दुनिया की सबसे बड़ी वसूली करने वाली पार्टी है BJP, कम से कम 30 बार हो EVM की जांच: ममता बनर्जी

एजेंसी, कोलकाता
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को भाजपा की आलोचना करते हुए उसे दुनिया में सबसे बड़ी तोलाबाज (वसूली करने वाली) पार्टी बताया और कहा कि उसे राज्य में कभी भी सत्ता में नहीं आने देना...

mamata banerjee spoke in midnapore after winning bengal election will aim for delhi tips given to tm

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को भाजपा की आलोचना करते हुए उसे दुनिया में सबसे बड़ी तोलाबाज (वसूली करने वाली) पार्टी बताया और कहा कि उसे राज्य में कभी भी सत्ता में नहीं आने देना चाहिए।

पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने भाजपा पर दंगों की साजिश रचने, लोगों की हत्या करने और दलित लड़कियों को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ''भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी 'तोलाबाज' (वसूली करने वाली) पार्टी है, देखिए पीएम केयर फंड के तहत उसने कितना पैसा इकट्ठा किया। अगर पश्चिम बंगाल के लोग शांति और दंगों से मुक्त राज्य चाहते हैं, तो तृणमूल कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है।

टीएमसी सुप्रीमो ने आरोप लगाते हुए कहा, ''लोगों की हत्या के लिए जिस पार्टी ने दंगे करवाए उसे कभी बंगाल में शासन मत करने देना। भाजपा में तो महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं।" बनर्जी ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव नहीं लड़ सकती। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में 27 मार्च से चुनाव होंगे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सबकुछ बेच देने का आरोप लगाया। इस महीने की शुरुआत में चुनाव प्रचार के दौरान चोटिल हुईं बनर्जी अभी व्हीलचेयर पर ही चुनाव प्रटार कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री ने हर चीज बेच दी है। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। सरकार पहले ही रेलवे, कोयला क्षेत्र, बीएसएनएल, बीमा क्षेत्र और बैंकों का निजीकरण कर रही है। किसी दिन हल्दिया बंदरगाह भी बिक सकता है।"

बनर्जी ने कहा, ''चुनाव शुरू होने से पहले ईवीएम की 30 बार जांच होनी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो कि उसमें कोई गड़बड़ी नहीं है। लेकिन अगर किसी मशीन में गड़बड़ी होती है तो उसके ठीक होने तक कृपया शांति रखें।"

उन्होंने वादा करते हुए यह भी कहा कि उनकी सरकार संपर्क बढ़ाने के लिए हल्दिया और नंदीग्राम के बीच एक पुल भी बनाएगी।

टीएमसी सुप्रीमो ने कहा, ''हल्दिया में मछलियों के विकास के लिए एक केंद्र बनाया जाएगा। ताजपुर में 15,000 करोड़ रुपये की लागत से एक बंदरगाह बनाया जा रहा है, जिससे 25,000 नौकरियां पैदा होंगी।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों को दी जाने वाली वित्तीय मदद 6,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति वर्ष की जाएगी और उनके घरों में निशुल्क राशन दिया जाएगा।

आपको बता दें कि बंगाल में पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 2 मई को होगी। पहले चरण का मतदान  27 मार्च को, दूसरे चरण का एक अप्रैल को, तीसरे चरण का 6 अप्रैल को, चौथे चरण का 10 अप्रैल को,  पांचवें चरण का 17 अप्रैल को, छठे चरण का 22 अप्रैल को, सातवें चरण का 26 अप्रैल को और अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। वहीं वोटों की गिनती 2 मई को होनी है। ​​​​​​

Tej Singh

लेखक के बारे में

Tej Singh

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविधानसभा चुनाव 2026 लाइव न्यूज़बंगाल चुनाव 2021दुनिया की सबसे बड़ी वसूली करने वाली पार्टी है BJP : ममता बनर्जी