फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020Bihar Election 2020: पूर्वी चंपारण में महात्मा गांधी की प्रतिमा का आज अनावरण करेंगी सोनिया गांधी

Bihar Election 2020: पूर्वी चंपारण में महात्मा गांधी की प्रतिमा का आज अनावरण करेंगी सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज, 2 अक्टूबर, को महात्मा गांधी की जयंती पर पूर्वी चम्पारण से बिहार के चुनाव प्रचार का आगज करेंगी। आज सोनिया गांधी बंजरिया पंडाल आश्रम में बनी महात्मा गांधी की आदमकद...

Bihar Election 2020: पूर्वी चंपारण में महात्मा गांधी की प्रतिमा का आज अनावरण करेंगी सोनिया गांधी
पटना, हिन्दुस्तान टीमFri, 02 Oct 2020 07:14 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज, 2 अक्टूबर, को महात्मा गांधी की जयंती पर पूर्वी चम्पारण से बिहार के चुनाव प्रचार का आगज करेंगी। आज सोनिया गांधी बंजरिया पंडाल आश्रम में बनी महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगी। यह वर्चुअल कार्यक्रम 12 बजे से दो बजे तक होगा। साथ ही कार्यक्रम से पटना सदाकत आश्रम भी जुड़ेगा। पार्टी ने इस रैली का नाम गांधी चेतना रैली दिया है। 

कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने एक वीडियो जारी कर बताया कि सोनिया गांधी कार्यक्रम में 151 स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित करेंगी। साथ ही लोगों को संबोधित कर चुनाव प्रचार का आगाज करेंगी। उन्होंने कहा है कि चम्पारण से ही महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई की शुरुआत की थी। लेकिन जिस बंजरिया पंडाल आश्रम की जमीन की रसीद अभी भी महात्मा गांधी के नाम कटती है, वहां गांधी की मूर्ति नहीं थी। कांग्रेसजनों ने वहां प्रतिमा लगाई है और पार्टी की अध्यक्ष शुक्रवार को उसका अनावरण करेंगी।

पार्टी रिसर्च विभाग एवं मेनिफेस्टो कमिटी के अध्यक्ष आनंद माधवन ने बताया कि पटना सदाकत आश्रम से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा भी सम्मिलित होंगे। इसी अवसर पर सदाकत आश्रम में 100 से अधिक दलित समाज के लोग भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें