फोटो गैलरी

Hindi News अनोखीरेसिपी: जानिए दही वाली अरबी बनाने की विधि

रेसिपी: जानिए दही वाली अरबी बनाने की विधि

अरबी को आप अपनी रेसिपी में आलू के विकल्प के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। फाइबर व विटामिन्स प्रचुर मात्रा में होने के कारण यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। अरबी को कई तरह से मनाया जा सकता है। आज...

रेसिपी: जानिए दही वाली अरबी बनाने की विधि
हिन्दुस्तान फीचर टीम,नई दिल्लीSun, 01 Sep 2019 12:48 PM
ऐप पर पढ़ें

अरबी को आप अपनी रेसिपी में आलू के विकल्प के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। फाइबर व विटामिन्स प्रचुर मात्रा में होने के कारण यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। अरबी को कई तरह से मनाया जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे दही वाली अरबी बनाने की विधि:

सामग्री
’ अरबी- 250 ग्राम ’ गाढ़ा दही- 1 कप ’ अजवाइन- 1/2 चम्मच  
’ कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1-1/2 चम्मच ’ हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच 
’ धनिया पाउडर- 1 चम्मच 
’ गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच 
’ बारीक कटी धनिया पत्ती- 2 चम्मच 
’ नमक- स्वादानुसार 
’ तेल- आवश्यकतानुसार 
’ पानी- 1 कप


विधि
अरबी को अच्छी तरह से साफ करके धो लें। कुकर में थोड़े-से पानी और चुटकी भर नमक के साथ डालें। एक सीटी लगाएं। कुकर का प्रेशर अपने-आप निकलने दें। अरबी का छिलका छीलकर उसे लंबाई में काट लें। दही को अच्छी तरह से फेंट कर रख लें। पैन में तेल गर्म करें और उसमें अजवाइन डालें। 10 सेकेंड के बाद उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मिलाएं। पैन में अरबी डालकर मिलाएं। धीमी आंच पर लगातार मिलाते हुए अरबी को 10 से 12 मिनट तक पकाएं। आधा कप पानी डालें और पांच से सात मिनट तक पकाएं। अब दही को पैन में डालें और उबाल आने तक लगातार चलाते हुए पकाएं। गरम मसाला और धनिया पत्ती डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें। परांठा व सलाद के साथ सर्व करें।



 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें