फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020बिहार चुनाव 2020: कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा, दुष्कर्म के आरोपियों को जनता वोट ना दे

बिहार चुनाव 2020: कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा, दुष्कर्म के आरोपियों को जनता वोट ना दे

कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने शनिवार को पटना में कहा कि दुष्कर्म के आरोपियों को जनता वोट न दें। उन्होंने कहा कि चाहे किसी भी दल के उम्मीदवार अगर दुष्कर्म के आरोपी है, कोर्ट में मामला चल रहा है तो...

बिहार चुनाव 2020: कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा, दुष्कर्म के आरोपियों को जनता वोट ना दे
पटना, हिन्दुस्तान टीमSat, 24 Oct 2020 03:31 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने शनिवार को पटना में कहा कि दुष्कर्म के आरोपियों को जनता वोट न दें। उन्होंने कहा कि चाहे किसी भी दल के उम्मीदवार अगर दुष्कर्म के आरोपी है, कोर्ट में मामला चल रहा है तो उन्हें वोट न दें। महागठबंधन में शामिल सहयोगी दल राजद के द्वारा दुष्कर्म के आरोपितों की पत्नियों को उम्मीदवार बनाये जाने पर लांबा ने ये बातें कही। 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जिसके साथ आधी आबादी, उसकी बनेगी सरकार। उन्होंने मुजफ्फरपुर कांड और हाथरस की घटनाओं का जिक्र किया और कहा कि सत्ता के संरक्षण में इन घटनाओं के आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई। 

वहीं अलका लांबा ने कहा कि नीतीश कुमार जाने वाला कल है। तेजस्वी आने वाला कल है। बिहार की जनता को यकीन हैं। लांबा ने कहा कि छात्राओं के लिए केजी से पीजी तक निःशुल्क शिक्षा से बदलेगा बिहार। महिलाओं के अपराध में वृद्धि हुई है, लेकिन इस बार सरकार बदल कर आप लोगों महिलाओं के हक में वोट कीजिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें