 वोटों के साथ जदयू प्रत्याशी आगे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे नंबर पर हैं।

-हिलसा विधानसभा सीट से प्रत्याशी राजद उम्मीदवार 3323 वोट के साथ आगे हैं। उनके प्रतिद्वंदी जदयू प्रत्याशी कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

-इस्लामपुर विधानसभा से जदयू प्रत्याशी 648 वोट के साथ आगे हैं। 

-नालंदा विधानसभा सीट से 10704 वोटों के साथ जदयू प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 

-हरनौत विधानसभा सीट पर 9631 वोटों के साथ जदयू प्रत्याशी लोपजा से काफी आगे चल रहे हैं। 

-औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह 2063 मतों से विजयी हो गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के पूर्व मंत्री रामाधार सिंह को हराया। आनंद शंकर दूसरी बार औरंगाबाद से विधायक बने हैं।

-सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट पर 27 राउंड की मतगणना समाप्त हो चुकी है। इस सीट पर आरजेडी विधायक प्रहलाद यादव 39142 वोटों से काफी आगे चल रहे हैं। जबकि एलजेपी बागी रविशंकर 37047 वोटों से दूसरे नंबर पर हैं।

-तारापुर विधानसभा सीट की मतगणना के 15 राउंड खत्म हो चुके है। यहां आरजेडी प्रत्याशी दिव्य प्रकाश 29621 वोट से आगे हैं। जबकि जदयू के मेवाला 30766 वोट से दूसरे नंबर पर हैं।

-जहानाबाद विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार सुदय कुमार ने जदयू उम्मीदवार कृष्णनंदन वर्मा को हराया। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

-जमालपुर विधानसभा सीट पर 22वां राउंड खत्म हो गया है। यहां अब तक कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार सिंह 39791 वोटों से आगे हैं। वहीं जदयू प्रत्याशी 33653 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।  

- केसरिया से जदयू की शालिनी मिश्रा, मोतिहारी से भाजपा के प्रमोद कुमार, गोविंदगंज से भाजपा के सुनील मणि तिवारी, रक्सौल से भाजपा के प्रमोद सिन्हा, ढाका से भाजपा के पवन जायसवाल, नरकटिया से राजद के डॉ शमीम अहमद की जीत तय

-  सिकटा से माले के वीरेंद्र गुप्ता की जीते। 

- शेखपुरा में राजद के विजय कुमार जीते। 

- लौरिया से भाजपा के विनय बिहारी की जीते। 

- कटोरिया सीट से भाजपा की निक्की हेंब्रम विजय। 

- लखीसराय से भाजपा के मंत्री जीते,

- किशनगंज जिले के कोचाधामन विधानसभा सीट से एआईएमआईएम उम्मीदवार मो इजहार अस्फी जीते

- गोविंदपुर से राजद उम्मीदवार मोहम्मद कामरान 33388 वोटों से जीते। जदयू की पूर्णिमा यादव को दी करारी शिकस्त।

- -पिपरा विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार रामविलास कामत 19720 वोट से जीत गए हैं। इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी राजद के विश्वमोहन कुमार को हराया है। 

-अररिया विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आबिदुर रहमान आगे चल रहे हैं। वहीं रानीगंज से जदयू, जोकीहाट से एआईएम, सिकटी से बीजेपी। नरपतगंज से भाजपा और फारबिसगंज से भी भाजपा आगे चल रही है।

-लखीसराय विधानसभा पर 24वें राउंड की मतगणना खत्म हो गई है।  इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी और मंत्री विजय कुमार सिन्हा 39867 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। यहां दूसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश कुमार 36551 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

-गोविंदगज विधानसभा सीट पर मतगणना के 16 राउंड खत्म हो चुके हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी सुनील मणि तिवारी 12015 वोटों से आगे चल रहे हैं। इन्हें अब तक 36363 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजेश पांडेय को 24348 वोट ही मिले हैं।

-पीपरा विधानसभा पर मतगणना के 11 राउंड खत्म होते-होते भाजपा प्रत्याशी श्याम बाबू यादव 26566 वोटों से आगे चल रहे हैं। 23138 वोटों के साथ माकपा के राजमंगल प्रसाद दूसरे नंबर पर हें।

-सुगौली विधानसभा सीट पर 13 राउंड की मतगणना खत्म हो गई है। 14 राउंड शुरू होते-होते राजद प्रत्याशी शशिभूषण सिंह 29370 वोटों के साथ आगे हो गए हैं। वहीं 25395 वोटों के साथ वीआईपी प्रत्याशी रामचंद्र साहनी हैं।

-पूर्वी चंपारण के रक्सौल विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रमोद सिन्हा 44043 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर 19854 वोटों से निर्दलीय उम्मीदवार सुरेश कुमार हैं।

-कल्याणपुर विधानसभा सीट पर 14 राउंड की मतगणना खत्म हो चुकी है। राजद प्रत्याशी मनोज कुमार यादव 42779 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के सचिन्द्र प्रसाद सिंह हैं।

-15 राउंड की नरकिटया विधानसभा सीट पर मतगणना खत्म हो चुकी है। अब यहां राजद प्रत्याशी शमीम अहमद 43445 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जदयू प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद 26826 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

-लखीसराय विधानसभा सीट पर मतगणना का 21वां राउंड खत्म हो गया है। इस सीट पर 33263 वोटों के साथ भाजपा प्रत्याशी और मंत्री विजय कुमार सिन्हा आगे चल रहे हैं। 26920 वोटों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश कुमार अनीश दूसरे नंबर पर चल रहे हें।

-सूर्यागढ़ा विधानसभा सीट पर 27वें राउंड की मतगणना खत्म होने के बाद यहां राजद से विधायक प्रहलाद यादव 39142 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। एलजेपी बागी रविशंकर सिंह 37047 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है।

-नवादा विधानसभा सीट से राजद की विभा देवी जदयू के कौशल यादव से 7803 वोट से आगे।

-हिसुआ विधानसभा सीट से कांग्रेस की नीतू देवी 16699 वोट से आगे। तीन बार के विधायक भाजपा के अनिल सिंह दूसरे नंबर पर।

-वारिसलीगंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुणा देवी 14811 वोट से आगे। कांग्रेस के मंटन सिंह दूसरे नंबर पर।

-गोविंदपुर विधानसभा सीट से राजद के मोहम्मद कामरान 31056 वोट से आगे। पूर्णिमा यादव दूसरे नंबर पर।

-रजौली विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी प्रकाशवीर 744 वोट से आगे। दूसरे नंबर पर भाजपा के कन्हैया कुमार।

-मनिहारी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनोहर प्रसाद सिंह 21 हजार वोटों से जदयू से आगे।

-बरारी विधानसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी विजय कुमार सिंह राजद प्रत्याशी से 22 हजार 833 वोटों से आगे।

-कोढ़ा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कविता पासवान 26 हजार 80 वोटों से आगे। कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे नंबर पर।

-गया जिले की इमामगंज विधानसभा पर चुनाव लड़ रहे जीतन राम मांझी करीब 15 हजार से अधिक वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी नारायण चौधरी को हराया है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

-बक्सर विधानसभा पर मतगणना के 18 राउंड खत्म हो चुके हैं। यहां से 35133 वोटों के साथ भाजपा के परशुराम चौबे बढ़त बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर 34218 वोटों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी संजय तिवारी भाजपा को टक्कर देते दिख रहे हैं।

-कटिहार विधानसभा पर भाजपा के तारकिशोर प्रसाद आगे चल रहे हैं। राजद प्रत्याशी उनसे 6500 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

-कदवा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शकील अहमद 16 हजार वोटों से जदयू से आगे चल रहे हैं।

-बलरामपुर विधानसभा सीट पर माले महबूब आलम लगातार बढ़त बनाकर पहले नंबर पर हैं। इस सीट पर वीआईपी प्रत्याशी 48 हजार 327 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 

-प्राणपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी निशा सिंह लगातार आगे हैं। 10 हजार 395 वोटों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे नंबर पर चल रही हैं। 

-छपरा जिले के मढ़ौरा विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी जितेन्द्र राय 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीते। जितेन्द्र राय तीसरी बार बने विधायक। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

-बांका विधानसीाा पर मतगणना के 15 राउंड खत्म हो चुके हैं। यहां से भाजपा के राम नारायाण मंडल 10943 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। 

-कटोरिया विधानसभा सीट पर मतगणना के 18 राउंड में भाजपा की निक्की हेम्ब्रम 4326 वोटों से आगे हैं। 

-बेलहर विधानसभा सीट पर 22 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। इस सीट से जदयू के मनोज यादव 6409 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

-रोहतास की चेनारी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी प्रसाद गौतम 13763 वोट से आगे हैँ।

-सासाराम विधानसीाा सीट पर मतगणना के 16 राउंड पूरे हो गए हैं। यहां राजद प्रत्याशी राजेश गुप्ता 11523 वोटों के साथ आगे हैं।

-करगहर विधानसभा सीट पर 15 राउंड में जदयू प्रत्याशी वशिष्ट सिंह 885 वोट से आगे चल रहे हैं।

-दिनारा विधानसभा सीट पर अब तक 17 राउंड की मतगणना खत्म हो चुकी है। यहां लोजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह 4722 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-नोखा विधानसभा के 18 राउंड खत्म होते ही राजद प्रत्याशी अनिता देवी 8908 वोटों से आगे निकल गई हैं।

-काराकाट विधानसभा सीट पर मतगणना के 17 राउंड पूरे होते ही माले प्रत्याशी अरुण सिंह ने 5691 वोटों से बढ़त बनाई है।

-डिहरी विधानसभा सीट पर 23वें राउंड की मतगणना खत्म हो चुकी है। अब तक राजद प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह 3362 वोट से आगे चल रहे हैं।

-पूर्णिया जिले की धमदाहा विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी 35000 वोट से विजयी हो गए हैं। हालांकि अभी आधिरिक घोषणा बाकी है।

-अररिया की सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आबिदुर रहमान को अब तक 26829 वोट मिले हैं। इस सीट पर जदयू प्रत्याशी शगुफ्ता अजीम 23425 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

-बक्सर विधानसभा पर मतगणना के करीब 17 राउंड पूरे हो चुके हैं। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। हालांकि पहले नंबर भाजपा प्रत्याशी 33261 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी संजय तिवारी 32344 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

-कांटी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी 3563 वोटों के साथ आगे हैं। यहां अब तक मतगणना के 13 राउंड पूरे हो गए हैं।

-बरूराज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को मतगणना के राउंड मंे अब तक 36093 वोट मिले हैं। 

-पारू विधानसभा सीट पर मतगणना के 19 राउंड खत्म हो चुके हैं। यहां अब तक बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। भाजपा प्रत्याशी को इस सीट पर अब तक 16232 वोट मिले हैं। 

-साहेबगंज में वीआई प्रत्याशी 5297 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। यहां अब तक मतगणना के 16 राउंड पूरे हो गए हैं।

-कुढनी विधानसभा सीट पर राजद प्रत्याशी 2898 वोटों के साथ आगे निकल गए हैं। इस सीट पर मतगणना की अब तक 11 राउंड पूरे हो चुके हैं।

-मीनापुर विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी 5979 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। यहां अब तक मतगणना के 11 राउंड हुए हैं।

-गायघाट विधानसभा पर अब तक मतगणना के आठ राउंड पूरे हो गए हैं। यहां से 1921 वोटों के साथ जदयू आगे है। 

-औराई विधानसभा सीट पर मतगणना के 13 राउंड में 21524 वोटों के साथ भाजपा आगे चल रही है।

-बोचहां विधानसभा सीट पर 7166 वोटों पर वीआईपी आगे है। अब तक यहां मतगणना के 13 राउंड पूरे हो चुके हैं।

-सकरा विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी 1742 वोटों के साथ मतगणना के 28 राउंड में आगे हैं।

-मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। मतगणना के 12 राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी को अब तक 3746 वोट मिले हैं।

-मोहनियां चरण विधानसभा सीट पर 29 राउंड खत्म। मतगणना का 30वां राउंड शुरू हो गया है। राजद की संगीता कुमारी 59857 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी निरंजन राम को अब तक 48887 वोट मिले हैं। 

-औरंगाबाद विधानसभा सीट पर कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह 2063 मतों से विजयी घोषित कर दिए गए हैं। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। आपको बता दें कि इस सीट पर प्रतिद्वंदी रहे भजपा के रामधार सिंह को हराया है। आनंद शंकर इस सीट पर दूसरी बार विधायक बने हैं। 

-जमालपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के 13 राउंड खत्म हो गए हैं। यहां कांग्रेस के अजय कुमार सिंह 24542 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि 23215 वोटों के साथ जदयू के शैलेश कुमार दूसरे नंबर पर हैं।  

-सहरसा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन 61699 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। राजद के लवली 38342 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

-सरायरंजन विधानसभा सीट पर 19 राउंड की मतगणना खत्म हो चुकी है। यहां जदयू प्रत्याशी विजय कुमार चौधरी 48907 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। राजद के अरविंद सहनी 43765 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

-गोपालगंज जिले की बैकुंठपुर विधानसभा सीट पर 21 राउंड की मतगणना खत्म होने के साथ इस सीट पर राजद के प्रेमशंकर राय 6000 वोटों के साथ आगे चल रहे हैँ। जबकि भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी यहां दूसरे स्थान पर हैं।
-गोपालगंज जिले के ही भोरे विधानसीाा सीट पर जदयू के सुनील कुमार काफी आगे चल रहे हैं। सुनील कुमार को अब तक 31925 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर महागठबंधन के माले प्रत्याशी जितेन्द्र पासवान को अब तक 26027 वोट ही मिले हैं।

-गोपालगंज विधानसभा सीट पर मतगणना के 24 राउंड खत्म हो चुके हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह 55565 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।  जबकि दूसरे नंबर पर रहे सधु यादव को 28685 वोट मिले हैं।

- वाल्मिकीनगर लोकसभा सीट से जेडीयू के धीरेंद्र प्रताप सिंह जीते, आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी। 

- बाल्मीकिनगर से जेडीयू के धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह की जीत तय। 18000 से अधिक की लीड, दो राउंड की गिनती बाकी।

- नरकटियागंज में रश्मि वर्मा की जीत तय 5 राउंड की गिनती बाकी, 19000 से आगे हैं रश्मि वर्मा।

-कटिहार जिले के कोढ़ा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कविता देवी 47771 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी पूनम पासवान यहां दूसरे नंबर पर हैं। पूर्वी चंपारण की रक्सौल विधानसभा सीट पर मतगणना के 14 राउंड पूरे हो गए हैं। बीजेपी प्रत्याशी को अब तक 30355 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 15377 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-कल्याणपुर विधानसभा सीट पर आठ राउंड में राजद प्रत्याशी ने 2543 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी यहां दूसरे स्थान पर हैं।
नरकटिया विधानसभा सीट पर भी मतगणना के नौ राउंड पूरे हो गए हैं। अभी तक यहां राजद प्रत्याशी 6839 वोटों के साथ बढ़त बनाए हैं। जदयू प्रत्याशी यहां दूसरे स्थान पर हैं।  

-गया जिले की इमामगंज विधानसभा सीट पर मतगणना के 16 राउंड पूरे हो गए हैं। अभी तक जीतन राम मांझी 7763 वोटों से आगे चल रहे हैं। हालांकि शुरुआती राउंड में ये दूसरे नहीं पर थे। लेकिन धीर-धीरे इन्होंने बढ़त बनाई है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

-दरभंगा विधानसभा सीट पर भाजपा के संजय सरावगी जीते।  दरभंगा ग्रामीण से राजद के लिलत यादव ने प्रतिद्वंदी को हराया। बहादुरपुर से जदयू के मंत्री मदन सहनी की जीत भी पक्की। हालांकि अभी  आधिकारिक पुष्टि नही है। लेकिन तीनों प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है। 

-चनपटिया विधानसभा पर भी भाजपा प्रत्याशी उमाकांत सिंह की जीत तय हो चुकी है। वे यहां 23वें राउंड की मतगणना खत्म होने के बाद 14707 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-बक्सर विधानसभा सीट पर मतगणना के 17वें राउंड में राजद के शंभूनाथ यादव 43145 वोट के साथ आगे हैं। दूसरे नंबर पर एलजेपी के हुलेस पांडेय टक्कर देते दिख रहे हैं।

-बेतिया विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री रेणु देवी की जीत तय मानी जा रही है। यहां अब केवल दो राउंड की गिनती बाकी रह है, जिसमें 17000 से अधिक वोटों पर रेणु देवी आगे चल रही हैं। 

-राजपुर विधानसभा सीट के भी 12 राउंड में वोटों की गिनत खत्म हो चुकी है। अब तक सीट पर कांग्रेस के विश्वनाथ राम 25252 वोटों के साथ बढ़ते बनाए हैं। हालांकि परिवहन मंत्री और जदयू प्रत्याशी संतोष कुमार निराला दूसरे नंबर के साथ टक्कर देते दिख रहे हैं।

-सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट पर 18 राउंड की मतगणना पूरी। आरजेडी विधायक प्रहलाद यादव जदयू के रामनंद मंडल भारी। 29219 वोटों के साथ जदयू प्रत्याशी रामानंद मंडल आगे। 

-भोजपुर के बड़हरा विधानसभा सीट पर मतगणना का 31वां राउंड खत्म हो गया है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप 5559 वोट से आगे हैं।

-सहरसा विधानसभा सीट पर भाजपा के आलोक रंजन बढ़त बनाए हुए हैं। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के लवली आनंद से 57594 वोटों के साथ आगे हैं।

-कटिहार विधानसभा सीट पर आठवें राउंड की मतगणना खत्म हो चुकी है। यहां से भाजपा प्रत्याशी तारकेश्वर प्रसाद 22225 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। 

-लखीसराय विधानसभा पर भी मतगणना के 11 राउंड खत्म हो गए हैं। अब तक यहां भाजपा के विजय कुमार सिन्हा 16557 वोटों के साथ बढ़त बनाए हैं। हालांकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश कुमार अनीश भी टक्कर देते दिख रहे हैं।

-सुपौल विधानसभा सीट से जदयू के विजेन्द्र यादव 24वें राउंड में भी आगे। अब तक 18000 वोटों के साथ एक नंबर पर हैं विजेन्द्र प्रसाद।

-सिमरी विधानसभा सीट पर मतगणना के 10 राउंड पूरे। वीआईपी के मुकेश साहनी 22979 वोटों के साथ आगे। राजद के यूसुफ सलाउद्दीन दूसरे नंबर पर। 

-अररिया विधानसभा  सीट पर मतगणना के आठ राउंड पूरे। 20534 वोटों के साथ जदयू की शगुफ्ता अजीम आगे। कांग्रेस के आबिदुर रहमान दूसरे नंबर पर। 

-सहरसा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन 55299 वोटों से आगे चल रहे हैं।  राजद के लवली आनंद यहां से दूसरे नंबर पर हैं।

-गोविंदपुर विधानसभा सीट पर 16 राउंड में भी राजद के मो कामरा बढ़त बनाए हैं। दूसरे नंबर पर जदयू की पूर्णिमा यादव हैं।

-रजौली विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कन्हैया कुमार 422 वोटों से आगे चल रहे हैं। पांचवे राउंड तक इन्हें 1050 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर यहां से राजद प्रत्याशी प्रकाशवीर चल रहे हैं।

-नवाना विधानसभा सीट पर सातवें राउंड में राजद की विभा देवी 6074 वोटों से आगे हैं। जदयू प्रत्याशी कौश यादव यहां दूसरे स्थान पर हैं।

-बांका जिले के कटोरिया विधानसीाा सीट पर 12वें राउंड की मतगणना खत्म हो चुकी है। अब तक राजद की स्वीटी सीमा 1858 मतों से आगे चल रही हैं। 

-समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के सात राउंड पूरे हो चुके हैं। यहां अब सीपीएम प्रत्याशी अजय कुमार 15831 वोटों के साथ जदयू से आगे चल रहे हैं।

-वारिसनगर विधानसभा सीट पर मतगणना के छह राउंड पूरे होने के बाद यहां माले प्रत्याशी फूलबाबू सिंह 13983 वोटों के साथ आगे हैं। दूसरे नंबर पर जदयू के अशोक कुमार हैं।

-मोरवा विधानसभा सीट पर भी मतगणना के छह राउंड खत्म हो गए हैं। यहां से विद्यासागर सिंह निषाद 14536 वोटों के साथ आगे हैं। राजद के रणविजय साहू दूसरे नंबर पर हैं।

-रोसड़ा विधानसभा सीट पर भी 10 राउंड पूरे हो गए हैं। यहां से वीरेन्द्र कुमार 27027 वोटों के साथ आगे हैं। 

-हसनपुर विधानसभा सीट पर भी मतगणना के 10 राउंड पूरे हो गए हैं। इस सीट पर तेज प्रताप जदयू के राजकुमार राय को कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं। हालांकि तेजप्रताप 23121 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। उनके पीछे जदयू प्रत्याशी दूसरे नंबर पर हैं। 

-इस्लामपुर विधानसभा पर मतगणना के 10 चरण पूरे हो गए हैं। इस सीट पर राजद जदयू को कड़ी टक्कर देते देख रहे हैं। जदयू राजद प्रत्याशी महज कुछ वोटों से ही आगे हैं। जदूय प्रत्याशी 10वें राउंड तक 21446 वोट मिले थे।

-समस्तीपुर विधानसभा सीट पर मोहिउद्दीननगर विधानसभा सीट पर मतगणना के 13 राउंड पूरे हो गए हैं। यहां इज्या यादव भाजपा के राजेश कुमार सिंह को कड़ी टक्कर देती दिख रही हैं। इज्या को 13वें राउंड तक 31900 वोट मिले हैं।

-परिहार विधानसभा सीट पर मतगणना के 10 राउंड पूरे हो गए हैं। यहां से राजद भाजपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं। फिलहाल भाजपा प्रत्याशी 25342 वोटों के साथ आगे चल रही है। राजद प्रत्याशी दूसरे नंबर पर हैं।

-बथनाहा विधानसभा सीट पर भी मतगणना के 12 राउंड खत्म हो चुके हैं। यहां भी भाजपा 36336 वोटों के साथ आगे चल रही है। हालांकि इस सीट पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर चल रही है। 

-रीगा विधानसभा सीट पर भी मतगणना के तीन राउंड पूरे हो गए हैं। भाजपा को इस सीट पर कांग्रेस कड़ी टक्कर देती दिख रही है। भाजपा प्रत्याशी 10377 वोटों के साथ पहले नंबर पर चल रही है जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर है। 

-शिवहर विधानसभा सीट पर राजद प्रत्याशी 8952 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-बेलसंड विधानसभा सीट पर मतगणना का 14वां राउंड शुरू हो गया है। अब यहां पर राजद प्रत्याशी 24922 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जदयू प्रत्याशी यहां से दूसरे नंबर पर हैं।

-रुन्नीसैदपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के 14वें राउंड में जदयू 39041 वोटों के साथ आगे है। दूसरे नंबर की बात करें तो इस सीट पर राजद प्रत्याशी दांव आजमा रहे हैं।

-बाजपट्टी विधानसभा सीट से मतगणना के तीन राउंड पूरे हो गए हैं। अब तक यहां जदयू प्रत्याशी 7518 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर राजद प्रत्याशी दांव आजमा रहे हैं।

-सुरसंड विधानसभा सीट पर मतगणना का पांचवा राउंड शुरू हो गया है। यहां राजद प्रत्याशी को अब तक 8984 वोट मिले हैं। वहीं जदयू प्रत्याशी दूसरे नंबर पर है।

-बरूराज विधानसभा सीट पर मतगणना के 11वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने 17900 वोटों के साथ कब्जा जमा हुए हैं। वहीं पारू विधानसभा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी 3326 वोटों के साथ आगे हैं। 

-साहेबगंज विधानसभा पर वीआईपी प्रत्याशी 4565 वोट से आगे चल रहे हैं। कुढनी विधानसभा सीट पर राजद 1348 वोटों से आगे है। मीनापुर विधानसभा सीट पर राजद 3500 वोटों से आगे चल रही है। 

-सीतामढ़ी विधानसभा सीट पर मतगणना के 22 राउंड पूरे हो गए हैं। फिलहाल अभी यहां भाजपा प्रत्याशी 62564 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर राजद प्रत्याशी हैं। 

-गयाघाट विधानसभा सीट पर जदयू 2685 वोटों से आगे चल रही है। वहीं औराई विधानसभाई सीट पर भाजपा 7800 वोटों के साथ कब्जा जमाए हुए है।

-बोचहा विधानसभा सीट पर वीआईपी प्रत्याशी 3300 वोटों के साथ बढ़ बनाए हैं। सकारा विधानसभा सीट पर जदयू 3460 वोटों के साथ आगे है।

-मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के सात राउंड पूरे हो गए हैं। अब यहां से कांग्रेस प्रत्याशी 2670 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांटी विधानसभा सीट पर निर्देलीय प्रत्याशी 1862 वोटों से आगे हैं। यहां मतगणना के छह राउंड पूरे हो गए हैं। 

-बांका विधानसभा पर मतगणना के नौ राउंड पूरे। अब तक भाजपा के रामनारायण मंडल 7256 वोट से आगे। राजद के जावेद इकबाल अंसारी दूसरे नंबर पर।

-चेरिया बरियारपुर में 12 राउंड की मतगणना खत्म। राजवंशी महतो 16 हजार से अपनी प्रतिद्वंदी मंजू वर्मा से आगे।  

-बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा सीट पर 15 राउंड की मतगणना शुरू। इस सीट पर आरजेडी के शंभूनाथ यादव 36582 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर यहां एलजेपी के हुलेस पांडे हैं।

-कटिहार के कोढ़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की कविता पासवान 36295 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। 

-पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी 25000 वोटों से आगे।

-सहरसा विधानसभा सीट पर मतगणना के 15 राउंड पूरे हो गए हैं। अभी तक यहां से भाजपा प्रत्याशी आलोक 50574 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर यहां से राजद प्रत्याशी लवली हैं। 

-बखरी विधानसभा सीट पर सीपीआई के सूर्यकांत पासवान 5284 वोटों से आगे हैं।

-बांका के धोरैया विधानसभा सीट पर छठे राउंड की मतगणना जारी है। यहां फिलहाल जदयू के मनीष कुमार 2900 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नहीं राजद प्रत्याशी हैं।

-गायघाट विधानसभा सीट पर 2685 वोटों से जदयू प्रत्याशी आगे।

-औराई विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी 7800 वोट से आगे

-बोचहां विधानसभा सीट पर वीआईपी प्रत्याशी 3300 वोट से आगे

-सकरा विधानसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी 3460 वोटों से आगे।

-मुजफ्फरपुर  विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी 2401 वोट से आगे।

-कांटी विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी 1750 वोट से आगे।

-बरूराज विधानसभा सीट पर बीजेपी  प्रत्याशी 14078 से आगे।

-पारु विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी 500 वोट से आगे।

-साहेबगंज विधानसभा सीट पर वीआईपी प्रत्याशी 4565 वोट से आगे।

-कुढ़नी विधानसभा सीट पर आरजेडी प्रत्याशी 1348 वोट से आगे। 

-मीनापुर विधानसभा सीट पर आरजेडी प्रत्याशी 3500 वोट से आगे।

-अरारिया की फारबिसगंज विधानसभा सीट पर सातवां राउंड खत्म हो गया है। यहां फिलहाल भाजपा के विद्यासागर केसरी 22426 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के जाकिर हैं।

-ब्रह्मपुर विधानसभा सीट पर 11वें राउंड की मतगणना में आरजेडी 27929 मतों से आगे है। एलजेपी के हुलेस पांडेय यहां दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

-नोखा विधानसभा सीट पर राजद प्रत्याशी अनिता देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के नागेन्द्र चंद्रवंशी से 73 वोटों से आगे चल रही हँ।

-डेहरी विधानसभा सीट पर राजद प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह 5413 वोटों के साथ आगे है। भाजपा के सत्यनारायण सिंह यहां दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। 

-काराकाट विधानसभा सीट पर माले प्रत्याशी अरुण सिंह 3389 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा के राजेश्वर राज यहां दूसरे नंबर पर हैं। 

-बक्सर विधानसभा सीट पर नवां राउंड खत्म हो गया है। अब तक यहां भाजपा के परशुराम चौबे 17803 वोटों के सौा बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी संजय तिवारी  यहां दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। 

-दिनारा विधानसभा सीट पर लोपजा प्रत्याशी राजेन्द्र कुमार सिंह 245 वोट से आगे चल रहे हैं। राजद के विजय कुमार मंडल यहां दूसरे नंबर पर हैं।

-ब्रह्मपुर विधानसभा सीट पर 13 राउंड की मतगणना खत्म हो गई है। अब तक यहां से राजद के शंभूनाथ यादव 31907 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर यहां एलजीपी प्रत्याशी हुलेस पांडेय हैं। तीसरे नंबर की बात करें तो जयराज चौधरी वीआईपी से चुनाव लड़ रहे हैं। 

-अरारिया  की फारबिसगंज विधानसभा सीट पर नौवें राउंड में भाजपा उम्मीदवार विद्यासागर केसरी 29123 वोटों के साथ आगे चल रहे हें। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी जाकिर हैं। 

-गया जिले के इमामगंज विधानसभा सीट पर नौवां राउंड शुरू हो चुका है। आठवें राउंड तक पीछे चल रहे जीतन राम मांझी अपने प्रतिद्वंदी उदय नारायण चौधरी से 2451 वोट के साथ आगे हो गए हैं। 

-रोहतास जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। जिले की चेनारी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी प्रसाद गौतम जदयू प्रत्याशी ललन पासवान से 6735 वोट से आगे चल रहे हैं। 

-सासाराम विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी राजेश कुमार गुपता 6198 वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे नहीं पर यहां जदयू के अशोक कुमार हैं।

-करगहर विधानसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी वशिष्ठ सिंह 1267 वोट से आगे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कुमार मिश्रा दूसरे नंबर पर हैं।

-मधेपुरा विधानसभा सीट पर नौवें राउंड की मतगणना जारी है। इस समय जदयू प्रत्याशी नरेन्द्र नारायण यादव 23816 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। प्रतिद्वंदी पार्टी यहां राजद है। 

-बेगूसराय विधानसभा सीट पर अमिता भूषण आगे हैं। मटिहानी से राजेन्द्र सिंह आगे चल रहे हैं। तेधड़ा से रामरतन सिंह, सा.कमाल से ललन कुमार, बखड़ी से सूर्यकांत पासवान आगे चल रहे हैं।

-साहेबपुर काल विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी सतानंद संबद्ध 10627 वोट से आगे चल रहे हैं। 

-साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट से ललन यादव 30227 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी अमर कुमार से काफी आगे चल रहे हैं। 

-बांका जिले के धैरैया विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की मतगणना जारी है। इस समय जदूय प्रत्याशी मनीष कुमार 2451 वोट से आगे हैं। इनकी टक्कर यहां दूसरे नंबर पर चल रही राजद से है। 
मटिहानी विधानसभा पर नौवां राउंड शुरू हो गया है। यहां से बोगो सिंह 15676 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

-बेगुसराय विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अमित भूषण 16706 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां दूसरे नंबर पर भाजपा के कुंदन कुमार सिंह हैं।

-बखरी विधानसभा सीट से भाजपा के रामशंकर पासवान 12371 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। यहां अभी तक दूसरे नंबर पर सीपीआई प्रत्याशी सूर्यकांत पासवान चल रहे हैं।

-मटिहानी विधानसभा सीट पर जदयू के बोगो सिंह पहले स्थान पर हैं। दूसरे नंबर की बात करें तो एलजेपी के राजकुमार सिंह चल रहे हैं।

-चेरीबरियापुर विधानसभा सीट से जदयू की मंजू वर्मा 3736 वोटों के साथ आगे हैं। दूसरे नंबर पर एलजेपी प्रत्याशी राखी देवी हैं। 

-तेघरा विधानसभा सीट से सीपीआई के रातरतन सिंह 9294 वोटों के साथ आगे हैं। दूसरे नंबर पर इस सीट से एलजेपी के ललन कुमार हैं। 

-बछवाड़ा विधानसभा सीट से सीएपीआई प्रत्याशी अवधेश रॉय 3995 वोटों के साथ पहले नंबर पर चल रहे हैं। भाजपा के सुरेंद्र मेहता दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। 

-बांका की अमरपुर विधानसभा के छठे राउंड की मतगणना में कांग्रेस से जितेन्द्र सिंह 1000 वोट से आगे निकल गए हैं। वहीं दूसरं दूसरे नंबर पर जदयू के जयंत राज हैं। जिले की बेलहर विधानसभा पर नौवां राउंड चल रहा है। जहां जदयू के मनोज यादव 7278 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। राजद प्रत्याशी यहां दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

-पूर्णिया के अमौर विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी एआईएमआईएम प्रत्याशी से 400 वोट से पीछे हैं।

-वाल्मीकिनगर विधानसभा सीट पर अब तक 19 राउंड खत्म हो चुके हैं। यहां पर जदयू के रिंकू सिंह 17423 वोटों के साथ कांग्रेस पर बढ़त बनाए हुए हैं।

-मोतिहारी में भाजपा 2710 वोट से आगे। रक्सौल में  भाजपा 8256 वोट से आगे। सुगौली में वीआईपी 69 वोट से आगे।  नरकटिया में राजद 411 वोट से आगे, मधुबन में भाजपा 1075 वोट से आगे, 
गोविंदगंज में भाजपा 5141 वोट से आगे,  हरसिद्धि में भजपा 5628 वोट से आगे, कल्याणपुर से भाजपा 1289 वोट से आगे, पीपरा से भाजपा 2371 वोट से आगे चल रहे हैं।

- केसरिया में जदयू 339 वोट से आगे, चिरैया में राजद 844 वोट से आगे, ढाका में  भजपा 7797 वोट से आगे

- भोजपुर के बड़हरा में 16 वें राउंड में 1300 से बीजेपी के पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप आगे हुए। शेष 6 सीटों पर अबतक महागठबंधन आगे

- नरकटियागंज से भाजपा की रश्मि वर्मा 2423 वोट से फिर आगे निकली

-कदवा विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी सूरज प्रकाश राय 1530 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर शकील अहमद खान से आगे चल रहे हैं।

-मनिहानी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनोहर प्रसाद सिंह 4200 मत से आगे चल रहे हैं। यहां से दूसरे नंबर जदयू के शंभू सुमन हैं।

-बलरामपुर विधानसभा सीट पर माले प्रत्याशी महबूब आलम 21081 मतों से आगे चल रहे हैं। वीआईपी के वरुण झा दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। 

-गोविंदपुर विधानसभा सीट पर आठवां राउंड शुरू हो गया है। आठवें राउंड में राजद के मोहम्मद कामरान 6983 वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर जदयू प्रत्याशी पूर्णिमा यादव हैं।

-बरारी विधानसभा पर सुबह 11 बजे तक इस सीट पर जदयू प्रत्याशी विजय सिंह 6387 मतों से राजद के नीरज यादव से आगे थे। 

-कटिहार विधानसभ में बीजेपी के तारकिशोर प्रसाद 603 मत से राजद के रामप्रकाश महतो से आगे चल रहे थे। 

-कोढ़ा विधानसभा में भाजपा की कविता पासवान 8158 मतों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर पूनम पासवान हैं।

-प्राणपुर विधासभा क्षेत्र में भाजपा की निशा सिंह 6570 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तौकीर हैं। 

-साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट पर राजद के सतानंद सम्बद्ध 9880 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-मटिहानी विधानसभा सीट पर सीपीएम के राजेन्द्र प्रसाद सिंह 4966 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

-तेघरा विधानसभा सीट से सीपीआई प्रत्याशी राम रतन सिंह 480 वोटों से बढ़त बनाए हैं।

-कल्याणपुर विधानसभा पर पहले राउंड की मतगणना में जदयू प्रत्याशी 2359 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर माले प्रत्याशी हैं। 

-विभूतिपुर विधानसभा  सीट पर दूसरे राउंड की मतगणना में सीपीआई प्रत्याशी 3133 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। जदयू प्रत्याशी दूसरे नंबर पर हैं।

-सरायरंजन के पहले राउंड की मतगणना में राजद प्रत्याशी 2800 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर जदयू प्रत्याशी हैं।

-मोहिउद्दीन नगर विधानसभा सीट पर चार राउंड पूरे हो गए हैं। अब तक यहां राजद प्रत्याशी 10164 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी हैं।

-रोसडा विधानसभा पर भी चौथे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। अब तक यहां से भाजपा प्रत्याशी 10811 वोटों के साथ बढ़ पर हैं। दूसरे नंबर की बात करें तो इस सीट पर फिलहाल कांग्रेस है।

-हसनपुर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की मतगणना में जदयू 7958 वोटों से आगे है। वहीं राजद प्रत्याशी दूसरे नंबर पर हैं।

-उजियारपुर विधानसभा सीट पर प्रथम रांड की मतगणना में राजद प्रत्याशी 2290 वोटों के आगे चल रहे हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर बने हैं। 

-वारिसनगर विधानसभा पर पहले राउंड की मतगणना में माले प्रत्याशी ने 2938  वोटों के साथ बढ़ते बनाए हुए हैं। जदयू प्रत्याशी फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं। 

-मसौढ़ी विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की मतगणना जारी है। अब तक आरजेडी प्रत्याशी 2021 वोट से आगे चल रहे हैं।

-बांकीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नितिन नवीन 2000 वोट से आगे चल रहे हैं। 

-बढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस सतेंद्र बहादुर सिंह 1400 वोट से आगे हैं। फतुहा विधानसभा से बीजेपी करीब 700 वोटों से आगे चल रही है।

- 414 मतगणना हॉल में होगी वोटों की गिनती 
चुनाव आयोग के द्वारा मतगणना को लेकर राज्य के सभी 38 जिलों में सभी 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 55 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जाएगी। इसके लिए सभी मतगणना केंद्रों पर 414 हॉल में अलग-अलग वोटों की गिनती की व्यवस्था की गयी है। कोरोना से बचाव को लेकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रत्येक हॉल में सात-सात टेबुल पर वोटों की गिनती की जाएगी। चुनाव आयोग के  निर्देशानुसार सभी चरण के वोटों की गिनती के बाद वोटों की जानकारी बोर्ड पर लिखकर दी जाएगी। साथ ही, माइक से भी वोटों की गिनती की उदघोषणा की जाएगी। 

मतगणना केंद्रों में सुरक्षा की सख्त व्यवस्था 
 मतगणना केंद्रों की सुरक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की गयी है। इसके लिए राज्य पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बलों की 19 कंपनियों को तैनात किया गया है। जबकि पूरे राज्य में आम चुनाव के बाद किसी भी विपरीत परिस्थिति से निबटने के लिए अर्धसैनिक बलों की 59 कंपनियों को रोक कर रखा गया है। मतगणना केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू रहेगी। बिना पूर्व अनुमति के कोई भी मतगणना केंद्र स्थल पर नहीं जा पाएगा। 

- सीईओ ने सभी डीएम व निर्वाची पदाधिकारी के साथ बैठक की
सोमवार को मतगणना को लेकर बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। उन्होंने मतगणना केंद्रों पर आधारभूत व्यवस्था व सुरक्षा के इंतजामों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मतगणना के दौरान इंटरनेट कनेक्शन, कंप्यूटर इत्यादि की पर्याप्त उपलबधता का निर्देश दिया। सभी मतगणना केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराने, माइक से परिणामों की उदघोषणा, बोर्ड पर लिखकर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्यालय में तैनात सभी अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व उप निर्वाचन पदाधिकारी शामिल हुए। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें