बिहार चुनाव की तस्वीर साफ, कड़े मुकाबले में नीतीश की नैया पार, 125 सीटों के साथ फिर NDA सरकार

Bihar Vidhan Sabha Chunav Results: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पिछले करीब 15 घंटे से चल रही वोटों की गिनती के बाद एनडीए बढ़त बनाये हुए है। चुनाव आयोग के अनुसार, 243 सीटों में से 243 सीटों...

bihar election result 2020 live update bihar vidhan sabha election 2020 results

बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 243 सीटों के प्राप्त परिणामों में प्रदेश में सत्ताधारी राजग ने 125 सीट अब तक जीत ली हैं, जबकि विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीट जीती हैं। निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में सत्ताधारी राजग में शामिल भाजपा ने 74 सीटों पर, जदयू ने 43 सीटों पर, विकासशील इंसान पार्टी ने 4 सीटों पर और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन में शामिल राजद ने 75 सीटों पर, कांग्रेस ने 19 सीटों पर, भाकपा माले ने 12 सीटों पर, भाकपा एवं माकपा ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की है। 

बिहार चुनाव परिणाम में अभी तक 236 विधानसभा सीटों पर रिजल्ट घोषित किए जा चूके हैं। 236 सीटों में से 119 सीटों पर एनडीए(BJP 70, JDU 41, VIP 4, HAM 4) को जीत मिली है। इसके अलावा महागठबंधन के खाते में 109 सीटें (RJD 74, Congress 19, Left 16) आई हैं। वहीं, AIMIM को पांच सीटों पर जीत मिली है। बीएसपी को एक, लोजपा को एख और अन्य निर्दलीय उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है। वहीं, बची हुईं सात सीटों पर गिनती लगभग पूरी होने वाली है।

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। पीएम ने कहा कि बिहार के हर वर्ग ने एनडीए के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है। 

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ''बिहार के हर वर्ग ने फिर एक बार खोखलेवादे, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकार कर एनडीए के विकासवाद का परचम लहराया है। यह हर बिहारवासी की आशाओं और आकांक्षाओं की जीत है। नरेंद्र मोदी जी और नीतीश कुमार जी के डबल इंजन विकास की जीत है। बीजेपी बिहार के कार्यकर्ताओं को बधाई।''

बिहार चुनाव के नतीजों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने कहा कि एनडीए ने एक बार फिर से बिहार चुनाव में बहुमत हासिल किया है। देश के सबसे बड़े चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए हम पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद करना चाहते हैं। वहीं, सुशील मोदी ने कहा कि जनता ने एनडीए को स्पष्ट बहुमत दिया है।

- बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के अनिरुद्ध कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के रणविजय सिंह को 20672 मतों से पराजित किया।
- बरारी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के बिजय सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के नीरज कुमार को 10438 मतों से पराजित किया।
- बरुराज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के अरुण कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के नंद कुमार राय को 43654 मतों से पराजित किया।
- बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के बिनय कुमार चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मिथिलेश कुमार चौधरी को 6590 मतों से पराजित किया।
- बक्सर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के परशुराम चौबे को 3892 मतों से पराजित किया।
- ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के शंभू नाथ यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लोजपा के बाहुबली उम्मीदवार हुलास पांडेय को 51141 मतों से पराजित किया।
- बिक्रम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरभ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार को 35460 मतों से पराजित किया।

चुनाव आयोग के उमेश सिन्हा ने आरजेडी के आरोपों पर कहा कि ईसी कभी भी किसी के दबाव में काम नहीं करता है। सभी अधिकारी ईमानदारी से बिहार चुनाव की घोषणा में लगे हुए हैं।

बीजेपी की जमुई विधानसभा सीट से उम्मीदवार श्रेयसी सिंह ने जीत दर्ज की। 

 

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पिछले करीब 12 घंटे से चल वोटों की गिनती के बाद सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के हिस्से में अभी तक 29 सीटें आयी हैं जबकि विपक्षी महागठबंधन को 28 सीटें मिली हैं। रुझान देखें तो राजग को सामान्य बहुमत प्राप्त होता दिख रहा है। चुनाव आयोग से प्राप्त ताजा रुझान के अनुसार, राजग विपक्षी महागठबंधन पर बढ़त बनाए हुए है। राजग 95 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। वहीं पांच दलों का विपक्षी महागठबंधन 84 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। सुबह आठ बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती की रफ्तार कुछ धीमी है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कथित रूप से मतगणना को प्रभावित करने के मुद्दे को उठाने के लिए राजद और कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के कार्यालय में पहुंचा।

बिहार विधानसभा के 243 सीटों में से 92 पर नतीजे आए हैं। बीजेपी को 28 सीटों पर जीत मिली है तो आरजेडी 25, जेडीयू 17, कांग्रेस 7, सीपीआई (एम-एल) 6, वीआईपी 2, एआईएमआईएम 2, सीपीआई, सीपीआई (एम), हम(एस) और निर्दलीय को 1 सीट मिली है। 

बिहार चुनाव नतीजों के बाद हैदराबाद में जमकर आतिशबाजी हो रही है। AIMIM पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर जश्न मना रहे हैं। ओवैसी के घर के बाहर कार्यकर्ता जमकर नाचे। पार्टी को बिहार विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत मिलती दिख रही है।

आरजेडी ने आरोप लगाया है कि करीबी लड़ाई वाली सीटों पर फैसला एनडीए के पक्ष में करने का दबाव बनाया जा रहा है। आरजेडी ने कहा, ''करीब 10 सीटों पर नीतीश प्रशासन गिनती में देरी कर रहा है। जीते हुए उम्मीदवारों को सर्टिफ़िकेट नहीं दे रहा है। CM आवास में बैठकर नीतीश कुमार और सुशील मोदी CM के प्रधान सचिव से सभी DM और RO को फ़ोन करवा कर नज़दीकी लड़ाई वाली सीटों के पक्ष में फ़ैसला दिलाने का दबाव बनवा रहे है। नीतीश कुमार, सुशील मोदी आदि मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बैठ सभी जिलाधिकारियों पर दबाव बना सख़्त निर्देश जारी करवा रहे है कि महागठबंधन को कैसे भी 105-110 सीटों पर रोको। किसी भी परिस्थिति में हम जनमत की लूट नहीं होने देंगे।''

शेखपुर के बरबीघा विधानसभा सीट पर जदयू के सुदर्शन कुमार 113 वोटों से जीते, कांग्रेस गजानंद शाही को हराया

चुनाव आयोग ने कहा- 8 बजे रात तक 3.40 करोड़ वोटों की गिनती हो चुकी है।

243 में से 52 सीटों के आए हैं नतीजे। बीजेपी और आरजेडी ने 16-16 सीटों पर जीत हासिल की। जेडीयू 7 सीटों पर जीत चुकी है। कांग्रेस और सीपीआई (एमएल) को 3-3 सीटें मिली हैं। वीआईपी 2 और एआईएमआईएम, सीपीआई (एम), हम और निर्दलीय को 1-1 सीटें मिली हैं। 

हसनपुर से आरजेडी नेता तेज प्रताप जीते, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतनराम मांझी इमामगंज से जीते

महागठबंधन को अब भी जीत का पूरा भरोसा। बिहार में सरकार बनाने के सवाल पर आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा, ''पक्का, 200%''। मनोज झा ने कहा, ''आकंड़े बेहद करीब हैं और अंतर बहुत कम है। हमारा स्ट्राइक रेट दूसरे से बेहतर है। बीजेपी और जेडीयू के नेता सीएम आवास में बैठे हैं। मैं इन नेताओं और प्रशासन से अपील करता हूं कि उनका काम निष्पक्ष रहना है। वे सर्टिफिकेट देने में देरी कर रहे हैं।''

कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा बांकीपुर विधासभा सीट पर बीजेपी के नितिन नबिन से पीछे चल रहे हैं

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव राघोपुर से आगे चल रहे हैं, तेज प्रताप यादव ने भी हसनपुर में बढ़त बना रखी है।

बिहार चुनाव में एनडीए की महागठबंधन पर बढ़त बरकरार है। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जारी काउंटिंग के बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की है।

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एनडीए को 123 सीटों पर बढ़त हासिल है। इसकी खुशी में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने पटना में जश्न मनाया।

आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि बिहार को अपनी सरकार मिलने जा रही है और इसे कोई नहीं रोक सकता है। मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं, जिनकी विदाई तय है कि वे रिटर्निंग ऑफिसर्स से वोटों की काउंटिंग को धीमा करने को न बोलें। वे सिर्फ अपनी हार में देरी कर सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जो रुझान आए हैं, सभी स्पष्ट हैं। जनता ने बीजेपी के विकास और सुशासन के संकल्प के साथ अपने आप को जोड़ा है। बिहार में ऐसी ही स्थिति साफ तौर पर दिखाई दे रही है। कुछ लोग हार पर रोने और ठीकरा फोड़ने के मजबूर हैं। जनता ने जो जनादेश दिया है, उसे सभी को मानना चाहिए।

बांका : कटोरिया सीट से भाजपा की निक्की हेंब्रम ने करीब 6000 वोट से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के स्वीटी सीमा हेम्ब्रम को हराया है। 

लौरिया से भाजपा के विनय बिहारी की जीत तय।

धमदाहा विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी लेशी सिंह और रुपौली विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी बीमा भारती की जीत।

बांका के बेलहर से जदयू के मनोज यादव ने करीब ढाई हजार मतों से चुनाव जीता है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के रामदेव यादव को हराया है।

हम के संस्थापक जीतन राम मांझी करीब 15 हजार से अधिक मतों से जीते, राजद के उदय नारायण चौधरी हारे।

छपरा: परसा से जेडीयू उम्मीदवार लालू के समधी चंद्रिका राय और सोनपुर से प्रभुनाथ के समधी विनय सिंह (बीजेपी) हारे।

सुपौल से जदयू के बिजेंद्र यादव ने लोजपा के प्रभाष चंद्र मंडल और राजद के मिन्नौतल्लाह रहमानी को हरा दिया है। 

 

राजद ने ट्वीट कर अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है और लिखा, 'हम सभी क्षेत्रों के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से संपर्क में है और सभी जिलों से प्राप्त सूचना हमारे पक्ष में है। देर रात तक गणना होगी। महागठबंधन की सरकार सुनिश्चित है। बिहार ने बदलाव कर दिया है। सभी प्रत्याशी और काउंटिंग एजेंट मतगणना पूरी होने तक काउंटिंग हॉल में बने रहें।'

बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती हो रही है। फिलहाल, एनडीए 129 और महागठबंधन 103 सीटों पर आगे चल रहे हैं। इस बीच जो रुझान आ रहे हैं उनमें नीतीश सरकार के पांच मंत्रियों की हालत ठीक नहीं लग रही है। जयशंकर सिंह (लगभग 12 हजार वोट से पीछे), कृष्णनंदन वर्मा (13 हजार), सुरेश शर्मा (2 हजार वोट), संतोष निराला (7 हजार), रामसेवक सिंह (14 हजार) पीछे चल रहे हैं। 

न्यूज-18 बिहार-झारखंड के मुताबिक, बिहार में रुझान अब नतीजों में तब्दील हो रहे हैं और अब तक एनडीए को 22 सीटों पर जीत मिल चुकी है। इसके साथ ही 102 पर आगे चल रही है। वहीं महागठबंधन को 10 सीटों पर जीत मिली है और 98 पर आगे चल रही है

औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शंकर सिंह 2063 मतों से विजयी हुए हैं। आनंद शंकर सिंह ने भाजपा के रामाधार सिंह को हराया दिया हैऔर इस तरह से वह दूसरी बार विधायक बनेंगे।

न्यूज-18 बिहार-झारखंड के मुताबिक, बिहार में एनडीए की अब तक 22 सीटों पर जीत हो चुकी है, जबकि महागठबंधन ने 10 सीटें जीत ली हैं। 

गया जिले की इमामगंज विधानसभा सीट पर मतगणना के 16 राउंड पूरे हो गए हैं। अभी तक जीतन राम मांझी 7763 वोटों से आगे चल रहे हैं। हालांकि शुरुआती राउंड में ये दूसरे नहीं पर थे। लेकिन धीर-धीरे इन्होंने बढ़त बनाई है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

चुनाव आयोग के अनुसार, रुझानों में बीजेपी 73, जेडीयू 50, आरजेडी 66 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस को 19 सीटों पर बढ़त हासिल है।

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्ताधारी एनडीए आरजेडी के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन पर बढ़त बनाए हुए है। इसे लेकर जहां भाजपा और जनता दल यूनाईटेड (जद-यू) के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है वहीं राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल दिख रहा है । हालांकि अभी भी उन्हें उम्मीद है कि नतीजे उनके पक्ष में आएंगे। बीर चंद पटेल मार्ग पर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जहां एक्जिट पोल के अनुमान आने के बाद पिछले तीन दिनों से सन्नाटा पसरा हुआ था वहीं आज शुरुआती रूझानों के बाद वहां गहमागहमी बढ़ गई है और कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता चेहरे पर मुस्कान लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे।

  • दरभंगा से भारतीय जनता पार्टी के संजय सरावगी ने राजद के अमरनाथ गामी को करीब 10 वोटों के अंतर से चुनाव हरा दिया है। 
  • दरभंगा ग्रामीण से राजद उम्मीदवार ललित यादव और सुपौल से जेडीयू उम्मीदवार चुनाव जीत चुके हैं।

बिहार चुनाव के नतीजे अब आने शुरू हो गए हैं। केवटी सीट से राजद उम्मीदवार अब्दुल बारी सिद्दीकी चुनाव हार गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के मुरारी मोहन झा ने उन्हें 4890 वोटों से हरा दिया है। 

बिहार चुनाव के रुझानों में एक बार फिर से ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। एनडीए अब बहुमत से एक सीट नीचे आ गया है, वहीं महागठबंधन 115 पर पहुंच गया है। 

अभी तक के रुझान के मुताबिक, एनडीए 125, महागठबंधन 107, एलजेपी 3 और अन्य 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं। लेकिन इसमें बदलाव की प्रबल संभावना है क्योंकि 47 सीटों पर 100 वोटों से कम का अंतर है। वहीं 25 सीटों पर 500 से कम का अंतर है। इसके अलावा 29 सीटें ऐसी हैं, जहां पर 500-100 वोटों का अंतर है। बिहार में 122 जादुई आंकड़ा है।

मुजफ्फरपुर के विधानसभा का हाल

  • गायघाट-जेडीयू 1961 वोट से आगे 
  • औराई-बीजेपी 7800वोट से आगे 
  • बोचहां-वीआईजी 3300 वोट से आगे 
  • सकरा-जेडीयू के 3460 वोट से आगे  
  • मुजफ्फरपुर-कांग्रेस 1352 वोट से आगे 
  • कांटी- निर्दलीय 2400 वोट से आगे 
  • बरूराज- बीजेपी  14078 से आगे
  • पारु- बीजेपी 500 वोट से आगे 
  • साहेबगंज-वीआईपी के 3500 वोट से आगे 
  • कुढ़नी-बीजेपी से आगे 1781
  • मीनापुर-आरजेडी 3500 वोट से आगे

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने कहा कि अभी तक सिर्फ 20 फीसदी वोटों की गिनती हुई है। उन्होंने कहा कि 45 परसेंट बूथ ज्यादा है और हर बूथ पर एक ईवीएम होता है। इसलिए 23 से 51 राउंड तक हो सकती है गिनती, जो पहले थोड़ी कम होती थी। आयोग ने कहा कि देर शाम तक आएंगे पूरे नतीजे।

बिहार में एनडीए 127 सीटों पर लीड कर रहा है। रुझान में कौन-कितनी सीटों पर आगे

भाजपा- 73

जदय-47

कांग्रेस-20

राजद-61

राजद नेता तेजस्वी यादव(14628) जहां राघोपुर से आगे चल रहे हैं, वहीं हसनपुर से तेजप्रताप (18867) आगे चल रहे हैं। 

रोहतास जिले के सभी 7 विधानसभा के मतगणना अपडेट

◆  चेनारी विधानसभा: कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी प्रसाद गौतम 6735 वोट से आगे।
कांग्रेस (मुरारी प्रसाद गौतम) - 19328
जदयू (ललन पासवान) - 12593
लोजपा (चन्द्र शेखर पासवान)- 5119

◆  सासाराम विधानसभा: राजद प्रत्याशी राजेश कुमार गुप्ता 6198 वोट से आगे।
जदयू (अशोक कुमार) - 5752
राजद (राजेश कुमार गुप्ता) - 11950
लोजपा (रामेश्वर प्रसाद) - 4021

◆ करगहर विधानसभा: जदयू प्रत्याशी वशिष्ठ सिंह 1267 वोट से आगे।
कांग्रेस (संतोष कुमार मिश्रा) - 9406
जदयू (बशिष्ठ सिंह) - 10673
बसपा (उदय प्रताप सिंह) - 9199

◆ दिनारा विधानसभा: लोजपा प्रत्याशी राजेन्द्र कुमार सिंह 245 वोट से आगे।
लोजपा (राजेन्द्र प्रसाद सिंह) - 8577
जदयू (जय कुमार सिंह) - 4781
राजद (विजय कुमार मंडल) - 8332

◆ नोखा विधानसभा: राजद प्रत्याशी अनिता देवी 73 वोट से आगे।
राजद (अनिता देवी) - 10899
जदयू (नागेन्द्र चंद्रवंशी) - 10826

◆  डेहरी विधानसभा: राजद प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह 5413 वोट से आगे।
राजद (फतेह बहादुर सिंह) - 27416
भाजपा (सत्यनारायण सिंह) - 22003

◆ काराकाट विधानसभा: माले प्रत्याशी अरुण सिंह 3389 वोट से आगे।
माले (अरुण सिंह)- 14543
भाजपा (राजेश्वर राज) - 11154

  • पूर्णिया के  कसबा विधानसभा सीट पर लोजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी से 5 वोट से आगे
  • वाल्मीकिनगर विधान सभा मे 19 चक्र की समाप्ति पर  जदयू के रिंकू सिंह 17423 मतो से कांग्रेस से आगे
  • बेलहर से नवें राउंड में जदयू के मनोज यादव 7278 वोट से आगे।
     

बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। रुझानों में अब महागठबंधन का आंकड़ा सौ से भी नीचे आ गया है। एनडीए 130 सीटों पर लीड करती दिख रहा है, वहीं महागठबंधन का यह आंकड़ा 97 पर आ गया है। 

रुझानों में बिहार में फिर एक बार एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। रुझानों के मुताबिक, एऩडीए का आंकड़ा 128  पार कर गया है और महागठबंधन 103 पर है। 

रुझानों में एनडीए बहुमत का आंकड़ा पार कर चुका है। रुझानों में बीजेपी को 70 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं जदयू को 48। राजद 62 पर है।

राघोपुर से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं।

जमुई विधानसभा में चौथे राउंड के बाद 

  1. श्रेयशी सिंह 8562
  2. विजय प्रकाश 3946
  3. सुजाता सिंह 5377

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक के ट्रेंड के मुताबिक, बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है, क्योंकि एनडीए बहुमत के आंकड़े को पार कर चुका है। रुझान के मुताबिक, एनडीए को 125 सीटें और महागठबंधन को 105 सीटें मिलती दिख रही हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए 102 सीटों पर आगे चल रही है-बीजेपी 54 सीटों पर, जेडीयू 42 सीटों पर, विकासशील इंसान पार्टी 5 सीटों पर और हम पार्टी एक सीट पर आगे है। महागठबंधन 88 सीटों पर आगे चल रहा है- 57 सीटों पर आरजेडी, 17 सीटों पर कांग्रेस और 14 सीटों पर लेफ्ट आगे चल रही है।

 

भोजपुर के बड़हरा में बीजीपी आगे हो गई। 1300 वोट से राघवेन्द्र प्रताप आगे हुए। संदेश से रेप केस में फरार विधायक अरुण यादव की पत्नी राजद प्रत्याशी किरण देवी 2300 से आगे। तीसरे राउंड की मतगणना पूरी होने पर बक्सर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी परशुराम चौबे 2366 मतों से आगे चल रहे हैं। 

सुपौल -5 विधानसभा सीटों का हाल 

छातापुर से बीजेपी के नीरज कुमार 4000 से आगे
सुपौल से जदयू के बिजेंद्र यादव 10300 से आगे
पिपरा से जदयू के रामविलास कामत 4500 से आगे
निर्मली से जदयू के अनिरुद्ध यादव 7000 से आगे
 त्रिवेणीगंज जदयू की वीणा भारती 4000 से आगे

  1. पहले राउंड के बाद राघोपुर से तेजस्वी आगे चल रहे हैं
  2. केवटी से राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी पीछे चल रहे हैं
  3. सिमरी बख्तियारपुर से मुकेश सहनी आगे चल रहे हैं
  4. पटना साहिब से नंद किशोर यादव पीछे चल रहे हैं 
  5. हसनपुर से तेज प्रताप यादव पीछे चल रहे हैं
  6. राजद की लवली आनंद सहरसा से पीछे चल रही हैं 
  7. दिनारा से एलजेपी के राजेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं
  8. सासाराम से रामेश्वर चौरसिया पीछे चल रहे हैं

बिहार में 243 सीटों के रुझान सामने आए हैं और इसमें एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। फिलहाल, एनडीए ने बहुमत के आंकड़े को छू लिया है। मगर अब भी रुझान के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 

रुझानों में एक बार फिर से ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। एनडीए ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। रुझानों में एनडीए 125 सीटें जीतता दिख रहा है, वहीं राजद 110 पर दिख रहा है। 

रुझानों में एक बार फिर से ट्विस्ट आया है। महागठबंधन पर एनडीए ने बढ़त बना ली है। एनडीए आगे हो गया है और महागठबंधन पीछे हो गया है। रुझानों के मुताबिक, एनडीए 118 पर है और महागठबंधन 116 पर आ गया है।

रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद महागठबंधन का आंकड़ा 122 से कम हो गया है। फिलहाल, राजद प्लस 120 पर है और एनडीए 112 पर आगे चल रहा है। 

हसनपुर से रुझानों में आगे चल रहे तेज प्रताप यादव ने अपने ट्विटर पर लिखा- तेजस्वी भव: बिहार।

रुझानों में राघोपुर विधानसभा सीट पर तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। वहीं, हसनपुर से तेजप्रताप भी आगे ही चल रहे हैं। 

     

    बिहार चुनाव नतीजे: न्यूज-18 के रुझानों में राजद महागठबंधन को अब तक बहुमत नहीं मिल पाया है। न्यूज-18 के रुझानों में महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। महागठबंधन जहां 101 सीट पर आगे है, वहीं एनडीए 95 पर चल रहा है। बता दें कि अब तक 203 सीटों के रुझान आए हैं। 
     

    240 सीटों के रुझान सामने आए हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, आरजेडी गठबंधन को 124 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। वहीं, 111 पर एनडीए के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

    रुझानों में राजद महागठबंधन को बहुमत मिल गया है। अब तक करीब 241 सीटों पर आए रुझान में महागठबंधन 125 सीटों पर आगे है। 

    रुझानों में अब एनडीए और महागठबंधन में टक्कर दिखने लगी है। महागठबंधन भले ही 121 सीटों पर आगे, मगर एनडीए भी 98 सीटों पर है और पीछा कर रहा है। बता दें कि अब तक करीब 230 सीटों के रुझान आ गए हैं। 

    बिहार विधानसभा चुनाव नतीजे: अब तक करीब 205 सीटों के रुझान आ गए हैं। इनमें से 113 पर महागठबंधन आगे है, वहीं एनडीए 90 पर।

    अब तक 150 से अधिक सीटों पर रुझान आ गए हैं। इन रुझानों में महागठबंधन काफी आगे चल रहा है, जबकि एनडीए पिछड़ा हुआ दिख रहा है। सुबह 8.50 मिनट तक आए 158 सीटों के रुझानों में महागठबंधन 96 तो एनडीए 58 पर है। 

    बिहार में 50 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। पचास सीटों में से 30 सीटों पर राजद महागठबंधन आगे चल रही है, वहीं एनडीए 17 पर है।

    बिहार चुनाव नतीजे: अब तक 18 सीटों के रुझान सामने आए हैं, जिनमें से 10 सीटों पर राजद आगे चल रही है, वहीं आट सीटों पर एनडीए गठबंधन का दबदबा है।

    वोटों की गिनती के साथ ही रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में राजद गठबंधन 3 और जदयू गठबंधन 3 पर चल रहे हैं।

    बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

    बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम: पटना में अनुग्रह नारायण कॉलेज स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के  बाहर की तस्वीर

    पटना में काउंटिंसग सेंटर के बाहर उमड़ी भीड़। वोटों की गिनती के लिए तैयारियां पूरी हैं, कुछ देर में काउंटिंग शुरू होगी।

    बिहार चुनाव नतीजे: बिहार की 243 सीटों पर आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।

    बिहार विधानसभा का पहला चरण- 55.68 फीसदी वोटिंग
    बिहार विधानसभा का दूसरा चरण-52.28 फीसदी वोटिंग
    बिहार विधान सभा का तीसरा चरण-54.63 फीसदी वोटिंग

    कौन-कौन पार्टी किसके साथ
    भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व वाले एनडीए में जेडीयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं। केंद्र में एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) यहां अलग होकर चुनाव मैदान में है। महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस और वामपंथी दल सीपीआई, सीपीएम शामिल हैं।
    इसके अलावा, ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट (JDSF) में  राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन, समाजवादी जनता दल लोकतांत्रिक, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) शामिल हैं। वहीं, प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन (PDA) में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी,  बहुजन मुक्ति पार्टी, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया,  आजाद समाज पार्टी शामिल हैं। 
     

    टाइम्स नाउ-सी वोटर: इस एग्जिट पोल में एनडीए को 110 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं महागठबंधन को 115-125 सीटें और एलजेपी को 1 सीट।
    TV9 भारतवर्ष: टीवी9 भारतवर्ष द्वारा किए गए बिहार चुनाव के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में महागठबंधन को 115-125 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, एनडीए को 110 से 120 सीटें मिल सकती हैं। एलजेपी को 3-5 तो अन्य को 10-15 सीटें मिल सकती है।
    एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल: एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल में 104-120 सीटें एनडीए को तो वहीं, महागठबंधन को 108-131 सीटें मिल सकती हैं। एलजेपी 1-3 सीटें जीतने में कामयाब हो सकती है। वहीं, अन्य को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान है। 
    रिपब्लिक-जन की बात: इस एग्जिट पोल में एनडीए को 91-117 और महागठबंधन को 118-138 सीटें दी गई हैं।
    आजतक-एक्सिस माई इंडिया: इसने महागठबंधन को 139-161 सीटें और एनडीए को 69-91 सीटें दी हैं।
    टूडेज़ चाणक्य: इसमें महागठबंधन को 180 सीटें मिलने का अनुमान है और  एनडीए को सिर्फ़ 55 सीटे मिलने का अनुमान बताया गया है।

    पिछले चुनाव यानी बिहार चुनाव 2015 के नतीजे
    2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी को सबसे ज्यादा 80 सीटों पर जीत मिली थी। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू थी। उसे 71 सीटें हासिल हुई थीं। इसके अलावा बीजेपी को 54, कांग्रेस को 27, एलजेपी को 2, आरएलएसपी को 2, हम को 1 और अन्य के हिस्से में 7 सीटें गई थीं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि 2015 में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी, मगर बाद में नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए का दामन थाम लिया था।

    बिहार में तीन चरणों में 243 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी और नौ बजे से शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले बैलेट वोटों की गिनती की जाएगी। इसके बाद ही ईवीएम से निकले वोटों की गिनती होगी। मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम खुलेगा और एक-एक वोट की गिनती शुरू होगी। वोटों की गिनती के लिए मतगणनाकर्मियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। चुनाव आयोग द्वारा राज्य के सभी 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर एक साथ सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। 

    लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

    Hindi Newsविधानसभा चुनाव 2026 लाइव न्यूज़बिहार चुनाव 2020बिहार चुनाव की तस्वीर साफ, कड़े मुकाबले में नीतीश की नैया पार, 125 सीटों के साथ फिर NDA सरकार