फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020अगर आप अब तक हैं बिहार रिजल्ट को लेकर कन्फ्यूज, तो एक नजर में जान लें किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं

अगर आप अब तक हैं बिहार रिजल्ट को लेकर कन्फ्यूज, तो एक नजर में जान लें किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार देर रात तक आ गए। कोरोना की वजह से वोटों की काउंटिंग की रफ्तार धीमी रही और यही वजह है कि बिहार के नतीजे आने में देरी हुई। देर रात तक आए नतीजों की वजह से अब तक...

अगर आप अब तक हैं बिहार रिजल्ट को लेकर कन्फ्यूज, तो एक नजर में जान लें किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 11 Nov 2020 12:52 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार देर रात तक आ गए। कोरोना की वजह से वोटों की काउंटिंग की रफ्तार धीमी रही और यही वजह है कि बिहार के नतीजे आने में देरी हुई। देर रात तक आए नतीजों की वजह से अब तक बहुत से लोग उलझन में हैं कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिली हैं। कहीं कुछ और आंकड़ा आ रहा है तो कहीं कुछ और। अगर आप भी इसी तरह से कन्फ्यूज हैं तो चलिए जानते हैं किस पार्टी को कितनी सीटें मिली हैं। 

एनडीए-125 सीटें
BJP  - 74
JD(U)  -43
HAM  -04
VIP- 04

महागठबंधन-110
RJD -75
Congress -19
CPI(ML) -12
CPI - 02
CPI(M) -02

अन्य
AIMIM- 05
BSP - 01
LJP-01
निर्दलीय-01

इस तरह से सत्तारूढ़ गठबंधन यानी एनडीए ने बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि राजद महागठबंधन ने 110 सीटें जीतीं। इसके साथ की नीतीश कुमार के लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की राह साफ हो गई है। हालांकि इस बार उनकी पार्टी जदयू को 2015 जैसी सफलता नहीं मिली है। जदयू को 2015 में मिली 71 सीटों की तुलना में इस बार 43 सीटें ही मिली हैं। उस समय कुमार ने लालू प्रसाद की राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव जीता था।

राजद सबसे बड़ी पार्टी

इस बार राजद 75 सीटें अपने नाम करके सबसे बड़ी एकल पार्टी के रूप में उभरी है। मतगणना के शुरुआती घंटों में बढ़त बनाती नजर आ रही भाजपा को 16 घंटे चली मतों की गणना के बाद 74 सीटों के साथ दूसरा स्थान मिला। जदयू को चिराग पासवान की लोजपा के कारण काफी नुकसान झेलना पड़ा है। लोजपा को एक सीट पर जीत मिली, लेकिन उसने कम से कम 30 सीटों पर जदयू को नुकसान पहुंचाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें