फोटो गैलरी

Hindi News अनोखीइस फेस्टिव सीजन बच्चों को ऐसे रखें व्यस्त, अपनाएं ये 5 टिप्स

इस फेस्टिव सीजन बच्चों को ऐसे रखें व्यस्त, अपनाएं ये 5 टिप्स

सर्दी की छुट्टियां चल रही है और ऐसे में बच्चें घर पर ही होते हैं। फेस्टिव सीजन में बच्चों को काम में व्यस्त रखने के लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते है। इससे बच्चें व्यस्त भी रहेंगे और आपको ज्यादा परेशान...

इस फेस्टिव सीजन बच्चों को ऐसे रखें व्यस्त, अपनाएं ये 5 टिप्स
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीThu, 28 Dec 2017 04:14 PM
ऐप पर पढ़ें

सर्दी की छुट्टियां चल रही है और ऐसे में बच्चें घर पर ही होते हैं। फेस्टिव सीजन में बच्चों को काम में व्यस्त रखने के लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते है। इससे बच्चें व्यस्त भी रहेंगे और आपको ज्यादा परेशान भी नहीं करेंगे। आइए जानते है कुछ टिप्स

1. कोलाज बनवाएं : बच्चे बहुत क्रिएटिव होते हैं। ऐसे में हम बच्चों को घर की कुछ पुरानी फोटो दे सकते हैं। इन फोटो का प्रयोग करके वे इसका कोलाज बना सकते है। इन कोलाज को आप फ्रेमिंग करके अपने ड्राइंग रूम में लगा भी सकते हैं। वैसे भी आजकल मोबाइल पर भी बहुत से कोलाज एप आ चुके हैं। डिजाइन देखने के लिए इनका भी सहारा लिया जा सकता है। 

2. म्यूजियम बनवाएं : घर के स्टोर में बहुत से पुराने सामान पड़े होते हैं। इन सामानों का हम प्रयोग नहीं करते। बच्चों को ऐसे सामान खोजने के लिए कहें और घर के किसी कोने में इन सामानों से एक म्यूजियम बनवाएं। इससे बच्चे व्यस्त रहेंगे और उनकी क्रिएटिविटी भी बनी रहेगी। 

3. इनडोर गेम और आउटडोर गेम : बहुत से लोग सर्दी में अपने बच्चों को बाहर नहीं जाने देना चाहते। बाजार में ऐसे बहुत से गेम मिलते हैं जो बच्चे घर में बैठकर खेल सकते हैं। लोगों को इस तरह के कई गेम खरीदकर बच्चों को दे दें। वैसे अगर आप एक निश्चत समय के लिए बच्चों को मैदान में खेलने के लिए भेजे तो यह ज्याद बढ़िया रहेगा।  

4. बैनर, पार्टी हैट बनवाएं : बच्चों का बर्थडे तो सभी लोग मनाते होंगे। इसके लिए कमरे को सजाने के साथ ही बच्चों के लिए पार्टी हैट भी लाते होंगे। क्यों ना इस छुट्टी में बच्चों से खुद पार्टी हैट बनवाएं। इसके लिए जरूरी सामान आप खरीदकर उन्हें दे दें। इससे पैसे ही बचत भी होगी और बच्चों को मन भी लगा रहेगा। इसी तरह अभी ही बर्थडे विश वाले बैनर भी बच्चों से ही बनवा कर रख लीजिए। 

5. केक कुकीज बनाना सीखाएं : कई बच्चे ऐसे होते हैं जिन्हें घर के काम करने में ज्यादा मजा आता है। ऐसे में अगर आपके बेटे या बेटी समझदार हैं तो उन्हें रोज कुछ घंटे घर के काम करने को कहें। हो सके तो बच्चों को अपने साथ केक-कुकीज बनाने में लगाए। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें