फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव बंगाल चुनाव 2021बंगाल चुनाव: वेटनरी अस्पताल में मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव, TMC कार्यालयों में तोड़फोड़

बंगाल चुनाव: वेटनरी अस्पताल में मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव, TMC कार्यालयों में तोड़फोड़

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में बुधवार को एक पशु चिकित्सा अस्पताल के प्रथम तल की बालकनी में भाजपा कार्यकर्ता का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने यह...

बंगाल चुनाव: वेटनरी अस्पताल में मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव, TMC कार्यालयों में तोड़फोड़
एजेंसियां,दिनहाटा।Thu, 25 Mar 2021 12:45 AM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में बुधवार को एक पशु चिकित्सा अस्पताल के प्रथम तल की बालकनी में भाजपा कार्यकर्ता का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। वहीं, अलिपुरद्वार में बाजेपी के यूथ विंग के एक कार्यकर्ता के घायल होने की खबर आ रही है।

पुलिस ने कहा कि दिनहाटा टाउन मंडल के भाजपा अध्यक्ष अमित सरकार मंगलवार रात अपने घर नहीं पहुंचे। बुधवार सुबह उनका शव दिनहाटा पशु अस्पताल की बालकनी में फंदे से लटका मिला। स्थानीय भाजपा नेताओं ने दावा किया कि हत्या के पीछे टीएमसी का हाथ है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इलाके में टायर जलाकर, सड़कें जाम करके प्रदर्शन किया। इसके साथ ही टीएमसी के कई कार्यालयों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने की कोशिश की तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उसकी झड़प हुई। पुलिस ने पथराव कर रही भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा कई पत्रकारों को निशाना बनाए जाने की खबरें भी मिली हैं। 

इसके अलावा, भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) का एक कार्यकर्ता एक हमले में अलिपुरद्वार में घायल हो गया। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी पर हमले का आरोप लगाया है। कार्यकर्ता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें