Hindi Newsविधानसभा चुनाव 2025 लाइव न्यूज़बिहार चुनाव 2020bihar public opinion in favor of nda is clear and nitish kumar will become chief minister once again said pm modi in bhagalpur bihar assembly elections 2020
भागलपुर में बोले PM मोदी, NDA के पक्ष में बिहार की जनता का मत स्पष्ट, फिर नीतीश बनेंगे CM

भागलपुर में बोले PM मोदी, NDA के पक्ष में बिहार की जनता का मत स्पष्ट, फिर नीतीश बनेंगे CM

संक्षेप:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत कर चुके हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक के बाद एक तीन जनसभाओं को संबोधित किया। सबसे पहले सासराम, फिर गया और पीएम मोदी...

Oct 23, 2020 03:06 pm ISTAbhishek Tiwari हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत कर चुके हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक के बाद एक तीन जनसभाओं को संबोधित किया। सबसे पहले सासराम, फिर गया और पीएम मोदी की आखिरी रैली भागलपुर में हुई। अंगिका में बोलकर भाषण की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की जनता का मत एनडीए के पक्ष में स्पष्ट है। राज्य की जनता ने नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राजद की 15 साल की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को जब भी मौका मिला, उन्होंने राज्य की जनता के साथ विश्वासघात किया। तेजस्वी यादव के 10 लाख सरकारी नौकरियों पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने सरकारी नौकरी को रिश्वत का जरिया बना लिया था, वे आज एक नया राग अलाप रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार की जनता सब समझ रही है।

बिहार के गौरव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया का पहला गणराज्य बिहार ही है। लेकिन पहले की सरकारों ने इसे नजरअंदाज करते हुए बिहार की सत्ता हासिल कर सिर्फ अपनी तिजोरियों को भरा। बिहार विकास का हकदार है और एनडीए की सरकार यह काम सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास की गति को और तेज करना है। केंद्र की योजनाओं को और तेजी से बिहार में लागू करने के लिए एनडीए की सरकार जरूरी है।

पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज से सभी लोग परेशान थे। गुंडों और अपराधियों का बोलबाला था। नीतीश कुमार के आने के बाद गुंडों और अपराधियों को जेल भेजा गया। आज एनडीए की सरकार बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। ड्रोन के जरिए जमीन की मैपिंग की काम चल रहा है। नए कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में एपीएमसी एक्ट को पहले ही खत्म कर दिया गया था। अब यहां पर किसानों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम चल रहा है।