फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020बिहार चुनाव: नड्डा आज फिर बिहार में, गोह और काराकाट में जनसभा को संबोधित करेंगे

बिहार चुनाव: नड्डा आज फिर बिहार में, गोह और काराकाट में जनसभा को संबोधित करेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अब दो दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे। वे गुरुवार व शुक्रवार को दो दिनों में चार विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा के...

बिहार चुनाव: नड्डा आज फिर बिहार में, गोह और काराकाट में जनसभा को संबोधित करेंगे
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरोThu, 15 Oct 2020 08:13 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अब दो दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे। वे गुरुवार व शुक्रवार को दो दिनों में चार विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने कहा कि गुरुवार को बिहार दौरे पर आ रहे पार्टी अध्यक्ष अब 16 अक्टूबर को वापस जाएंगे।

भाजपा अध्यक्ष 15 अक्टूबर को दिन के साढ़े 12 बजे काराकाट के विक्रमगंज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि ढाई बजे गोह में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम चार बजे रोहतास के जमुहार में एनडीए नेताओं के साथ बैठक करेंगे। जबकि 16 अक्टूबर को साढ़े 12 बजे बांका के बाराहाट तो तीन बजे हिसुआ इंटर विद्यालय में आयोजित होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे।

पार्टी के अन्य नेता भी बिहार के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। पार्टी के सह मीडिया प्रमुख पंकज सिंह ने कहा कि बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव 12 बजे कटोरिया हाई स्कूल बांका, डेढ़ बजे रितलपुर, मुंगेर, शाम साढ़े चार बजे जमुहार रोहतास में रहेंगे। जबकि  उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और विधान पार्षद सम्राट चौधरी 11 बजे उच्च विद्यालय जमुई, 12:45 बजे भरौदा उच्च विद्यालय, गुरुआ, 2:30 बजे रानी पोखर मैदान,देव औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय 11:30 बजे पंचमुखी चौक, महुआ,वैशाली, एक बजे गांधी मैदान ,अरवल, सवा दो बजे उच्च विद्यालय महदह, बक्सर, साढ़े तीन बजे  बजे मंगलम इंटरनेशनल स्कूल, चिरौधा, मोहनिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय 12 बजे डुमरा, गांधी मैदान, सीतामढ़ी में नामांकन कार्यक्रम सह जनसभा में शामिल होंगे।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें