फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020Bihar Result 2020: बिहार के वोटर्स की नब्ज नहीं पकड़ सके एग्जिट पोल, ये दो हुए बुरी तरह से फ्लॉप

Bihar Result 2020: बिहार के वोटर्स की नब्ज नहीं पकड़ सके एग्जिट पोल, ये दो हुए बुरी तरह से फ्लॉप

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों का मंगलवार को ऐलान हो रहा है। नतीजे दो दिन पहले आए टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल से बिल्कुल पलट आए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल जहां महागठबंधन की स्पष्ट जीत...

Bihar Result 2020: बिहार के वोटर्स की नब्ज नहीं पकड़ सके एग्जिट पोल, ये दो हुए बुरी तरह से फ्लॉप
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 10 Nov 2020 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों का मंगलवार को ऐलान हो रहा है। नतीजे दो दिन पहले आए टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल से बिल्कुल पलट आए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल जहां महागठबंधन की स्पष्ट जीत दिखा रहे थे, तो वहीं, कुछ एग्जिट पोल्स ने महागठबंधन की सुनामी जैसी लहर दिखाई थी। ताजा रुझानों के अनुसार, बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनती हुई दिख रही है। रुझानों में एनडीए बहुमत का आंकड़ा पार कर चुका है, जबकि महागठबंधन 109 सीटों पर आगे चल रहा है।

चुनावी सर्वे करने वाली एजेंसी टुडेज चाणक्य ने न्यूज 18 के साथ किए एग्जिट पोल में महागठबंधन को 180 सीटें तक दे दी थीं। वहीं, पोल में एनडीए को सिर्फ 55 सीटें दी गई थीं। अन्य को आठ सीटें मिली थी। इसके अलावा, इंडिया टुडे/आजतक और एक्सिस माय इंडिया ने अपने एग्जिट पोल में महागठबंधन के एकतरफा जीतने का अनुमान लगाया था। एग्जिट पोल में कहा गया था कि महागठबंधन के 139-161 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि एनडीए 69-91 सीटें जीत सकता है। एलजेपी को 03-05 सीटें मिल सकती हैं। 

यह भी पढ़ें: क्या बाकी है पिक्चर? बिहार में नीतीशे कुमार या रात में जल जाएगी लालटेन?

इसके अलावा, एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में क्षेत्रवार भी सीटों का बंटवारा किया गया था। भोजपुर क्षेत्र की 49 सीटों में से महागठबंधन को 33 , एनडीए को 9 , लोजपा को 2 और अन्य को 5 सीटें दी गई थीं। सीमांचल क्षेत्र की 24 सीटों में से महागठबंधन को 15, एनडीए 06 और जीडीएसएस को 3 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। पाटलिपुत्र  क्षेत्र की 61 सीटों की बात करें तो इसमें से महागठबंधन को 33, एनडीए 26 और लोजपा व अन्य को  1-1 सीटें दी गई थीं। वहीं, मिथलांचल क्षेत्र की 60 सीटों  में से महागठबंधन को 36, एनडीए 23 और लोजपा को 1 सीट मिलने का अनुमान जताया गया था।

अभी क्या कहते हैं चुनावी रुझान?

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो रुझानों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। हालांकि, अभी डेढ़ करोड़ वोटों की गिनती बाकी है और कई सीट्स पर बेहद करीबी मुकाबला है। शाम सात बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, एनडीए 126 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। महागठबंधन 109 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि आठ सीटों पर अन्य को बढ़त है। पार्टीवार रुझानों की बात करें तो बीजेपी 73 सीटों पर आगे चल रही है। जेडीयू को पिछले चुनाव के मुकाबले काफी नुकसान हुआ है। इस समय पार्टी 45 सीटों पर आगे चल रही है। 'हम' 3 और वीआईपी 5 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा, आरजेडी को 72 सीटों पर बढ़त हासिल है। कांग्रेस 20 और वामदल 17 सीटों पर आगे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें