Hindi Newsविधानसभा चुनाव 2025 लाइव न्यूज़बिहार चुनाव 2020Bihar Election 2020: Akhilesh counterattack on pm remark double double yuvaraj said youth will be Yugraj in the coming tomorrow
बिहार चुनाव 2020: डबल-डबल युवराज पर अखिलेश का पलटवार, आने वाले कल में युवा ही युगराज होंगे

बिहार चुनाव 2020: डबल-डबल युवराज पर अखिलेश का पलटवार, आने वाले कल में युवा ही युगराज होंगे

संक्षेप:

बिहार में चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री ने रविवार को एक बार फिर जंगलराज का युवराज कहकर तेजस्वी पर हमला किया तो दूसरी तरफ यूपी विधानसभा चुनाव की बातें कर अखिलेश को निशाने पर ले लिया। लोगों को...

Nov 01, 2020 05:37 pm ISTYogesh Yadav पटना लाइव हिन्दुस्तान,
share Share
Follow Us on

बिहार में चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री ने रविवार को एक बार फिर जंगलराज का युवराज कहकर तेजस्वी पर हमला किया तो दूसरी तरफ यूपी विधानसभा चुनाव की बातें कर अखिलेश को निशाने पर ले लिया। लोगों को अखिलेश और राहुल गांधी के गठबंधन की याद दिलाते हुए निशाना साधा। अखिलेश ने भी ट्वीट के जरिये पीएम मोदी पर पलटवार किया है। अखिलेश ने कहा कि आने वाले कल में अब युवा ही युगराज होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार में ताबड़तोड़ चार चुनावी सभाओं को संबोधित किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आज बिहार में एक तरफ डबल इंजन की सरकार है, तो दूसरी तरफ डबल-डबल युवराज हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि तीन-चार साल पहले यूपी में भी डबल-डबल युवराज बस के ऊपर चढ़कर लोगों के सामने हाथ हिला रहे थे और उत्तर प्रदेश की जनता ने वहां उन्हें घर लौटा दिया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि वहां के एक युवराज अब जंगलराज के युवराज से मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश में जो डबल-डबल युवराज का हुआ, वो ही बिहार में होगा। 

मोदी ने डबल-डबल युवराज कह कर उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान साथ रहे राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर इशारा किया। वहीं, बिहार में डबल-डबल युवराज के माध्यम से उन्होंने तेजस्वी और राहुल पर निशाना साधा। पीएम मोदी के वार पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिये पलटवार करते हुए कहा कि युवा कह रहे पुकार के अब बाहर ‘जुमलेबाज’ होंगे। देखना आनेवाले कल में अब युवा ही ‘युगराज’ होंगे। 

बिहार विधानसभा चुनाव में राजद, कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन का मुकाबला भाजपा, जद(यू), हम पार्टी और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के गठबंधन से है। बिहार चुनाव में राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कुछ साल पहले हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन था।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav
योगेश यादव देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं। यहीं के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से कामर्स में ग्रेजुएशन किया। काशी विद्यापीठ से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री (MJMC) ली है। 2001 में अमर उजाला से करियर की शुरुआत की। 2008 में हिन्दुस्तान ज्वाइन किया और चंडीगढ़ के साथ प्रयागराज एडिशन को लांच कराने में भूमिका निभाई। हिन्दुस्तान वाराणसी में लंबे समय तक सिटी और अपकंट्री इंचार्ज की जिम्मेदारी निभाने के बाद 2020 में डिजिटल टीम का हिस्सा बने। राजनीतिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।