फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 20202015 में पलट गए थे एग्जिट पोल के आंकड़े, क्या इस बार सच होगी भविष्यवाणी?

2015 में पलट गए थे एग्जिट पोल के आंकड़े, क्या इस बार सच होगी भविष्यवाणी?

बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स की मानें तो नीतीश कुमार के 15 साल के शासन पर ब्रेक लगने जा रहा है और तेजस्वी यादव की अगुआई में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। कुछ एग्जिट पोल्स ने कांटे की...

2015 में पलट गए थे एग्जिट पोल के आंकड़े, क्या इस बार सच होगी भविष्यवाणी?
हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीSat, 07 Nov 2020 10:05 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स की मानें तो नीतीश कुमार के 15 साल के शासन पर ब्रेक लगने जा रहा है और तेजस्वी यादव की अगुआई में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। कुछ एग्जिट पोल्स ने कांटे की टक्कर बताई है तो दो एग्जिट पोल्स में महागठबंधन को 150 से 180 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। हालांकि, असली नतीजों के लिए 10 नवंबर का इंतजार करना होगा। वैसे 2015 विधानसभा चुनाव की बात करें तो एग्जिट पोल्स जनता का मूड भांपने में नाकाम रहे थे। उस समय एग्जिट पोल्स के आंकड़े चुनाव परिणाम वाले दिन दोपहर होते-होते पलट गए थे और बीजेपी कार्यालय में लड्डू बने रह गए और आतिशबाजी को बीच में ही बंद करना पड़ा था। हालांकि, बीजेपी इस बार दुआ मांग रही होगी कि एग्जिट पोल्स फेल हो जाएं।

2015 चुनाव में बीजेपी ने हम, लोजपा और रालोसपा के साथ चुनाव लड़ा था और जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस ने महागठबंधन बनाकर बीजेपी को मात दी थी। हालांकि, बाद में नीतीश ने महागठबंधन का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ सरकार बना ली थी। इस बार जेडीयू, बीजेपी, हम और वीआईपी ने साथ चुनाव लड़ा तो महागठबंधन में आरजेडी के साथ कांग्रेस और वाम दल थे। एलजेपी ने इस बार चुनाव में अकेले उतरने का दांव खेला था। 

तब क्या हुई थी भविष्यवाणी?
पिछले विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स की बात करें तो टुडेज चाणक्य ने NDA को 155 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी और महागठबंधन के खाते में 83 सीटें दिखाई थीं। इंडिया टुडे ग्रुप और सिसेरो के एग्ज‍िट पोल में NDA को 113-127 सीटें दी गई थीं तो महागठबंधन को 111-123 सीटें मिलने की बात कही थी। सी-वोटर ने महागठबंधन को 112 से 132 सीटें मिलने का अनुमान जारि किया था। हालांकि, एनडीए को भी 101 से 121 मिलने की भविष्यवाणी की थी। नील्सन ने महागठबंधन को 130 सीटें दी थीं, जबकि NDA के लिए 108 सीटों का अनुमान लगाया गया था। 

क्या रहा था नतीजा?
एग्जिट पोल से गदगद बीजेपी ने लड्डू बनवाने शुरू कर दिए थे तो कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी का इंतजाम कर लिया। मतगणना वाले दिन शुरुआती रुझानों में एग्जिट पोल सही होते दिखे तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराना शुरू कर दिया था और पार्टी कार्यालय के बाहर आतिशबाजी हो रही थी। इसी दौरान तेजी से आंकड़े भी पलटते गए और दोपहर होते-होते बीजेपी कार्यालय में सन्नाटा पसर गया तो महागठबंधन के कार्यकर्ता झूम उठे। महागठबंधन ने 178 सीटों पर जीत हासिल की तो एनडीए 58 सीटों पर सिमट गया, अन्य के खातों में 07 सीटें गईं।

इस बार क्या है अनुमान?
इस बार के एग्जिट पोल्स की मानें तो बिहार में तेजस्वी यादव नीतीश कुमार से सत्ता छीनने जा रहे हैं। कुछ एग्जिट पोल्स में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर होने की बात कही गई है तो कुछ में महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत दिया गया है। हालांकि, सभी एग्जिट पोल्स में यह साफ दिख रहा है कि तेजस्वी इस चुनाव में सबसे आगे खड़े हैं। टाइम्स नाउ सी वोटर्स के मुताबि, एनडीए को 116 सीटों पर जीत मिल सकती है तो आरजेडी 120 सीटें हासिल कर सकती है। न्यूज 18 टुडेज चाणक्य के मुताबिक, एनडीए को महज 55 सीटों से संतोष करना पड़ेगा और महागठबंधन को 180 सीटों पर जीत हासिल होगी। इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया ने आरजेडी को 139 से 161 सीटें दी हैं तो एनडीए को 69-91 सीटें मिलने की बात कही है। एलजेपी को अधिकतम 10 सीटें मिल सकती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें