फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020इमामगंज विधानसभा सीट: मतदान जारी, जीतन राम मांझी की किस्मत का फैसला करेंगे मतदाता

इमामगंज विधानसभा सीट: मतदान जारी, जीतन राम मांझी की किस्मत का फैसला करेंगे मतदाता

बिहार के गया जिले के इमामगंज विधान सभा क्षेत्र 227 में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और पूर्व विधान सभाध्यक्ष उदयनारायण चौधरी दोनों की किस्मत का फैसला आज इवीएम में बंद हो जायेगा। इमामगंज विधान सभा...

इमामगंज विधानसभा सीट: मतदान जारी, जीतन राम मांझी की किस्मत का फैसला करेंगे मतदाता
पटना, हिन्दुस्तान टीमWed, 28 Oct 2020 08:29 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के गया जिले के इमामगंज विधान सभा क्षेत्र 227 में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और पूर्व विधान सभाध्यक्ष उदयनारायण चौधरी दोनों की किस्मत का फैसला आज इवीएम में बंद हो जायेगा। इमामगंज विधान सभा क्षेत्र में 2,95,605 वोटर है। इमामगंज विधान सभा क्षेत्र सुरक्षित रहने के बाद यहां पर दस प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।  

गया के दस विधानसभा क्षेत्र में कड़ा मुकाबला 
जिले के दस विधानसभा क्षेत्र में फिलहाल एनडीए और महागठबंधन के पांच-पांच विधायक हैं। इनमें बीजेपी से दो, जेडीयू से दो, हम से एक, राजद से चार और कांग्रेस से एक विधायक हैं। यहां टिकारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक अभय कुशवाहा ने अपना क्षेत्र बदला है। जेडीयू ने उन्हें बेलागंज से राजद के सुरेन्द्र यादव के सामने मैदान में उतारा है। वहीं टिकारी से हम के अनिल कुमार को टिकट दिया गया है। गया की इमामगंज सीट जीतनराम मांझी और उदय नारायण चौधरी के लिए प्रतिष्ठा का विषय बनी हुई है। दोनों धुरंधर नेता है। जीत के दावे हैं। सुरक्षित सीट वाले इस स्थान की जनता मन भापना मुश्किल है। गया में भाजपा उम्मीदवार प्रेम कुमार के सामने कांग्रेस के मोहन श्रीवास्तव हैं। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज निर्दलीय मैदान में उतर आए हैं। गया टाउन से कुल 27 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

पांच आदर्श मतदान केंद्र 
टिकारी विधानसभा में पांच मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। टिकारी में 308 उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंचानपुर, 308 (क) उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंचानपुर दक्षिणी भाग और 309 उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंचानपुर पूर्वी भाग आदर्श मतदान केंद्र होंगे। कोंच के मतदान केंद्र संख्या 63 गांधी उच्च विद्यालय कोंच कक्षा नौंवी और 66 मध्य विद्यालय कोंच पूर्वी भाग को मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया है। मॉडल मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। कतार में लगे मतदाताओं की संख्या अधिक होने पर अपनी बारी की प्रतिक्षा करने वाले मतदाताओं के प्रतीक्षा के लिए प्रतीक्षालय बनाया जाएगा।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें