फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020बिहार चुनाव 2020: पटना के रण में राजनीति के धुरंधरों को धूल चटाने के लिए उतरीं महिलाएं

बिहार चुनाव 2020: पटना के रण में राजनीति के धुरंधरों को धूल चटाने के लिए उतरीं महिलाएं

बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर, कुम्हरार, दीघा और फुलवारीशरीफ के लिए उम्मीदवार नामांकन का दौर जारी है। ऐसे में महिलाएं भी पटना के रण में दमखम दिखाने मैदान में उतर पड़ी हैं।  राजनीति के...

बिहार चुनाव 2020: पटना के रण में राजनीति के धुरंधरों को धूल चटाने के लिए उतरीं महिलाएं
पटना, हिन्दुस्तान टीमWed, 14 Oct 2020 08:56 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर, कुम्हरार, दीघा और फुलवारीशरीफ के लिए उम्मीदवार नामांकन का दौर जारी है। ऐसे में महिलाएं भी पटना के रण में दमखम दिखाने मैदान में उतर पड़ी हैं। 

राजनीति के धुरंधरों को धूल चटाने के लिए व्याकुल दिख रही हैं। इनमें से कई पहली बार चुनाव मैदान में हैं। इसमें बांकीपुर से प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया और निर्दलीय सुषमा साहू नितीन नवीन के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुषमा साहू भाजपा से बगावत कर चुनाव मैदान में हैं। वहीं, दीघा से शांभवी सिंह, फुलवारी से प्रतिमा कुमार ने नामांकन किया है। 

मात्र एक वैगन आर की मालकिन है सुषमा साहू
पहली बार बांकीपुर विधानसभा चुनाव लड़ रही भाजपा से बागी नेता सुषमा साहू ने भी नामांकन किया। दो बार नगर निगम का चुनाव लड़ चुकी सुषमा साहू आत्मविश्वास से लवरेज दिखी। निदर्लयी प्रत्याशी के रूप चुनाव लड़ रही है। 

नामांकन दाखिल करने के बाद सुषमा साहू ने कहा कि वह एक साधारण परिवार में पैदा हुई है। समाज में परिवर्तन की नई रेखा खिंचने के लिए वह चुनावी मैदान में उतरी है। उनके नाम से सिर्फ एक वैगन आर गाड़ी है। इसके अलावे कोई भी चल-अचल संपत्ति नहीं है। सुषमा साहू पटना विश्वविद्यालय से एम, बीएड और एमएड की पढ़ाई की है। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रह चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता ने अब तक वार्ड पार्षद सुषमा को देखा है, अब विधायक के रूप में देखेगी। 

तीन साल से वर्तमान विधायक ने जीना हराम कर रखा था : सुषमा साहू
महिलाओं के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंची सुषमा साहू ने कहा कि वह मजबूर होकर पार्टी के विरुद्ध जाने का फैसला लिया है। भाजपा में रहते हुए वर्तमान बांकीपुर के विधायक ने मेरा जीना हराम कर रखा था। इससे परेशान होकर उसने चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

34 लाख संपत्ति है पत्रकार रही शांभवी सिंह के पास 
दीघा विधानसभा से प्लूरल्स पार्टी की पत्रकार रही शांभवी सिंह चुनावी मैदान में पहली बार उतरी हैं। शांभवी का भी राजनीति से कोई रिश्ता नहीं है। नामांकन दाखिल करने के बाद शांभवी ने कहा कि 15 साल लालू और 15 साल नीतीश सरकार में नहीं हुआ, उस विकास की धारा से जनता को जोड़ने का काम करेगी। बिहार को लोगों ने बाहर से ही देखा है। अब वक्त आ गया बिहार को जानने की। जाति, धर्म और क्षेत्रवाद से युवाओं को शिक्षा और रोजगार से जोड़ेंगे। पॉलिसी आधारित राजनीति करेंगी। 

15 सालों से समाजसेवा के बाद राजनीति में कदम रखी प्रतिमा कुमारी
फुलवारी विधानसभा क्षेत्र से समाजसेवी प्रतिमा कुमारी निर्दलीय चुनाव लड़ रही है। पिछले 15 सालों से प्रतिमा कुमारी बाल विवाह, असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों व महिला हिंसा के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। नामांकन करने के बाद खुशी जाहिर करते हुए प्रतिमा कुमारी ने कहा कि वह बेहद गरीब परिवार से संबंध रखती है। प्रतिमा फुटबॉल खेलने वाली लड़कियों के साथ नामांकन करने पहुंची थी। कठिनाईयों का सामना करते हुए उसने एलएलबी की पढ़ाई की है। गरीबी को नजदीक से देखा है। अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम करेगी, पूरी एक्शन प्लान के साथ। फुलवारीशरीफ का क्षेत्र नया बस रहा है, लेकिन विकास नदारद है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें