फोटो गैलरी

Hindi News एशियाई खेल 2018एशियन गेम्स 2018: मेडल लाने पर इन राज्यों में मिलता है सबसे ज्यादा ईनाम

एशियन गेम्स 2018: मेडल लाने पर इन राज्यों में मिलता है सबसे ज्यादा ईनाम

एशियन गेम्स में इस भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस बार हमारे खिलाड़ियों ने 15 गोल्ड और 24 सिल्वर मेडल के साथ देश को कुल 69 मेडल जीतकर दिए हैं। 69 मेडल्स की टैली के साथ एशियाई देशों में भारत का स्थान...

एशियन गेम्स 2018: मेडल लाने पर इन राज्यों में मिलता है सबसे ज्यादा ईनाम
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 04 Sep 2018 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

एशियन गेम्स में इस भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस बार हमारे खिलाड़ियों ने 15 गोल्ड और 24 सिल्वर मेडल के साथ देश को कुल 69 मेडल जीतकर दिए हैं। 69 मेडल्स की टैली के साथ एशियाई देशों में भारत का स्थान आठवां रहा। जानकारों का मानना है कि जो देश जितना ज्यादा विकसित होता है वहां के खिलाड़ी उतना ही ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करते हैं। शायद यही कारण है कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा हो वहां चीन और अमेरिका दबदबा देखने को मिलता है। 

इसके पीछे यह भी है कि ये देश अपने खिलाड़ियों को तैयार करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा खर्च करते हैं। हमारे देश में गांव देहात से भी निकल गरीब खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी हमारे यहां कोई देशव्यापी नीति नहीं है कि खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिल सके।

खबर में है देश में सिर्फ 6 ऐसे राज्य हैं जो पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का अच्छा खासा ईनाम और सरकारी नौकरी देते हैं। वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बाद में मजदूरी करके जीवन गुजारना पड़ता है।


राज्यों की लिस्ट जहां मिलता सबसे ज्यादा ईनाम-

1- गुजरात - खिलाड़ियों को बड़ा प्रोत्साहन देने वाले राज्यों में गुजरात भी एक है। यहां गोल्ड जीतने पर दो करोड़, सिल्वर जीतने पर एक करोड़ और कांस्य जीतने वाले को  50 लाख रुपए ईनाम में दिए जाते हैं। इसके साथ ही गोल्ड जीतने वाले को ग्रेड-ए की नौकरी और बाकी को ग्रेड-बी की नौकरी मिलती है।

2- हरियाणा-
दे
श में खिलाड़ियों का सबसे ज्यादा मनोबल बढ़ाने वाले राज्यों में हरियाणा पहले स्थान पर है। यहां गोल्ड जीतने पर 3 करोड़ रुपए की ईनामी राशि और क्लाव वन की नौकरी मिलती है। सिल्वर जीतने पर 1.5 करोड़ रुपए और क्लास दो की नौकरी दी जाती है। जबकि कांस्य जीतने वाले खिलाड़ी को 75 लाख रुपए और क्लास-3 की सरकारी नौकरी दी जाती है।sushil kumar haryana

 

3- असम- इसीप्रकार छोटा राज्य होने के बावजूद भी असम खिलाड़ियों पर काफी खर्च करता है। यहां गोल्ड पर 50 लाख, सिल्वर पर 30 लाख और कांस्य जीतने पर 20 लाख रुपए दिए जाते हैं। 

4- महाराष्ट्र - यहां गोल्ड पर 10 लाख रुपए, स्वर्ण पर 7.5 लाख रुपए और कांस्य जीतने पर 5 लाख रुपए व सबको योग्यतानुसार नौकरी दी जाती है।

5- यूपी और कर्नाटक में मिलती है सरकारी नौकरी- हरियाणा गुजरात के अलावा खिलाड़ियों के भविष्य ध्यान रखने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश और कर्नाटक भी है। यहां कुछ ईनामी राशि के साथ ही पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें