ममता की विपक्षी नेताओं को लिखी चिट्ठी पर नड्डा का तंज, बोले- बंगाल में डूबती नाव को बचाने की कोशिश में TMC
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। आज दिन में टीएमसी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी नेताओं को चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने बीजेपी के खिलाफ एकजुट...

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। आज दिन में टीएमसी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी नेताओं को चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। ममता बनर्जी की चिट्ठी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तंज कसा है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी द्वारा विपक्षी दलों को लिखे पत्र पर कहा, ''इस समय सभी को इकट्ठा करना और कहना की मोदी के खिलाफ एकजुट हो जाओ। इससे एक बात स्पष्ट होती है कि ममता बनर्जी ने मान लिया है कि पश्चिम बंगाल में उनकी नाव डूब रही है, वो मुसीबत में हैं।'' नड्डा ने कहा है कि उन्होंने (ममता बनर्जी) जो पत्र लिखा है ये उनके डूबते हुए जहाज को बचाने का प्रयास है।
#WATCH| Everyone has right to unite with like-minded people, but gathering everyone against BJP is an indication that your ship is sinking.There's a saying in English,'Save our souls or Save our ship'. Mamata Ji has accepted her ship is sinking,it's an effort to save it:BJP chief pic.twitter.com/RF1fVSTMOI
आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित विपक्ष के कई नेताओं को चिट्ठी लिखी है। बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ममता बनर्जी के खिलाफ चुनावी मैदान में है। ममता ने सोनिया के अलावा शरद पवार, एम.के. स्टालिन, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, नवीन पटनायक को पत्र में लिखा, "मेरा मानना है कि लोकतंत्र और संविधान पर भाजपा के हमलों के खिलाफ एकजुट होकर प्रभावी ढंग से संघर्ष करने का समय आ गया है।"
लेखक के बारे में
Himanshu Jhaबिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


