Exit Poll LIVE: बंगाल में फंसी बात? किसी पोल में बीजेपी तो कहीं टीएमसी की जीत का दावा, जानें- किस राज्य में कौन

Surya Prakash हिन्दुस्तान , नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की सरकार बना सकती है। एबीसी नील्सन-सी वोटर सर्वे के मुताबिक राज्य में टीएमसी को 152 से 164 सीटें मिल सकती हैं। वहीं 200 से ज्यादा सीटें...

Exit Poll LIVE: बंगाल में फंसी बात? किसी पोल में बीजेपी तो कहीं टीएमसी की जीत का दावा, जानें- किस राज्य में कौन

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की सरकार बना सकती है। एबीसी नील्सन-सी वोटर सर्वे के मुताबिक राज्य में टीएमसी को 152 से 164 सीटें मिल सकती हैं। वहीं 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा करने वाली बीजेपी को 109 से 121 सीटें ही मिलेंगी। रिपब्लिक टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के सर्वे में 138 से 148 सीटें बीजेपी को मिलने की उम्मीद जताई गई है। वहीं ममता बनर्जी की टीएमसी को 128 से 138 सीटें मिल सकती हैं। लेफ्ट और कांग्रेस 11 से 21 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक टीवी का यह सर्वे पश्चिम बंगाल में बीजेपी की उम्मीदों को बढ़ाने वाला है।

इन दो सर्वे में भी बंगाल में बीजेपी के आने का अनुमान                                                                                           इंडिया टीवी के सर्वे में बंगाल में बीजेपी को 173 से 192 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा टीएमसी के 64 से 88 सीटों पर ही सिमटने का दावा किया गया है। इसके अलावा जन की बात सर्वे में भी बीजेपी को 162 से 185 सीटें मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा टीएमसी को 104 से 121 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस-लेफ्ट का संयुक्त मोर्चा 3 से 9 सीटों पर ही सिमट सकता है।

एग्जिट पोल: असम में फिर एक बार भाजपा की सरकार, जानें किसे कितनी सीटें?

लगभग हर सर्वे में बंगाल में बीजेपी को बड़ी बढ़त का अनुमान
बंगाल में टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट के सर्वे में भी टीएमसी के ही सबसे बड़ी पार्टी होने का अनुमान जताया गया है। सर्वे में टीएमसी को 142 से 152 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। वहीं बीजेपी को 125 से 135 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा लेफ्ट को 16 से 26 सीटें मिल सकती हैं। किसी भी सर्वे को देखें तो 2016 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले बीजेपी को बड़ी बढ़त मिल रही है। बीते चुनाव में भगवा दल को 3 सीटों पर ही जीत मिलेगी। पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को 8वें और आखिरी राउंड की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल्स के नतीजे आए हैं।इनके जरिए बंगाल, असम समेत 5 राज्यों का चुनावी मूड सामने आया है। इन चुनावों में बीजेपी एक बार फिर से असम की सत्ता में वापसी की तैयारी में उतरी थी।

Exit Polls Live: बंगाल में फिर ममता राज, असम में बीजेपी की होगी वापसी

असम में एग्जिट पोल्स में मिल रही है बीजेपी को जीत
असम की बात करें तो इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी की वापसी का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को राज्य में 48 फीसदी वोट के साथ 75 से 80 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस गठबंधन को 40 से 45 सीटें सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य को 1 से 4 सीटें ही मिलेंगी। टुडेज चाणक्य के सर्वे में असम में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़े मुकाबले की बात कही गई है। बीजेपी को 61 से 70 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 47 से 56 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों के खाते में शून्य से 3 सीटें जा सकती हैं।

असम में रिपब्लिक टीवी-सीएनएक्स के सर्वे में भी बीजेपी की जीत का दावा किया गया है। एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में बीजेपी को 74 से 84 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस गठबंधन को 40 से 50 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य दलों को 1 से 3 सीटें ही मिलने का अनुमान है। वहीं टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट के सर्वे में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। राज्य में बीजेपी को 59 से 69 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा कांग्रेस को 55 से 65 सीटें मिलने की बात है। वहीं टुडेज चाणक्य के सर्वे में बीजेपी को 61 से 79 और कांग्रेस को 47 से 65 सीटें मिलने का अनुमान है।

DU का सर्वे: बंगाल में फिर 'दीदी' की सरकार, असम में खिलेगा 'कमल'

केरल में कायम रहेगा लेफ्ट राज, कांग्रेस को फिर मिलेगी मात
अब यदि दक्षिणी राज्य केरल की बात करें तो सूबे में इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में बीजेपी जीत रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक एलडीएफ को 104 से 120 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस की लीडरशिप वाला यूडीएफ गठबंधन 20 से 36 सीटों पर ही सिमट सकता है। इसके अलावा रिपब्लिक-सीएनएक्स के सर्वे में भी एलडीएफ की वापसी की बात कही गई है, लेकिन इसमें कांग्रेस को भी अच्छी बढ़त दिखाई गई है। एग्जिट पोल के मुताबिक एलडीएफ को 72 से 80 सीटें मिल सकती हैं। वहीं यूडीएफ को 58 से 64 सीटें हासिल हो सकती हैं। केरल में एबीपी-सी वोटर के सर्वे में एलडीएफ और यूडीएफ के बीच करीबी मुकाबले का अनुमान है। पोल के मुताबिक एलडीएफ को 71-77 सीटें मिल सकती हैं। वहीं यूडीएफ को 58 से 64 सीटें मिल सकती हैं। वहीं एनडीए को 1 से 5 सीटें मिल सकती हैं। 
टुडेज चाणक्य के सर्वे में भी एलडीएफ को जीत की बात कही गई है। एग्जिट पोल में लेफ्ट को 93 से 111 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं यूडीएफ को 26 से 44 सीटें ही मिलने का अनुमान है। बीजेपी गठबंधन को 0 से 6 सीटें मिल सकती हैं।

किसकी होगी तमिलनाडु की गद्दी? देखें एग्जिट पोल के नतीजे

कांग्रेस के लिए तमिलनाडु से गुड न्यूज, डीएमके संग सत्ता में वापसी का अनुमान
तमिलनाडु की बात करें तो सभी एग्जिट पोल्स में डीएमके और कांग्रेस गठबंधन को बंपर सीटें मिलने का अनुमान है। एबीपी-सी वोटर के सर्वे में डीएमके गठबंधन को 160 से 172 सीटें मिलने का अनुमान है और एआईएडीएमके को 58 से 70 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं रिपब्लिक-सीएनएक्स के सर्वे में भी डीएमके-कांग्रेस को 160 से 170 सीटें मिलने का अनुमान है और एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन को 58 से 68 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। टुडेज चाणक्य के सर्वे में भी डीएमके को 164 से 186 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा एआईएडीएमके-बीजेपी को 46 से 68 सीटें मिल सकती हैं।

पुडुचेरी में भी बीजेपी शासन की भविष्यवाणी, जानें- किस सर्वे में क्या
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की बात करें तो यहां बीजेपी की सरकार बन सकती है। यहां एबीपी-सी वोटर के सर्वे में बीजेपी गठबंधन को 30 में से 19 से 23 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा कांग्रेस को 6 से 10 सीटें मिलने की ही बात है। इसके अलावा रिपब्लिक-सीएनएक्स के सर्वे में बीजेपी गठबंधन को 16 से 20 सीटें और कांग्रेस गठबंधन को 11 से 13  सीटें मिलने का अनुमान है। टीवी 9 भारतवर्ष के सर्वे में बीजेपी को 17 से 19 सीटें मिल सकती हैं और कांग्रेस को इसमें भी 11 से 13 सीटें ही मिलने का अनुमान है। इस तरह तीनों सर्वे में बीजेपी के ही सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान  लगाया गया है।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।