फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020Bihar Chunav: जनता जंगलराज-2 नहीं आने देगी, पूर्ण बहुमत से नीतीश के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार: धर्मेंद्र प्रधान

Bihar Chunav: जनता जंगलराज-2 नहीं आने देगी, पूर्ण बहुमत से नीतीश के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार: धर्मेंद्र प्रधान

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास तेजी से हुआ है। बचे हुए काम को अगली सरकार में और तेजी से पूरा किया जाएगा। एनडीए पूर्ण बहुमत से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। जनता जंगलराज-2 नहीं...

Bihar Chunav: जनता जंगलराज-2 नहीं आने देगी, पूर्ण बहुमत से नीतीश के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार: धर्मेंद्र प्रधान
कटरा (मुजफ्फरपुर) हिन्दुस्तान टीमWed, 04 Nov 2020 08:29 PM
ऐप पर पढ़ें

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास तेजी से हुआ है। बचे हुए काम को अगली सरकार में और तेजी से पूरा किया जाएगा। एनडीए पूर्ण बहुमत से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। जनता जंगलराज-2 नहीं आने देगी। ये बातें केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने औराई विस में यजुआर हाई स्कूल में भाजपा प्रत्याशी रामसूरत राय के पक्ष में हुई चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जनता एनडीए सरकार के पक्ष में फिर मन बना चुकी है। कहा कि पीएम के नेतृत्व में उज्ज्वला योजना के तहत पूरे देश के करीब 80 लाख गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया गया। गरीब परिवार को शौचालय व पक्का मकान दिया गया। हर घर नल जल पहुंचाया गया। लेकिन कुछ लोग नौकरी के नाम पर झूठी घोषणा कर बिहार को फिर से जंगलराज-2 में ले जाना चाह रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिशिर झा व संचालन बहुरन ठाकुर ने किया।  

सरकार बनते अस्पताल का टूटा भवन बनेगा, अन्यथा यजुआर नहीं आऊंगा : मंगल पांडेय
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडये का भाषण शुरू होते ही कुछ लोग वादाखिलाफी का आरोप लगा नारेबाजी करने लगे। मंत्री ने यजुआर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली को दूर करने का भरोसा लोकसभा चुनाव के दौरान दिया था। बाद में मंत्री ने लोगों से कहा कि सरकार अस्पताल निर्माण के लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर चुकी थी। कोरोना की वजह से निर्माण नहीं हो सका। सरकार गठन के साथ ही अस्पताल के टूटे भवनों का निर्माण पूरा होगा। अन्यथा भविष्य में वह यजुआर नहीं आएंगे। यह सुनकर आक्रोशित लोग शांत हो गए। इसके बाद उन्हें अपना भाषण पूरा किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें