रेसिपी : एेसे बनाएं कच्चे टमाटर की स्वादिष्ट सब्जी
सामग्री कच्चा टमाटर- 15 हरी मिर्च- स्वादानुसार करी पत्ता- 10 जीरा- 1 चम्मच ’ हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच ’ लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच धनिया पाउडर- 1 1/2...
हिन्दुस्तान फीचर टीम ,नई दिल्ली Tue, 07 Nov 2017 07:03 PM
ऐप पर पढ़ें
सामग्री
- कच्चा टमाटर- 15
- हरी मिर्च- स्वादानुसार
- करी पत्ता- 10
- जीरा- 1 चम्मच ’ हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच ’ लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- गुड़ का पाउडर- 1/2 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- चुटकी भर
विधि
टमाटर को धोकर उसे लंबाई में काट लें। कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। जब जीरा पकने लगे तो कड़ाही में बारीक कटी मिर्च और करी पत्ता डालें। हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं। अब कटे टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिलाएं। मध्यम आंच पर टमाटर को पकाएं। ध्यान रहे कि टमाटर बहुत ज्यादा न गले। अब गुड़ का पाउडर और गरम मसाला डालें व मिलाएं। गैस ऑफ करें। धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें।