फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020बिहार चुनाव 2020: नीतीश कुमार ने की लोगों से की अधिक अधिक वोट डालने की अपील

बिहार चुनाव 2020: नीतीश कुमार ने की लोगों से की अधिक अधिक वोट डालने की अपील

बिहार में आज से मतदान के पहले चरण की शुरूआत हो गई है। सुबह से मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। आज कुल 71 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बीच बिहार के सभी बड़े नेता...

बिहार चुनाव 2020: नीतीश कुमार ने की लोगों से की अधिक अधिक वोट डालने की अपील
एएनआई,बिहार Wed, 28 Oct 2020 09:51 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में आज से मतदान के पहले चरण की शुरूआत हो गई है। सुबह से मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। आज कुल 71 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बीच बिहार के सभी बड़े नेता लोगों से घरों के बाहर आकर कोविड के नियमों का पालन करते हुए वोट करने की अपील कर रहे हैं। बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लोगों से अपील की है कि लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा जरूर बनें।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 71 सीटों पर मतदान है। यदि आप इन क्षेत्रों के मतदाता हैं, तो कृपया वोट के लिए समय जरूर निकालिए। आपका एक वोट बिहार में विकास की रफ्तार को जारी रखते हुए इसे एक विकसित प्रदेश बना सकता है।

इससे पहले तेजस्वी यादव और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने की अपील की थी। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें