फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020बिहार चुनाव 2020: भाजपा का राजद पर हमला, कहा-RJD मतलब रंगदारी, जंगलराज, डकैती

बिहार चुनाव 2020: भाजपा का राजद पर हमला, कहा-RJD मतलब रंगदारी, जंगलराज, डकैती

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मुख्य विपक्षी पार्टी राजद का नया नामकरण किया है। उन्होंने राजद का अर्थ रंगदारी, जंगलराज व डकैती बताया। गुरुवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में गौरव...

बिहार चुनाव 2020: भाजपा का राजद पर हमला, कहा-RJD मतलब रंगदारी, जंगलराज, डकैती
पटना हिन्दुस्तान ब्यूरोThu, 29 Oct 2020 10:26 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मुख्य विपक्षी पार्टी राजद का नया नामकरण किया है। उन्होंने राजद का अर्थ रंगदारी, जंगलराज व डकैती बताया।

गुरुवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में गौरव भाटिया ने कहा कि राजद के पोस्टर से लालू-राबड़ी की तस्वीर हटाई गई है। लालू-राबड़ी का चेहरा इसलिए हटाया गया है ताकि लोगों को जंगलराज की याद न आए। लेकिन जनता की याददाश्त बहुत मजबूत होती है और वे इनके कारनामे नहीं भूले हैं।

भाटिया ने कहा कि वह जंगलराज ही था जहां पर माफिया और डॉन ने दो भाइयों को तेजाब से जला दिया था और सरकारी गवाह को भी मार दिया गया था। वो जंगलराज ही था जब फिरौती के लिए मुख्यमंत्री आवास से कॉल आते थे। जंगलराज के खिलाफ हमने लड़ाई लड़ी जिसका परिणाम है कि आज सुशासन है, संविधान का राज है।

बिहार की जनता आज सुशासन पर मुहर लगा रही है। इसी अटूट विश्वास के साथ हम चुनाव में गए हैं। चुनाव में जीत का दावा करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद यह साफ हो चुका है कि एनडीए पुन: बिहार में सरकार बनाने जा रहा है। भाजपा के संकल्प पत्र पर कहा कि यह सिर्फ वादा नहीं बल्कि हमारा संकल्प है, जिसे हमने पहले भी पूरा किया है और आगे भी पूरा करेंगे।  बिहार में मोदी  फैक्टर है और महागठबंधन का अता-पता नहीं है। मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख के अलावा अरविंद सिंह, डॉ. रामसागर सिंह, पंकज सिंह मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें