Exit Poll: बंगाल में कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन की दुर्गति, जानें क्या कहते हैं सर्वे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल के अनुमान की बात करें कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन का बुरा हाल नजर आ रहा है। अलग...
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल के अनुमान की बात करें कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन का बुरा हाल नजर आ रहा है। अलग अलग एग्जिट पोल में कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन को ज्यादातर में करीब 10 से लेकर 25 के करीब सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुमान में लेफ्ट गठबंधन का हाल इतना बुरा नजर आ रहा है कि उसको मात्र 2 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, एबीपी-सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन को 14-25 सीट मिलने का अनुमान है।
दूसरी ओर से रिपब्लिक-सीएनएक्स के सर्वे में कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन को 11-21 सीटों के मिलने का अनुमान है। वहीं, टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट के सर्वे में कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन को 16-26 और न्यूज 24 टुडेज चाणक्य के सर्वे में 0 से 8 सीट मिलने का अनुमान है।
अधिकतर सर्वे में कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन की दुर्गती ही नजर आ रही है। ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या रही है। तो आपको बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन शुरू से ही कमजोर नजर आ आया है। चाहे वो सीटों का बंटवारा हो या फिर चुनाव प्रचार।
सबसे पहले तो गठबंधन में सीट बटवारे को लेकर ही मतभेद सामने आए थे। जब सीट पर बात बनी तो विधानसभा क्षेत्रों को लेकर मतभेद पैदा हो गया था। इसके बाद चुनाव प्रचार की बात करें तो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की एंट्री काफी देरी से हुई। इसलिए गठबंधन को कमजोर होने के पीछे कई कारण गिनाए जा रहे हैं।