फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020बिहार चुनाव: 36 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान

बिहार चुनाव: 36 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान

बिहार विधानसभा आम चुनाव के पहले चरण की 71`सीटों के  मतदान के लिए चार अलग-अलग समय अवधि निर्धारित की गई है। इनमें 36 सीटों पर 7 बजे सुबह से शाम 6 बजे तक, 26 सीटों पर  7 बजे सुबह से शाम 4...

बिहार चुनाव: 36 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान
पटना, हिन्दुस्तान टीमTue, 27 Oct 2020 10:38 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानसभा आम चुनाव के पहले चरण की 71`सीटों के  मतदान के लिए चार अलग-अलग समय अवधि निर्धारित की गई है। इनमें 36 सीटों पर 7 बजे सुबह से शाम 6 बजे तक, 26 सीटों पर  7 बजे सुबह से शाम 4  बजे और 05 सीटों पर 7 बजे सुबह से शाम 05 बजे तक और तीन 04 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 03 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है।

कहां कब से कब तक मतदान :
1- सुबह 7 बजे से शाम 6  बजे तक (36 सीटें) 

कहलगांव,सुलतानगंज, अमरपुर, धोरैया (सु),बांका, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, मोकामा, बाढ़, विक्रम, संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव (सु), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रहमपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर (सु), रामगढ़, मोहनियां (सु), भभुआ,करगहर, दिनारा, नोखा, डिहरी, गया टाउन, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज, हिसुआ, नवादा, वारसलीगंज।

2- सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक - (05 सीटें)
अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर (सु)।

3- सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक (26 सीटें) 
कटोरिया (सु), बेलहर, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, मसौढ़ी (सु), पालीगंज, चेनारी (सु), सासाराम, काराकाट, गोह, ओबरा, औरंगाबाद, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (सु), बाराचट्टी (सु), बोधगया (सु), टिकारी, रजौली (सु), गोविंदपुर, सिकन्दरा (सु), जमुई, झाझा, व चकाई।

4- सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक - (04 सीटें) 
चैनपुर, नवीनगर, कुटुम्बां (सु) व रफीगंज।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें