ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी को बताया गद्दार, पिता शिशिर ने TMC सुप्रीमो पर किया पलटवार
लोकसभा सांसद और हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी ने भी आज भगवा झंडा थाम लिया। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे और खुद को देशद्रोही कहने के...

लोकसभा सांसद और हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी ने भी आज भगवा झंडा थाम लिया। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे और खुद को देशद्रोही कहने के लिए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार को पूर्ब मेदिनीपुर जिले के प्रभावशाली अधिकारी परिवार के "असली चेहरे" को नहीं पहचान पाने के लिए खुद को दोषी ठहराया। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं।
बनर्जी ने यहां एक चुनावी रैली में अधिकारी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने यह भी सुना था कि अधिकारी परिवार ने 5,000 करोड़ रुपये का साम्राज्य खड़ा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में आने के बाद वह इसकी जांच करवाएंगी।
यह भी पढ़ें- TMC छोड़ शिशिर अधिकारी ने थामा बीजेपी का हाथ, बोले- मिदनापुर का सम्मान बचाने के लिए आया
जिले में काफी राजनीतिक दबदबा रखने वाले अधिकारी परिवार के अधिकांश सदस्य या तो भाजपा में शामिल हो गए हैं या भगवा पार्टी में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। शुभेंदु अधिकारी के पिता व वरिष्ठ टीएमसी सांसद शिशिर अधिकारी रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में रविवार को भाजपा में शामिल हो गए।
उन्होंने अधिकारी परिवार की तुलना "मीर जाफ़र" (गद्दार) से की और कहा कि क्षेत्र के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और अपने वोट से इसका जवाब देंगे। बनर्जी ने रैली में कहा, "मैं कहती हूं कि मैं बहुत बड़ी मूर्ख हूं (आमी एकटा बरा गधा) कि उन्हें पहचान नहीं पाई। मुझे नहीं पता, लेकिन लोगों का कहना है कि उनका 'साम्राज्य' 5,000 करोड़ रुपये का है और वे वोट खरीदने के लिए पैसे का इस्तेमाल करेंगे। लेकिन आप लोग उन्हें वोट न दें।" टीएमसी प्रमुख ने भाजपा को "दुष्टों और गुंडों" की पार्टी करार दिया।
डबल इंजन सरकार बनने पर 'सोनार बांग्ला' बनाने का वादा : शाह
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आश्वासन दिया कि एक बार जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'डबल इंजन सरकार' पश्चिम बंगाल में सत्ता में आयेगी तो वह अगले पांच वषोर्ं में सभी वादों को पूरा करेगी और सीमा पार से घुसपैठ की घटनाओं को रोकना सुनिश्चत करेगी।
अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए कहा, “यहा पूर्वी मेदिनीपुर की जनता राज्य की भ्रष्ट तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ने के लिए एकत्रित हुई है।” तमलुक से अनुभवी तणमूल सांसद और सुवेंदु अधिकारी के पिता, शिशिर अधिकारी अमित शाह की उपस्थिति में भगवा ब्रिगेड में शामिल हुए और उन्होंने कहा उनका बेटा भारी मतों के अंतर से जीत हासिल करेगा। अमित शाह ने लोगों से 'ममता दीदी गुंडों' की धमकियों को विरोध करने की अपील की और पश्चिम बंगाल में 'कट मनी' पार्टी सरकार' को उखाड़ फेंकने के लिए निभीर्ग होकर मतदान करने को कहा।


