BJP में शामिल होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने खुद को बताया कोबरा सांप, प्रधानमंत्री मोदी की भी जमकर तारीफ
ॉअभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती ने आज कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। पीएम जब मंच पर पहुंचे थे मिथुन...

ॉअभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती ने आज कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। पीएम जब मंच पर पहुंचे थे मिथुन ने उनका स्वागत भी किया। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ''मैंने एक बार जीवन में कुछ बड़ा करने का सपना देखा था, लेकिन मैंने कभी एक ऐसे मंच पर रहने का सपना नहीं देखा था जहां इतने बड़े नेता और सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मौजूद होंगे।''
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष एवं अन्य ने मिथुन चक्रवर्ती का पार्टी में स्वागत किया। घोष ने चक्रवर्ती को पार्टी का झंडा सौंपा। इसके बाद राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता ने कहा कि उन्हें बंगाली होने पर गर्व है।
उन्होंने कहा, ''मैं हमेशा जीवन में कुछ बड़ा करना चाहता था, लेकिन कभी भी इतनी बड़ी रैली का हिस्सा बनने का सपना नहीं देखा था, जिसे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित किया जाना है। मैं हमारे समाज के गरीब वर्गों के लिए काम करना चाहता था और वह इच्छा अब पूरी होगी।''

इस पर समर्थकों ने खुशी जतायी। चक्रवर्ती ने इस मौके पर अपनी एक फिल्म का एक संवाद भी बोले और कहा, ''अमी जोल्धोराओ नोई, बीले बोराओ नोई ... अमि इक्ता कोबरा, ईक चोबोल-ई छोबी (मुझे एक हानिरहित सांप समझने की गलती न करें, मैं एक कोबरा हूं, लोगों को एक बार में डंसकर मार भी सकता हूं)।''
विजयवर्गीय ने शनिवार शाम यहां चक्रवर्ती के निवास पर मुलाकात के बाद घोषणा की थी कि वह रैली में शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पिछले महीने मुंबई में अभिनेता के आवास पर उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गयी थीं ।
तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य रह चुके अभिनेता ने सारदा पोंजी घोटाले में नाम आने के बाद 2016 में उच्च सदन की सदस्यता छोड़ दी थी। उन्होंने हालांकि इसके लिए स्वास्थ्य ठीक नहीं होने का हवाला दिया था।
लेखक के बारे में
Himanshu Jhaबिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


