PM मोदी का स्क्रू ढीला है, ग्रोथ गिर रही और उनकी दाढ़ी बढ़ रही है: ममता बनर्जी 

Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान टीम, कोलकाता।
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल में कल पहले चरण के लिए वोटिंग होगी। उससे पहले राजनीतिक दलों के बीच सियासी तल्खी बढ़ गई है। आज मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित...

PM मोदी का स्क्रू ढीला है, ग्रोथ गिर रही और उनकी दाढ़ी बढ़ रही है: ममता बनर्जी 

पश्चिम बंगाल में कल पहले चरण के लिए वोटिंग होगी। उससे पहले राजनीतिक दलों के बीच सियासी तल्खी बढ़ गई है। आज मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि पीएम मोदी स्क्रू ढीला है।

ममता बनर्जी ने कहा, ''औद्योगिक विकास रुक गया है। केवल उनकी (पीएम नरेंद्र मोदी की) दाढ़ी बढ़ रही है। कभी-कभी वह खुद को स्वामी विवेकानंद कहते हैं और कभी-कभी अपने नाम के बाद स्टेडियम का नाम बदल देते हैं। उनके दिमाग में कुछ गड़बड़ है। ऐसा लगता है कि उनका पेंच ढीला है।''

— ANI (@ANI) March 26, 2021

कल योगी आदित्यनाथ ने किया दीदी पर वार
ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुये भारतीय जनता पाटीर् (भाजपा) के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान राम से चिढ़ने वाली 'दीदी' भारतीय संस्कृति की पहचान भगवा कपड़े से घबरा रही है। बनर्जी के निवार्चन क्षेत्र नंदी ग्राम के अलावा मेदिनी पुर और चंद्रकोना में गुरुवार को तीन अलग अलग रैलियों को संबोधित करते हुये श्री योगी ने कहा कि दो मई के बाद टीएमसी के गुंडों का हिसाब किया जायेगा जिनको ढूंढ़ कर कानून के अनुसार सजा दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की पहचान इस भगवा कपड़े से दीदी घबरा रही हैं। उन्होने ममता सरकार पर तूफान पीड़ितों की मदद के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया पैसा हड़प जाने का आरोप लगाया और कहा कि टीएमसी के तोलेबाज केंद्र से भेजा गया गरीबों,पीड़ितों का पैसा भी खा गए। मुख्यमंत्री ने कहा “ ममता दीदी को भगवान राम से भी चिढ़ है। वो जय श्री राम का नारा नहीं लगने देती हैं। भगवान राम और कृष्ण की धरती से मैं रामकृष्ण परमहंस की इस धरती पर आया हूं।”

योगी ने उपस्थित जनसमुदाय से कहा “आपको ममता बनर्जी से दस वर्षों का हिसाब मांगना चाहिए। उनसे पूछना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में जब दुगार्पूजा हो सकती है,तो बंगाल में क्यों नही हो सकती। आज के दस साल पहले नन्दीग्राम में कम्युनिस्टों ने कितनी बर्बरता की थी, आज मैं उन शहीदों के परिवारों से मिला,दीदी को उन शहीदों की कोई चिंता नहीं, जबकि उन्ही से उनको सत्ता मिली है।”

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।