फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बिहार चुनाव 2020उपेंद्र कुशवाहा ने RJD और JDU पर साधा निशाना, कहा- जनता लालू और नीतीश दोनों से ऊब चुकी

उपेंद्र कुशवाहा ने RJD और JDU पर साधा निशाना, कहा- जनता लालू और नीतीश दोनों से ऊब चुकी

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में अब माय नहीं, बाय समीकरण होगा। बिहार की जनता लालू और नीतीश दोनों से ऊब चुकी है। श्री कुशवाहा मंगलवार को बांका में रालोसपा प्रत्याशी...

उपेंद्र कुशवाहा ने RJD और JDU पर साधा निशाना, कहा- जनता लालू और नीतीश दोनों से ऊब चुकी
बांका जमुई। हिन्दुस्तान टीमTue, 20 Oct 2020 10:09 PM
ऐप पर पढ़ें

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में अब माय नहीं, बाय समीकरण होगा। बिहार की जनता लालू और नीतीश दोनों से ऊब चुकी है। श्री कुशवाहा मंगलवार को बांका में रालोसपा प्रत्याशी कौशल कुमार सिंह, बेलहर में प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार सिंह और जमुई में रालोसपा प्रत्याशी अजय प्रताप के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अब बिहार में मजबूर गठबंधन नहीं मजबूत गठबंधन की सरकार होगी। कहा कि राजद शासनकाल में अपहरण उद्योग खुल गया था। नीतीश राज में सृजन घोटाला हुआ। कहा कि अगर दिल्ली और अन्य राज्यों में अच्छे सरकारी अस्पताल हो सकते हैं तो फिर बिहार के सरकारी अस्पताल अच्छे क्यों नहीं हो सकते। केंद्रीय और नवोदय विद्यालय में जब अच्छी पढ़ाई हो सकती है तो बिहार के सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई क्यों नहीं हो सकती। हम अगर चाहेंगे तो इस बिहार की धरती पर सब कुछ संभव है। गरीबों को उनका हक, बेरोजगारों को रोजगार बिहार में मिले, तभी हमारा बिहार सुखी और संपन्न हो सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें