फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020बिहार चुनाव 2020: कटिहार में भाजपा को गढ़ बचाने की चुनौती

बिहार चुनाव 2020: कटिहार में भाजपा को गढ़ बचाने की चुनौती

वर्ष 1957 में कटिहार विधानसभा क्षेत्र वजूद में आया है। इसके पूर्व इस विधानसभा को बरारी व कटिहार विधानसभा क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। परिसीमन के बाद कटिहार विधानसभा क्षेत्र की स्थिति में बदलाव आया...

बिहार चुनाव 2020: कटिहार में भाजपा को गढ़ बचाने की चुनौती
कटिहार विनय कुमार मिश्रSat, 12 Sep 2020 09:12 PM
ऐप पर पढ़ें

वर्ष 1957 में कटिहार विधानसभा क्षेत्र वजूद में आया है। इसके पूर्व इस विधानसभा को बरारी व कटिहार विधानसभा क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। परिसीमन के बाद कटिहार विधानसभा क्षेत्र की स्थिति में बदलाव आया है। पहले इस विधानसभा क्षेत्र में कटिहार हसनगंज व डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र शामिल था। परिसीमन के बाद डंडखोरा प्रखंड को कदवा विधानसभा क्षेत्र में शामिल कर दिया गया। अब कटिहार विधानसभा क्षेत्र में सदर प्रखंड एवं हसनगंज प्रखंड ही शामिल हैं। इस विधानसभा क्षेत्र से प्रथम विधायक बनने का गौरव सुखदेव नारायण सिंह को है। 

लगातार कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले इस विधानसभा क्षेत्र के मिथक को 1977 के चुनाव में जनता पार्टी के उम्मीदवार जगबंधु अधिकारी ने तोड़ा था। उसके बाद वर्ष 1990 में रामप्रकाश महतो ने जनता दल से प्रत्याशी बन कर इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन वर्ष 2005 से लगातार तीन बार हैट्रिक बना चुके भाजपा के तार किशोर प्रसाद आगामी चुनाव में चौथी पारी खेलने की तैयारी में लगे हैं। वहीं अभी तक गठबंधन के तहत यह क्षेत्र किसके पाले में जाएगा फैसला नहीं हुआ है। वहीं, महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और उसके सहयोगी कांग्रेस भी अपनी दावेदारी आलाकमान के पास मजबूत कर रहे हैं। 

बता दें कि वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में शामिल हुआ था। इस कारण एक तरफ भाजपा की ओर से तार किशोर प्रसाद प्रत्याशी थे। वहीं, जदयू के कोटे में जाने के बाद इस सीट से मेयर विजर्य ंसह को चुनाव लड़ाया गया था। हालांकि, पहली बार चुनाव लड़ रहे श्र्री ंसह को हार का मुंह देखना पड़ा था।

जूट नगरी के रूप में थी पहचान
जूट नगरी के नाम से चर्चित कटिहार विधानसभा क्षेत्र की मुख्य पहचान आरबीएचएम जूट मिल तथा कालीबाड़ी स्थित सिद्धि काली का मंदिर रहा है। आरबीएचएम जूट मिल बंद होने क्षेत्र के लोगों का रोजगार तो छिना ही जूट किसानों को भारी क्षति हुई। वहीं कालीबाड़ी स्थित तांत्रिक काली मंदिर में प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं।

कुल मतदाता: 2,63,319 
पुरुष: 1,38,508 
महिला: 1,24,802 
थर्ड जेंडर: 09 

कटिहार विधानसभा क्षेत्र से कब-कब कौन-कौन जीता
2015: तार किशोर प्रसाद- भाजपा
2010: तार किशोर प्रसाद- भाजपा
2005: तार किशोर प्रसाद- भाजपा
2000: डॉ. रामप्रकाश महतो- राजद
1995: जगबंधु अधिकारी भाजपा
1990: रामप्रकाश महतो- जनता दल
1985: सत्यनारायण प्रसाद- कांग्रेस
1980: सीताराम चमरिया- कांग्रेस
1977: जगबंधु अधिकारी जनता पार्टी
1972: राज किशोर सिंह- कांग्रेस
1969: सत्यनारायण विश्वास- कांग्रेस
1967: जगबंधु अधिकारी- जनसंघ
1962: सुखदेव नारायण सिंह -कांग्रेस
1957: सुखदेव नारायण सिंह -कांग्रेस 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें