फोटो गैलरी

Hindi News विधानसभा चुनाव असम चुनाव 2021Assam Election Results: असम में हिमंत बिस्व सरमा की बंपर जीत, कांग्रेस उम्मीदवार को एक लाख मतों से हराया

Assam Election Results: असम में हिमंत बिस्व सरमा की बंपर जीत, कांग्रेस उम्मीदवार को एक लाख मतों से हराया

असम में विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election Results) में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती हुई दिख रही है। अभी तक के रुझाने के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन 76 सीटों पर आगे चल रही...

Assam Election Results: असम में हिमंत बिस्व सरमा की बंपर जीत, कांग्रेस उम्मीदवार को एक लाख मतों से हराया
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली।Sun, 02 May 2021 05:18 PM
ऐप पर पढ़ें

असम में विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election Results) में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती हुई दिख रही है। अभी तक के रुझाने के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन 76 सीटों पर आगे चल रही है। इस विधानसभा चुनाव में असम सरकार में मंत्री और कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में आए हिमंत बिस्वा सरमा ने पूरे देश के ध्यान खींचा। कई राजनीतिक विश्लेषक तो उन्हें असम के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देख रहे हैं। आपको बता दें कि इस चुनाव में बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद के चेहरा घोषित नहीं किया है। 

हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी सीट से एक लाख से अधिक मतों से बंपर जीत दर्ज की है।

Assam Assembly Election Results Highlights:

>> असम के कद्दावर नेता और सोनोवाल सरकार में कैबिनेच मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी सीट से चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 1,01,911 मतों से मात दी है।

>> असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा जालुकबारी सीट से 85,935 मतों से आगे चल रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी जोरहाट से कांग्रेस प्रत्याशी राणा गोस्वामी से पीछे चल रहे हैं। असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं और बहुमत के लिए 64 सीटों की जरूरत है।

>> न्यूज-18 इंडिया के मुताबिक, जालुकबारी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता हिमंत बिस्व सरमा शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं। 

हिमंत बिस्व सरमा इस विधानसभा चुनाव में जालुकबारी विधानसभा सीट से बतौर भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं।  यहां भी मतों की गिनती जारी है। उनका मुकाबला रमेश चंद्र बोरठाकुर से है। 2016 के विधानसभा चुनाव में सरमा ने 75 हजार से अधिक मतों से कांग्रेस उम्मीदवार निरेण डेका को हराया था। सरमा के खाते में 1 लाख 18 हजार से अधिक मत पड़े थे। सरमा इस सीट पर 2001 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। 

इस विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग, टिकट बंटवारे से लेकर रैलियों में हिमंत बिस्व सरमा की धमक देखने को मिली है। सरमा गोगोई के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने वित्त, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। बाद में मनमुटाव के बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें