फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020Bihar Election Results: क्‍या बिहार में एग्जिट पोल ने फिर छकाया? रुझानों में भारी उलटफेर

Bihar Election Results: क्‍या बिहार में एग्जिट पोल ने फिर छकाया? रुझानों में भारी उलटफेर

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में लगभग सभी एग्जिट पोल सर्वे में महागठबंधन को जीतता हुआ दिखाया गया था लेकिन मतगणना शुरू होने के करीब पौने दो घंटे बाद मिल रहे रुझानों में इन अनुमानों के फेल होने...

Bihar Election Results: क्‍या बिहार में एग्जिट पोल ने फिर छकाया? रुझानों में भारी उलटफेर
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,पटना Tue, 10 Nov 2020 10:35 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में लगभग सभी एग्जिट पोल सर्वे में महागठबंधन को जीतता हुआ दिखाया गया था लेकिन मतगणना शुरू होने के करीब पौने दो घंटे बाद मिल रहे रुझानों में इन अनुमानों के फेल होने के संकेत मिलने लगे हैं। 

सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के करीब एक से डेढ़ घंटे तक लगातार राजद और महागठबंधन, एनडीए से काफी आगे दिख रहा था लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे यह फासला कम होता गया। 10 बजते-बजते एनडीए, महागठबंधन से तीन सीट आगे निकल गया। 243 सीटों पर मिले रुझानों में एनडीए119 और महागठबंधन 116 सीटों पर आगे चल रहा था।

ऐसे में राजनीति के जानकारों के बीच एक बार भी यह सवाल उठने लगा है कि क्‍य इस बार भी एग्जिट पोल के अनुमान गलत साबित होंगे। क्‍या इस बार भी एग्जिट पोल ने राजनीतिक दलों और नेताओं को छका दिया। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा के 2015 के चुनावों में अधिकतर एग्जिट पोल में एनडीए को जीतता हुआ दिखाया गया था जबकि बाद में राजद और जद यू का गठबंधन जीता था। 

ये हैं ताजा रुझान-
सभी 243 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। शुरुआती रुझानों में 119 सीटों पर बीजेपी-जेडीयू गठबंधन और 115 सीटों पर महागठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। 

बिहार विधानसभा चुनाव में 21 सीटों पर भाजपा, 13 सीटों पर आरजेडी, 12 सीटों पर जेडीयू और 11 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।

क्या थे एग्जिट पोल के नतीजे
टाइम्स नाउ-सी वोटर: इस एग्जिट पोल में एनडीए को 110 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं महागठबंधन को 115-125 सीटें और एलजेपी को 1 सीट।
TV9 भारतवर्ष: टीवी9 भारतवर्ष द्वारा किए गए बिहार चुनाव के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में महागठबंधन को 115-125 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, एनडीए को 110 से 120 सीटें मिल सकती हैं। एलजेपी को 3-5 तो अन्य को 10-15 सीटें मिल सकती है।
एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल: एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल में 104-120 सीटें एनडीए को तो वहीं, महागठबंधन को 108-131 सीटें मिल सकती हैं। एलजेपी 1-3 सीटें जीतने में कामयाब हो सकती है। वहीं, अन्य को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान है। 
रिपब्लिक-जन की बात: इस एग्जिट पोल में एनडीए को 91-117 और महागठबंधन को 118-138 सीटें दी गई हैं।
आजतक-एक्सिस माई इंडिया: इसने महागठबंधन को 139-161 सीटें और एनडीए को 69-91 सीटें दी हैं।
टूडेज़ चाणक्य: इसमें महागठबंधन को 180 सीटें मिलने का अनुमान है और  एनडीए को सिर्फ़ 55 सीटे मिलने का अनुमान बताया गया है।

बिहार चुनाव 2015 के नतीजे
2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी को सबसे ज्यादा 80 सीटों पर जीत मिली थी। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू थी। उसे 71 सीटें हासिल हुई थीं। इसके अलावा बीजेपी को 54, कांग्रेस को 27, एलजेपी को 2, आरएलएसपी को 2, हम को 1 और अन्य के हिस्से में 7 सीटें गई थीं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि 2015 में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी, मगर बाद में नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए का दामन थाम लिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें