मैं बनिया हूं, मुझ पर भरोसा रखना, पश्चिम बंगाल की जनता से क्यों बोले गृह मंत्री अमित शाह
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के चुनावी समर के लिए 'संकल्प पत्र' के नाम से अपना मेनिफेस्टो जारी किया है। इसमें पार्टी की ओर से कई बड़े वादे किए गए हैं, जिनमें हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी...

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के चुनावी समर के लिए 'संकल्प पत्र' के नाम से अपना मेनिफेस्टो जारी किया है। इसमें पार्टी की ओर से कई बड़े वादे किए गए हैं, जिनमें हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की बात शामिल है। यही नहीं अमित शाह ने मेनिफेस्टो जारी करते हुए कहा कि मैं बनिया हूं, मुझ पर भरोसा रखना। दरअसल हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के प्रावधान पर आने वाले खर्च को लेकर उन्होंने यह बात कही। अमित शाह ने कहा कि बहुत से पत्रकार पूछेंगे कि आखिर इन घोषणाओं को पूरा करने के लिए पैसा कहां से आएगे। उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि यह पश्चिम बंगाल के कुल बजट के 15 फीसदी के बराबर ही है। उन्होंने कहा कि मैं बनिया हूं, मुझ पर पूरा भरोसा रखना। पूरे कैलकुलेशन के बाद यह घोषणापत्र तैयार किया गया है।
मेनिफेस्टो में बीजेपी ने दलितों, ओबीसी समुदाय के अलावा महिलाओं को भी साधने का प्रयास किया है। मेनिफेस्टो में बीजेपी ने बेटी के जन्म पर 50,000 रुपये के बॉन्ड का ऐलान किया है। इसके अलावा शादी पर युवतियों को एक लाख रुपये की रकम दी जाएगी। सरकारी बसों पर महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा देने का भी ऐलान किया गया है।
कोलकाता को फ्यूचर सिटी बनाने का दिखाया सपना: कोलकाता को भविष्य का शहर बनाने के लिए बीजेपी की ओर से 22,000 करोड़ रुपये खर्च करने का ऐलान किया गया है। यही नहीं बागडोगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट और 100 नए सरकारी कॉलेजों की स्थापना की भी बात कही गई है।
भूमिहीन किसानों को मिलेंगे सालाना 4,000 रुपये: ममता बनर्जी ने सूबे में गरीबों के लिए मां कैंटीन की शुरुआत की है। इसी तर्ज पर बीजेपी ने भी 5 रुपये में गरीबों को खाना देने के लिए अन्नपूर्णा कैंटीन शुरू करने का वादा किया है। अब तक किसानों को 6,000 रुपये सालाना देने वाली केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना से अलग उन लोगों को भी 4,000 रुपये साल में देने की बात कही गई है, जो खेती तो करते हैं, लेकिन जमीन उनके नाम नहीं है।
1 रुपये किलो मिलेगा गेहूं और चावल: इसके अलावा गेहूं और चावल एक रुपये प्रति किलो की दर से गरीबों को देने की बात कही गई है। पार्टी ने घोषणापत्र में सामाजिक समीकरणों को भी साधने की बात कही है। बीजेपी ने महिष्य, तेजी और अन्य कई हिंदू जातियों को ओबीसी कोटे के दायरे में लाने का ऐलान किया है।
लेखक के बारे में
Surya Prakashदुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।
अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


