नंदीग्राम में जीत के लिए ममता बनर्जी ने बीजेपी नेता से मांगी मदद? कॉल रिकॉर्डिंग वायरल

लाइव हिन्दुस्तान , नंदीग्राम
share

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रहीं ममता बनर्जी को क्या अपनी जीत का पूरा भरोसा नहीं है? यह सवाल भारतीय जनता पार्टी टीएमसी से इसलिए पूछ रही है क्योंकि बीजेपी के एक नेता ने शनिवार को...

netaji grandnephew ck bose said it seemed as if mamata banerjee was allergic to the slogan   39 jai

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रहीं ममता बनर्जी को क्या अपनी जीत का पूरा भरोसा नहीं है? यह सवाल भारतीय जनता पार्टी टीएमसी से इसलिए पूछ रही है क्योंकि बीजेपी के एक नेता ने शनिवार को सनसनीखेज दावा किया कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ने खुद उन्हें फोन करके मदद मांगी। शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी प्रलय पाल ने कॉल रिकॉर्डिंग भी जारी की है, जिसमें ममता बनर्जी उनसे यह सीट जितवाने को कह रही हैं। 

बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी वीडियो जारी करके ममता बनर्जी पर निशाना साधा है और कहा है कि दीदी नंदीग्राम से चुनाव हार रही हैं। बीजेपी नेता प्रलय पाल ने शनिवार सुबह दावा किया कि ममता बनर्जी ने खुद उन्हें फोन किया और टीएमसी को नंदीग्राम में जितवाने में मदद मांगी। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई बातचीत का कथित ऑडियो बी वायरल हो रहा है। 

हालांकि, टीएमसी ने दावा किया है कि कॉल रिकॉर्डिंग की आवाज की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है। प्रलय पाल ने कहा, ''वह चाती हैं कि मैं टीएमसी के लिए काम करूं और टीएमसी में लौट जाऊं। लेकिन मैं शुभेंदु अधिकारी और अधिकारी परिवार से लंबे समय से जुड़ा हुआ हूं। अब मैं भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहा हूं।'' वीडियो में वह आगे कहते हैं, ''लेफ्ट शासन के दौरान जब सीपीआई (एम) नंदीग्राम के लोगों को प्रताड़ित करती थी तो अधिकारी परिवार हमारे साथ खड़ा रहा। मैं कभी उनके खिलाफ नहीं गया और ना यह करूंगा।''

— Amit Malviya (@amitmalviya) March 27, 2021

बीजेपी नेता ने कहा कि उन्होंने ममता बनर्जी को बता दिया कि टीएमसी ने नंदीग्राम के लोगों को कभी उनका अधिकार नहीं दिया और वह बीजेपी की सेवा करते रहेंगे। कथित बातचीत का ऑडियो अमित मालवीय ने भी ट्विटर पर साझा किया है। उन्होंने लिखा, ''बड़ी बात! ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष प्रलय पाल को फोन किया और उनसे मदद की गुहार लगाई। प्रलय ने उन्हें बताया कि टीएमसी में उन्हें अपमानित किया गया वह और उनका परिवार कबी बीजेपी को धोखा नहीं देगा। पीसी निश्चित रूप से नंदीग्राम में हार रही हैं और बंगाल में टीएमसी।

गौरतलब है कि इस बार ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ रही हैं। यहां उनके खिलाफ उनके ही पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी चुनावी मैदान में हैं। दोनों के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है। 

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविधानसभा चुनाव 2026 लाइव न्यूज़बंगाल चुनाव 2021नंदीग्राम में जीत के लिए ममता ने BJP नेता से मांगी मदद? ऑडियो वायरल