फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020Bihar Election Results: आरजेडी को अब भी लगता है नतीजा पलटेगा, मनोज झा बोले- आखिरी वोट की गिनती तक करेंगे इंतजार

Bihar Election Results: आरजेडी को अब भी लगता है नतीजा पलटेगा, मनोज झा बोले- आखिरी वोट की गिनती तक करेंगे इंतजार

बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों के रुझान और कई सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं। अब तक एनडीए 126 तो महागठबंधन 107 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जीत से फासला बढ़ते जाने के बावजूद राष्‍ट्रीय जनता दल...

Bihar Election Results: आरजेडी को अब भी लगता है नतीजा पलटेगा, मनोज झा बोले- आखिरी वोट की गिनती तक करेंगे इंतजार
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,पटना Tue, 10 Nov 2020 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों के रुझान और कई सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं। अब तक एनडीए 126 तो महागठबंधन 107 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जीत से फासला बढ़ते जाने के बावजूद राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) को अब भी भरोसा है कि बिहार के नतीजे उसके पक्ष में आएंगे। 

राजद के प्रवक्‍ता मनोज झा ने तेजस्‍वी के घर के बाद जमा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया। मनोज झा ने कहा कि मैं पूरे विश्‍वास के साथ कह रहा है कि नंबर तेजी से बदल रहे हैं। हम आखिरी वोट की गिनती तक इंतजार करेंगे। नतीजा पलटेगा। सरकार महागठबंधन की ही बनेगी। मनोज झा ने कहा कि हम जीत रहे हैं। 

दरअसल, बिहार विधानसभा की कई सीटों पर अभी भी उम्‍मीदवारों के बीच कांटे की टक्‍कर हो रही है। उनके बीच वोटों का अंतर बेहद मामूली है। मिली जानकारी के अनुसार पौने पांच बजे चार सीटों पर 200 वोटों से भी कम का अंतर था। 13 सीटों पर 500 से कम का अंतर था। 20 सीटों पर 1000 से कम का अंतर था। 39 सीटों पर 2000 से कम का अंतर था। 48 सीटों पर 3000 से कम का अंतर था। साढ़े पांच बजे 2.60 करोड़ वोटों की गिनती हो चुकी थी। जबकि 1.56 करोड़ वोटों की गिनती बची हुई है। बिहार में कुल 4.15 करोड़ पड़े हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें