फोटो गैलरी

Hindi News अनोखीगर्मियों के मौसम में बनाएं मैंगो रायता, पढ़े रेसिपी

गर्मियों के मौसम में बनाएं मैंगो रायता, पढ़े रेसिपी

आपने मैंगो से बना शेक और कुल्फी बहुत खाई होगा। पर क्या आपको पता है मैंगो का रायता भी बनता है। जी हां, मैंगो का रायता बड़ा ही स्वादिष्ट होता है। इसका रायत थोड़ा मीठा होता है जिसे आप खाने के बाद डेसर्ट...

गर्मियों के मौसम में बनाएं मैंगो रायता, पढ़े रेसिपी
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,नई दिल्लीTue, 19 Jun 2018 01:07 PM
ऐप पर पढ़ें

आपने मैंगो से बना शेक और कुल्फी बहुत खाई होगा। पर क्या आपको पता है मैंगो का रायता भी बनता है। जी हां, मैंगो का रायता बड़ा ही स्वादिष्ट होता है। इसका रायत थोड़ा मीठा होता है जिसे आप खाने के बाद डेसर्ट के रूप में भी ले सकते हैं। तो चलिए जानते है कैसे बनता है मैंगो रायता।

सामग्री
काली सरसों: 1/4 चम्मच
लाल मिर्च: 1
दही: 1 कप
चीनी: 1/2 चम्मच
पका आम: 2
कटा प्याज: 1 चम्मच
नमक: स्वादानुसार
तेल: 1 चम्मच
हरी मिर्च (कटी): 1
नारियल (कद्दूकस किया हुआ): 1 चम्मच
सरसों का पाउडर: 1/2 चम्मच
धनिया पत्ती: गार्निशिंग के लिए

विधि

दही में सरसों का पाउडर, हरी मिर्च, नारियल, चीनी और नमक मिलाएं। इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं और दही में आम के टुकड़े डालें।

कड़ाही में तेल गर्म करें। उसमें सरसों, प्याज और लाल मिर्च डालें। जब प्याज गुलाबी हो जाए तो गैस ऑफ कर दें।

अब कड़ाही में दही का मिश्रण डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। रायता को ठंडा होने दें। धनिया पत्ती से गार्निश करें और चिल्ड सर्व करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें