फोटो गैलरी

Hindi News अनोखीशाम के स्नैक्स या ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वादिष्ट सेवई उपमा

शाम के स्नैक्स या ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वादिष्ट सेवई उपमा

कितने लोगों के लिए: 2 -3 तीन लोगों लिए कुकिंग का समय : लगभग 40 मिनट सेवई उपमा बनाने के लिए सामग्री 2 कप सेवई, एक चम्मच उड़द की दाल, 2 चम्मच ऑयल, एक चम्मच राई, एक चौथाई कप मूंगफली के दाने, 2-3...

शाम के स्नैक्स या ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वादिष्ट सेवई उपमा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 12 Aug 2018 12:58 PM
ऐप पर पढ़ें

कितने लोगों के लिए: 2 -3 तीन लोगों लिए
कुकिंग का समय : लगभग 40 मिनट


सेवई उपमा बनाने के लिए सामग्री
2 कप सेवई, एक चम्मच उड़द की दाल, 2 चम्मच ऑयल, एक चम्मच राई, एक चौथाई कप मूंगफली के दाने, 2-3 करी पत्ता एक प्याज छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ, एक टमाटर बारीक कटा हुआ, चौथाई कप हरा मटर, चौथाई कप कटा हुआ आलू, चौथाई कप बारीक कटा हुआ गाजर, नम और नींबू का रस स्वादानुसार।

सेवई उपमा बनाने की विधि-
सबसे पहले एक फ्राइंप पैन या भगोने में पानी गैस पर रखें और पानी जब उबलने लगे तो उसमें सेवईं डाल दें। इसे करीब 10 मिनट पकने दें। इसके बाद गैस बंद करें और सेंवई का पानी छान लें। अब इसमें एक छोटा चम्मच आयल मिलाएं जिससे कि यह चिपचिपा न हो। अब गैस पर एक कढ़ाई रखें और उसमें थोड़ा ऑयल डालें। ऑयल गर्म होने पर राई और उड़द की दाल डालकर फ्राई करें। इसके बाद मूंगफली के दाने डालें और फ्राई करें। अब इसमें प्याज और करी पत्ता डालें और उसके हल्का भूरा होने तक फ्राई करें। इसके बाद कटी हुई सब्जियां और नमकि-मसाला डालकर इसके ठीक से मिलाएं। कुछ देर के लिए कढ़ाई को ढककर थोड़ी देर पकाएं। सब्जियों के पकने बाद इसमें सेवईं मिलाएं। बाद में खुशबू के लिए थोड़ी धनिया की पत्ती डाल सकते हैं। अब आपका उपमा तैयार है इसके आप चाय या कॉफी के साथ कभी भी नाश्ते में सर्व कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें