टीएमसी में आते ही सक्रिय हुए यशवंत सिन्हा, शांतिपूर्ण चुनाव की मांग लेकर पहुंचे निर्वाचन आयोग
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे को लगातार टक्कर दे रही हैं। शुक्रवार को टीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग ये मुलाकाती की, जिसमें पार्टी में कुछ समय पहले शामिल हुए यशवंत...

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे को लगातार टक्कर दे रही हैं। शुक्रवार को टीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग ये मुलाकाती की, जिसमें पार्टी में कुछ समय पहले शामिल हुए यशवंत सिन्हा भी शामिल थे। टीएमलसी ने मांग की है कि ममता बनर्जी हमले वाले मामले में पुख्ता रिपोर्ट जारी की जाए।
बता दें कि चुनाव आयोग से मिलने गए इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और सौगत रॉय शामिल थे।
Delhi: TMC delegation comprising of Saugata Roy, Mahua Moitra and Yashwant Sinha arrive at the Election Commission to discuss issues related to 'free and fair elections in West Bengal' pic.twitter.com/LTwzfrZrB9
बैठक के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा ने कहा हमने बंगाल की सच्चाई के बारे में चुनाव आयोग को अवगत कराया है। टीएमसी पोलिंग बूथ के आस-पास केंद्रीय बूछ की तैनाती नहीं चाहती है ऐसा इसलिए है क्योंकि इससे लोगों में डर का माहौल पैदा हो सकता है। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से अपील कर कहा है कि वो पश्चिम बंगाल की जनता को समझे, वहां ज्यादातर लोग बंगाली बोलते हैं और इस ऐसी स्थित में ऐसी ही फोर्स की तैनाती की जाए जो लोगों को समझ सके।
इस दौरान मोइना ने भी कहा कि पोलिंग बूथ के 100 मीटर तैनात होने वाली केंद्रीय फोर्स के फैसले पर फिर से विचार होना चाहिए।पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से चुनाव होने हैं, जिनके नतीजे 2 मई को आएंगे।


