Hindi Newsविधानसभा चुनाव 2025 लाइव न्यूज़बिहार चुनाव 2020bihar chunav 2020 pm narendra modi election rally in bhagalpur target rjd and lalu prasad yadav robbing bihar these people filled their family coffers
भागलपुर रैली: PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बिहार को लूटकर इन लोगों ने अपने परिवार की तिजोरियां भरी

भागलपुर रैली: PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बिहार को लूटकर इन लोगों ने अपने परिवार की तिजोरियां भरी

संक्षेप: बिहार के भागलपुर जिले में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यो की एक ओर जहां जमकर तारीफ की वहीं विपक्ष पर जमकर हमला भी...

Fri, 23 Oct 2020 03:03 PMMalay Ojha पटना, हिन्दुस्तान टीम,
share Share
Follow Us on

बिहार के भागलपुर जिले में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यो की एक ओर जहां जमकर तारीफ की वहीं विपक्ष पर जमकर हमला भी बोला। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब-जब बिहार ने इन लोगों पर विश्वास किया है, इन लोगों ने बिहार के साथ, बिहार के गौरव के साथ विश्वासघात किया गया है। बिहार को लूटकर इन लोगों ने अपने परिवार की तिजोरियां भरी हैं, रिश्तेदारों को अमीर बनाया है।

पीएम ने आगे कहा कि एनडीए के विरोध में आज जो लोग खड़े हैं, वो देशहित के हर फैसले का विरोध कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटाने का फैसला हो, ये लोग विरोध में हैं। तीन तलाक के विरुद्ध कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को नए अधिकार देना हो, ये लोग विरोध में हैं। भारत की जांबाज सेना आतंकियों पर कोई कार्रवाई करे, सदहद पर तिरंगे की शान बढ़ाए, ये लोग विरोध में हैं। सुप्रीम कोर्ट अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने को कहे, ये लोग विरोध में हैं। राष्ट्रहित में कोई भी, कुछ भी फैसला ले, ये लोग विरोध में हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार जी की अगुवाई में भाजपा, जेडीयू, हम पार्टी और वीआईपी पार्टी के गठबंधन के पक्ष में बिहार का मत स्पष्ट है। पीएम ने कहा कि मैं जहां गया, जो मिजाज देख रहा हूं, बिहार की जनता नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है।

Malay Ojha

लेखक के बारे में

Malay Ojha

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।