Hindi Newsविधानसभा चुनाव 2025 लाइव न्यूज़बंगाल चुनाव 2021TMC MP Saugata Roy says We condemn the violence by Central forces on the people of West Bengal
चुनाव के बीच TMC ने EC को दी आंदोलन की धमकी, केंद्रीय बलों पर लगाया हिंसा का आरोप

चुनाव के बीच TMC ने EC को दी आंदोलन की धमकी, केंद्रीय बलों पर लगाया हिंसा का आरोप

संक्षेप: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बाद तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय बलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सत्ताधारी टीएमसी ने केंद्रीय बलों पर हिंसा का आरोप जड़ दिया है। साथ ही चुनाव आयोग को आंदोलन की...

Fri, 2 April 2021 06:55 PMSudhir Jha एजेंसियां, कोलकाता
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बाद तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय बलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सत्ताधारी टीएमसी ने केंद्रीय बलों पर हिंसा का आरोप जड़ दिया है। साथ ही चुनाव आयोग को आंदोलन की भी धमकी दी है। पार्टी का कहना है कि चुनाव आयोग और सेंट्रल फोर्सेज हिंसा की घटनाओं को नियंत्रित करने में नाकाम है।

टीएमसी के सांसद सौगत रॉय ने शुक्रवार को कहा, ''हम पश्चिम बंगाल के लोगों पर केंद्रीय बलों की ओर से की गई हिंसा की आलोचना करते हैं। यदि चुनाव आयोग स्थिति को नहीं संभाल सकता है तो हमें आंदोलन शुरू करना होगा। चुनाव आयोग और केंद्रीय बल हिंसा की घटनाओं को नियंत्रित नहीं कर सके।''

टीएमसी सांसद सौगत राय ने बीजेपी पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, ''बीजेपी ऐसे फेक न्यूज फैलाती है। अभी वे कह रहे हैं कि ममता बनर्जी किसी और सीट से भी चुनाव लड़ेंगी, तब वे कहते हैं कि वह नंदीग्राम से हार जाएंगी। वे यह भी कहते हैं कि प्रशांत किशोर टीएमसी छोड़ रहे हैं। ये सब झूठ है।''

पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा और राज्य के मंत्री सुब्रत मुखर्जी की अगुवाई में पार्टी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की और कुछ मतदान केंद्रों में केंद्रीय पुलिस बलों द्वारा कथित तौर पर भाजपा के पक्ष में भेदभाव किए जाने की शिकायत की।

सिन्हा ने मुख्य चुनाव अधिकारी आरिज आफताब से मुलाकात के बाद संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से निर्देश दे कर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा,'' हमने चुनाव आयोग को बताया कि विधानसभा चुनाव के पहले दो चरण में कई बूथों पर केंद्रीय बलों की भूमिका भेदभाव पूर्ण रही है। भाजपा द्वारा हमारी पार्टी के सहयोगियों पर हमले की और हिंसा की घटनाएं हुईं हैं। हमने चुनाव आयोग से कहा कि वे इस बात का संज्ञान लें कि आगे के छह चरण में इस प्रकार की घटनाएं फिर से न हों।''

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी गुरुवार को नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में तैनात केंद्रीय बलों पर भगवा दल की मदद करने का आरोप लगाया था। इस सीट पर उनका मुकाबला एक वक्त सहयोगी रहे लेकिन अब भाजपा में शामिल शुभेंदु अधिकारी से है। सिन्हा ने कहा, ''केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनकी पार्टी का विरोध करने वाले लोगों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के रोक कर जनता का मत भाजपा के पक्ष में लाने के लिए जो कर सकते हैं, सब कर रहे हैं। इसे रोकना होगा।''

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।