फोटो गैलरी

Hindi News अनोखीरेसिपी: मनपसंद सब्जी के साथ खाएं टेस्टी मिस्सी रोटी

रेसिपी: मनपसंद सब्जी के साथ खाएं टेस्टी मिस्सी रोटी

मिस्सी रोटी खाने में काफी स्वाष्टिक होती है। मिस्सी रोटी लन्च या डिनर में कभी भी बनाई जा सकती है। इसे बनाना काफी आसान है। तो आइए जानते है कैसे बनाते है मिस्सी रोटी: सामग्री  गेहूं का आटा - 1...

रेसिपी: मनपसंद सब्जी के साथ खाएं टेस्टी मिस्सी रोटी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 09 Oct 2018 01:04 PM
ऐप पर पढ़ें

मिस्सी रोटी खाने में काफी स्वाष्टिक होती है। मिस्सी रोटी लन्च या डिनर में कभी भी बनाई जा सकती है। इसे बनाना काफी आसान है। तो आइए जानते है कैसे बनाते है मिस्सी रोटी:

सामग्री 
गेहूं का आटा - 1 कप
बेसन - 1 कप
अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
हींग - 1-2 पिंच
हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
तेल - 2 छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार 

विधि: 
आटे और बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिए। अब इसमें नमक, अजवायन, हींग, हल्दी, कसूरी मेथी और तेल डालकर मिला लीजिए। पानी की सहायता से नरम आटा गूंथिये। इसे ढककर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिए। अब हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर आटे को मल कर चिकना कीजिए। 

आटे की लोई बना लें। अब इसे बेलकर रोटी बना लें। बेली गई रोटी को सेक लीजिए। सारी रोटी को इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिए। मिस्सी रोटी तैयार हैं, गरमा गरम मिस्सी रोटी अपनी मन पसन्द सब्जी के साथ खाएं।

रेसिपी : आज चिली गोभी बनाकर स्‍टाइल में सर्व करें डिनर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें