Asian Games 2018: हॉकी में भारत ने इंडोनेशिया को 17-0 से रौंद कर दर्ज की रिकॉर्ड जीत
भारत की पुरुष हॉकी टीम ने सोमवार को 18वें एशियन गेम्स में अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से रौंद दिया। भारतीय हॉकी टीम की एशियन गेम्स में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है।...
भारत की पुरुष हॉकी टीम ने सोमवार को 18वें एशियन गेम्स में अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से रौंद दिया। भारतीय हॉकी टीम की एशियन गेम्स में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारत के लिए इस मैच में दिलप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह और मनप्रीत सिंह ने 3-3, रुपिंदर सिंह और आकाशदीप ने 2-2, तो वहीं एस. वी. सुनील, विवेक सागर, हरमनप्रीत और अमित ने 1-1 गोल दागे। ग्रुप-ए में शामिल भारतीय टीम ने पहले ही क्वार्टर में इंडोनेशिया पर 5-0 की बढ़त बना ली। मैच के पहले ही मिनट में रुपिंदर पाल सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर भारत का खाता खोला। इसके बाद भारत ने दूसरे (रुपिंदर), सातवें (दिलप्रीत सिंह), 10वें (आकाशदीप सिंह) और 13वें (सिमरनजीत सिंह) मिनट में गोल किए। दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने चार गोल ठोके। भारत के लिए मैच का छठा गोल एसवी सुनील ने 25वें और 7वां गोल विवेक प्रसाद ने 26वें मिनट में दागा। जबकि 8वां गोल मंदीप सिंह ने 28वें और 9वां गोल दिलप्रीत सिंह ने 29वें मिनट में किया।
Asian Games 2018: पैर की चोट झेलकर 'गोल्डन गर्ल' विनेश फोगाट ने रचा इतिहास