फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020पप्पू यादव ने CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना, सुशासन बाबू का सिंहासन डोल गया है, NDA की विदाई तय

पप्पू यादव ने CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना, सुशासन बाबू का सिंहासन डोल गया है, NDA की विदाई तय

जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने गुरुवार को कहा कि सुशासन बाबू का सिंहासन डोल गया है, इसलिए अब कुशासन पर उतर आएं हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को युवाओं, महिलाओं और...

पप्पू यादव ने CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना, सुशासन बाबू का सिंहासन डोल गया है, NDA की विदाई तय
पटना, हिन्दुस्तान टीमThu, 29 Oct 2020 04:38 PM
ऐप पर पढ़ें

जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने गुरुवार को कहा कि सुशासन बाबू का सिंहासन डोल गया है, इसलिए अब कुशासन पर उतर आएं हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को युवाओं, महिलाओं और दलितों से कोई मतलब नहीं है। पिछले 15 वर्षों में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। इस बार एनडीए की विदाई तय है। 

प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक पप्पू यादव ने मोतिहारी, बेतिया, सीवान, सारण, वैशाली और नालंदा में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। 
पप्पू यादव ने कहा कि हम हर एक प्रतिज्ञा को पूरा करके दिखाएंगे। 3 साल में हम बिहार को बेहतर बनाएंगे, एशिया का नंबर वन राज्य बनाएंगे। संघर्ष और परिश्रम ही हमारी पार्टी की पूंजी है। जनता की भलाई और उनके हितों की रक्षा ही हमारा एक मात्र लक्ष्य है।

जाप अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने 19 लाख नौकरियां देने की घोषणा यूं ही हवा में कर दी। अगर नौकरियां देनी होती तो केंद्र में 6 साल से सरकार में होने के बावजूद युवाओं को नौकरी क्यों नहीं मिली? रेलवे ने 2018 में नियुक्तियां निकाली थी, लेकिन आज तक युवाओं को नियुक्ति पत्र नहीं मिला। ये सिर्फ एक जुमलेबाज़ी है। 

सभी के लिए घर की घोषणा करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि यदि हम सरकार में आते हैं तो दो साल के भीतर सभी गरीब परिवारों को वन बीएचके का फ्लैट देंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ हो चमकी बुखार हो या कोरोना  वायरस महामारी, हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्रियां बांटी। लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों और छात्रों को हमने बिहार वापस लाया। मैं सेवक हूं और मेरी सेवादारी ऐसे ही आगे भी जारी रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें