फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बंगाल चुनाव 2021CAA के विरोध में दंगा करने वालों के UP में होर्डिंग लगे, ममता वोट बैंक के कारण ऐसा नहीं कर सकती हैं: योगी आदित्यनाथ

CAA के विरोध में दंगा करने वालों के UP में होर्डिंग लगे, ममता वोट बैंक के कारण ऐसा नहीं कर सकती हैं: योगी आदित्यनाथ

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लगातार दूसरे दिन पश्चिम बंगाल में अपनी पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे...

CAA के विरोध में दंगा करने वालों के UP में होर्डिंग लगे, ममता वोट बैंक के कारण ऐसा नहीं कर सकती हैं: योगी आदित्यनाथ
लाइव हिन्दुस्तान टीम,कोलकाता। Thu, 08 Apr 2021 01:10 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लगातार दूसरे दिन पश्चिम बंगाल में अपनी पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने नागरिकता कानून के बहाने तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'सीएए के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान, टीएमसी के लोग दंगा करने वालों का समर्थन कर रहे थे। उत्तर प्रदेश में हमने दंगा करने वालों की तस्वीरों के साथ पोस्टर लगाए और संपत्ति जब्त की। ममता दीदी ऐसा इसलिए नहीं कर सकती हैं, क्योंकि वो इन्हें अपना वोट बैंक मानती हैं।'

आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ हुगली जिला में एक रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे।

इससे पहले कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए इशारों ही इशारों में मुख्तार के बहाने बंगाल में गुंडा तत्वों को चेतावनी दे दी।  जलपाईगुड़ी में एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पश्चिम बंगाल दो मई को तृणमूल के शासन से मुक्त हो जाएगा।  

योगी ने कहा कि ताजा आंकड़े इस ओर इशारा कर रही है कि भाजपा राज्य में सरकार बनाएगी। उन्होंने यहां एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल के गुंडों को चेतावनी दी कि दो मई को मतगणना के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तथा एक महीना के अंदर तृणमूल के गुंडे लोग जेल जाएंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें